Sport : IND VS SL: क्या बारिश बिगाड़ेगी तीसरे दिन के खेल का मजा? जानिए कैसा रहेगा आज भारतश्रीलंका टेस्ट के दौरान गॉल का मौसम #INA

IND VS SL Day-3 Weather Report: भारत और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट मैच गॉल स्टेडियम में खेला जा रहा है. दो दिन का खेल बारिश से प्रभावित रहा है, जिसमें टीम इंडिया ने 460/9 रन का स्कोर बोर्ड पर लगाया है. ऐसे में अब सवाल उठता है कि गॉल टेस्ट के तीसरे दिन भी क्या बारिश होगी या फिर आसमान साफ रहेगा? तो आइए इस आर्टिकल में हम आपको बताते हैं कि मैच के तीसरे दिन मौसम का हाल कैसा रहने वाला है.

कैसा रहेगा आज मौसम का हाल?

भारत और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे टेस्ट मैच के तीसरे दिन पर भी बारिश का साया मंडरा रहा है. जी हां, गॉल में आज भी बारिश होने की संभावना है, जो तीसरे दिन के खेल के मजे को किरकिरा कर सकती है. वेदर फॉरकास्ट के अनुसार, सोमवार को गॉल में 83% बारिश की संभावना जताई जा रही है.

मैच के दौरान यानि दोपहर में बारिश होने की संभावना 83% है, जो रात में बढ़कर 87% हो रही है. इसकी वजह से तीसरे दिन के खेल पर पानी फिर सकता है. इसके अलावा आपको बता दें, गॉल टेस्ट के तीसरे दिन तापमान 29 से 28 डिग्री तक रहेगा. हवा 21 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चल सकती है. ह्यूमिडिटी 75% रहने की संभावना है.

460/9 के स्कोर पर भारत

गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के शुरुआती दो दिनों में बारिश के चलते महज 116 ओवर का खेल ही हो पाया है. इस दौरान भारत ने 116 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 460 रन बनाए हैं. टीम इंडिया की ओऱ से देवदत्त पडिक्कल ने 167 रनों की कमाल की शतकीय पारी खेली.

उनके अलावा केएल राहुल ने 82, ध्रुव जुरेल ने 51 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली. वहीं, यशस्वी जायसवाल 32, कप्तान शुभमन गिल 16, ऋषभ पंत 39, रवींद्र जडेजा 13, मानव सुथार 24, मोहम्मद सिराज 11 रन बनाकर आउट हुए. क्रीज पर कुलदीप यादव 12 और प्रसिद्ध कृष्णा एक रन बनाकर नाबाद डटे हुए हैं.

तीसरे दिन क्या करना चाहेगा भारत?

भारत और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा टेस्ट मैच अब तीसरे दिन तक पहुंच चुका है. टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट के नुकसान पर 460 रन बना लिए हैं. अब ऐसे में भारतीय टीम तीसरे दिन का खेल शुरू पर कोशिश करेगी कि इस स्कोर में जितने रन जोड़ सके, जोड़ ले, ताकि सामने वाली टीम पर स्कोरबोर्ड का प्रेशर हो.

वहीं, फिर गेंदबाजों के कंधों पर जिम्मेदारी आ जाएगी. भारतीय खेमा अपने गेंदबाजों से उम्मीद करेगा कि वह श्रीलंकाई पारी को कम से कम स्कोर पर समेट दे, ताकि टीम इंडिया बारिश से प्रभावित इस मैच में जीत दर्ज कर सके. बताते चलें, ये टेस्ट मैच जीतना टीम इंडिया के लिए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से काफी अहम है, क्योंकि यदि श्रीलंका में खेले जाने वाले मैच भारत हारता है या फिर मुकाबले ड्रॉ होते हैं, तो इसका सीधा असर भारत के WTC फाइनल में पहुंचने की संभावनाओं पर पड़ेगा.

ये भी पढ़ें: मोहम्मद सिराज को पसंद आई श्रीलंका की पिच, जड़ रहे गगनचुंबी छक्के, . हुआ वायरल

IND VS SL: क्या बारिश बिगाड़ेगी तीसरे दिन के खेल का मजा? जानिए कैसा रहेगा आज भारतश्रीलंका टेस्ट के दौरान गॉल का मौसम





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button