Sport : IND VS WI: आज चल गए वेस्टइंडीज के ये 3 बल्लेबाज, तो पहले टी-20 में टीम इंडिया की जीत होगी असंभव #INA

IND VS WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जाने वाली 5 मैचों की टी-20 सीरीज का आगाज आज से होने वाला है. सीरीज का पहला मुकाबला लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच में दोनों ही टीमें बेस्ट प्रदर्शन करके हर हाल में जीत दर्ज करना चाहेंगी, ताकि वह इस सीरीज की विजयी शुरुआत कर सकें. हालांकि, ये कहना गलत नहीं होगा कि टी-20 फॉर्मेट में कैरेबियाई टीम भारत को मजबूत टक्कर देती नजर आ सकती है. इतना ही नहीं इस टीम में कुछ ऐसे खिलाड़ी भी शामिल हैं, जो अगर चल जाएंगे, तो भारतीय टीम से मैच छीन सकते हैं. तो आइए इस आर्टिकल में आपको उन 3 कैरेबियाई प्लेयर्स के बारे में बताएंगे, जो अपनी टीम को पहले मैच में जीत दिलाने में अहम भूमिका निभा सकते हैं.

शिमरोन हेटमायर

वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के विस्फोटक बल्लेबाज शिमरोन हेटमायर वेस्टइंडीज के मिडिल ऑर्डर के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में शामिल हैं. बाएं हाथ का यह बल्लेबाज स्पिन और तेज गेंदबाजी दोनों के खिलाफ बड़े शॉट लगाने की क्षमता रखता है. 2026 टी-20 वर्ल्ड कप में उन्होंने 248 रन बनाए थे और उनका स्ट्राइक रेट 186.47 रहा था. हेटमायर के पास भारत में खेलने का काफी अनुभव है, क्योंकि वह सालों से आईपीएल का हिस्सा रहे हैं. ऐसे में अब हेटमायर टीम इंडिया की चिंता बढ़ा सकते हैं.

शे होप

वेस्टइंडीज के कप्तान शे होप एक खतरनाक खिलाड़ी हैं, जो आज के मैच में टीम इंडिया के लिए सबसे बड़ा खतरा साबित हो सकते हैं. हाल ही में भारत के खिलाफ तीसरे वनडे में उन्होंने नाबाद 162 रन की मैच जिताऊ पारी खेलकर अपनी शानदार फॉर्म का सबूत दिया. उन्होंने 352 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज को पांच विकेट से जीत दिलाई.

टी-20 क्रिकेट में भी होप के आंकड़े कमाल के हैं. CPL 2026 में उन्होंने 12 मैचों में 332 रन, 47.42 के औसत और दो छक्कों के साथ बनाए. अगर लखनऊ में होप शुरुआत में टिक गए, तो वेस्टइंडीज की पारी को मजबूती मिलने के साथ-साथ भारत के गेंदबाजों पर दबाव बढ़ सकता है.

शेरफेन रदरफोर्ड

अगर वेस्टइंडीज को आखिरी ओवरों में तेजी से रन चाहिए होंगे, तो उनके तूफानी बल्लेबाज शेरफेन रदरफोर्ड अहम भूमिका निभा सकते हैं. वह लंबे-लंबे गगनचुंबी छक्के लगाने के लिए जाने जाते हैं और 2026 में अलग-अलग टी-20 लीग में भी अच्छी पावर-हिटिंग दिखा चुके हैं. CPL 2026 में उन्होंने 111 रन बनाए और उनका स्ट्राइक रेट 188.14 रहा. वहीं IPL 2026 में उनका स्ट्राइक रेट 164.00 था.

टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में भी रदरफोर्ड ने 183 रन बनाए और उनका स्ट्राइक रेट 179.41 रहा था. इसलिए अगर इकाना स्टेडियम में खेले जाने वाले क्रीज पर सेट हो जाते हैं, तो तय है कि वह टीम इंडिया की मुश्किलें बढ़ा देंगे.

ये भी पढ़ें: ICC वर्ल्ड कप ट्रॉफी से 2 गोल्ड मेडल तक… हरमनप्रीत कौर की कप्तानी की ये 10 बड़ी उपलब्धियों पर डालिए नजर

IND VS WI: आज चल गए वेस्टइंडीज के ये 3 बल्लेबाज, तो पहले टी-20 में टीम इंडिया की जीत होगी असंभव





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button