Sport : IND vs SL: श्रीलंका के खिलाफ टीम इंडिया की बादशाहत, पिछले 10 टेस्ट मैचों से अजेय है भारत #INA

IND vs SL: भारत और श्रीलंका के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी, जिसकी शुरुआत 15 अगस्त से होगी. इस सीरीज के लिए टीम इंडिया श्रीलंका पहुँच चुकी है. दोनों टीमों के बीच यह सीरीज काफी रोमांचक होने वाली है, क्योंकि 9 साल बाद भारतीय टीम श्रीलंका की धरती पर टेस्ट खेलने उतरेगी. इस सीरीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. भारत और श्रीलंका के बीच शुरू में जब टेस्ट खेला जाता था तो दोनों के बीच कड़ी टक्कर होती थी, लेकिन पिछले एक दशक से श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में भारतीय टीम का दबदबा पूरी तरह कायम है.
पिछले 10 मैच में श्रीलंका से हारी नहीं है टीम इंडिया
भारतीय टीम ने पिछले एक दशक से श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में अपने बेहतरीन रिकॉर्ड को कायम रखा है. टीम इंडिया ने न सिर्फ अपने घर पर बल्कि श्रीलंका की धरती पर भी अपना जलवा बिखेरा है. भारत और श्रीलंका के बीच खेले गए पिछले 10 टेस्ट मैचों की बात करें तो टीम इंडिया का एकतरफा दबदबा रहा है. भारत ने पिछले 10 टेस्ट मैचों में से 8 में जीत दर्ज की है, जबकि 2 मैच बेनतीजा रहे हैं. यानी टीम इंडिया एक भी मैच नहीं हारी है.
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में टीम इंडिया ने लगातार 5 टेस्ट मैचों में जीत दर्ज की है. यह रिकॉर्ड बताता है कि श्रीलंका के खिलाफ भारतीय टीम का रिकॉर्ड कितना बेहतरीन रहा है. यह आंकड़ा भारतीय टीम के मौजूदा आत्मविश्वास को भी बढ़ाएगा.
भारत बनाम श्रीलंका पिछले 10 टेस्ट मैचों का रिकॉर्ड
जीत – 8 मैच
ड्रॉ – 2 मैच
What are your predictions for the upcoming Sri Lanka vs India series? 🤔#SLvIND #INDvSL pic.twitter.com/pYz4VwINwX
— Cricbuzz (@cricbuzz) August 4, 2026
2015 के बाद से श्रीलंका में अजेय है भारत
बता दें कि टीम इंडिया पिछले 11 साल से श्रीलंका की धरती पर कोई टेस्ट मैच नहीं हारी है. भारतीय टीम को श्रीलंका में आखिरी टेस्ट हार अगस्त 2015 में गॉल में मिली थी. उस मैच में श्रीलंका ने भारत को 63 रनों से हराया था. इसके बाद से टीम इंडिया ने श्रीलंका की धरती पर कुल 5 टेस्ट मैच खेला है और सभी में जीत हासिल की है. पिछली बार साल 2027 में भारत ने 3 टेस्ट मैचों में श्रीलंका का क्लीन स्वीप किया था. गॉल टेस्ट में विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने श्रीलंका को 304 रनों के बड़े अंतर से हराया था. इसके बाद कोलंबो टेस्ट को टीम इंडिया ने एक पारी और 53 रनों से जीता था, जबकि पल्लेकेले में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच में भारत ने एक पारी और 171 रन की शानदार जीत के साथ श्रीलंका का 3-0 से सूपड़ा साफ किया था.
WTC के लिहाज से टीम इंडिया के लिए बेहद अहम है श्रीलंका टेस्ट
भारत और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट मैच 15 अगस्त से 19 अगस्त तक गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. जबकि दूसरा टेस्ट मैच 23 अगस्त से 27 अगस्त तक कोलंबो में खेला जाएगा. यह सीरीज विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा है. ऐसे में यह टीम इंडिया के लिए बेहद ही अहम हो गया है. भारतीय टीम इस वक्त WTC अंक तालिका में 5वें नंबर पर है. ऐसे में टीम इंडिया को फाइनल की रेस में बने रहना है, तो श्रीलंका को हराकर अंक हासिल करने होंगे. यह सीरीज कितनी अहम है, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि सीरीज से पहले भारतीय टीम 7 अगस्त से कोलंबो में चार दिवसीय अभ्यास मैच खेलेगी, ताकि श्रीलंका की पिचों की परिस्थितियों के अनुरूप खुद को ढाल सके.
यह भी पढ़ें: Explainer: श्रीलंका में टीम इंडिया की जीत या हार तय करेगी यह सबसे अहम कड़ी, कप्तान शुभमन गिल की होगी ‘अग्निपरीक्षा’
IND vs SL: श्रीलंका के खिलाफ टीम इंडिया की बादशाहत, पिछले 10 टेस्ट मैचों से अजेय है भारत
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,