Sport : IND vs SL: टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका पहुंची टीम इंडिया, 7 अगस्त से एक्शन में आएगी नजर #INA

IND vs SL: भारतीय टीम टेस्ट सीरीज के लिए आज, 4 अगस्त को श्रीलंका पहुंच चुकी है. कप्तान शुभमन गिल, हेड कोच गौतम गंभीर, विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत और केएल राहुल समेत टीम इंडिया के खिलाड़ी श्रीलंका पहुंच चुके हैं. बता दें कि भारत और श्रीलंका के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी, जिसकी शुरुआत 15 अगस्त से होगी. यह सीरीज विश्व टेस्ट चैंपियनशिनप का हिस्सा है. ऐसे में यह टीम इंडिया के लिए बेहद अहम है गया है. हालांकि इस सीरीज से पहले टीम इंडिया को जसप्रीत बुमराह के रूप में बड़ा झटका भी लग चुका है. 

श्रीलंका पहुंची टीम इंडिया

भारतीय टीम आज, 4 अगस्त की दोपहर को मुंबई से श्रीलंका की राजधानी कोलंबो के लिए रवाना हुई थी और अब से कुछ देर पहले टीम इंडिया कोलंबो पहुंच चुकी है। कप्तान शुभमन गिल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, मानव सुथार, रवींद्र जडेजा, प्रसिद्ध कृष्णा और हेड कोच गौतम गंभीर समेत सभी खिलाड़ी और टीम स्टाफ श्रीलंका पहुंच गए हैं. 

भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज की 15 अगस्त से होगी शुरुआत

भारत और श्रीलंका के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज की शुरुआत 15 अगस्त से होगी. पहला टेस्ट मैच 15 अगस्त से 19 अगस्त तक गाले इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. इसके बाद दूसरा टेस्ट मैच 23 अगस्त से 27 अगस्त तक कोलंबो स्थित सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा. 

7 अगस्त से खेला जाएगा प्रैक्टिस मैच

इस टेस्ट सीरीज के शुरू होने से पहले टीम इंडिया एक प्रैक्टिस मैच भी खेलेगी, जिसके तहत 7 अगस्त से कोलंबो के एनसीसी ग्राउंड्स पर तीन दिवसीय वॉर्म-अप मैच खेला जाएगा. इसके बाद भारतीय टीम पहले टेस्ट मैच के लिए गॉल रवाना होगी. बता दें कि यह प्रैक्टिस मैच पहले चार दिवसीय होने वाला था, लेकिन बाद में बदलाव कर इसे तीन दिन का कर दिया गया. यह सीरीज टीम इंडिया के लिए कितनी महत्वपूर्ण है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि भारतीय टीम को वॉर्म-अप मैच खेलना पड़ रहा है.

जसप्रीत बुमराह बाहर, साई सुदर्शन के खेलने पर सस्पेंस

श्रीलंका के खिलाफ सीरीज टेस्ट से पहले टीम इंडिया की मुश्किलें भी बढ़ गई है. जसप्रीत बुमराह टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं. अब साई सुदर्शन के भी खेलने पर सस्पेंस गहरा हो गया है. श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए जब भारतीय टीम का ऐलान हुआ था, तब तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और बल्लेबाज साई सुदर्शन को भी टीम में शामिल किया गया था, लेकिन दोनों के नाम के सामने बीसीसीआई ने स्टार लगाया था, जिसका मतलब था कि दोनों खिलाड़ी पूरी तरह से फिट होने के बाद ही खेलेंगे, नहीं तो सीरीज से बाहर हो जाएंगे. यानी दोनों का टीम में चयन फिटनेस के अधीन हुआ था. जसप्रीत बुमराह पूरी तरह से फिट नहीं हो पाए तो उन्हें बाहर कर दिया गया. बुमराह की जगह टीम इंडिया के स्क्वाड में जम्मू-कश्मीर के आकिब नबी को शामिल किया गया है, लेकिन साई सुदर्शन अभी स्क्वाड में शामिल तो हैं, लेकिन वो श्रीलंका पहुंची टीम इंडिया के साथ नजर नहीं आए हैं. ऐसे में उनके खेलने पर सस्पेंस और भी गहरा गया है. 

श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारत की अपडेट टीम: 

शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), यशस्वी जयसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), साई सुदर्शन* (फिटनेस क्लीयरेंस के अधीन), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन, आकिब नबी.

यह भी पढ़ें:  विराट कोहली या रोहित शर्मा किसने साउथ अफ्रीका में लगाए सबसे ज्यादा शतक, जहां खेला जाएगा 2027 वनडे वर्ल्ड कप

 

IND vs SL: टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका पहुंची टीम इंडिया, 7 अगस्त से एक्शन में आएगी नजर





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button