Sport : IND VS WI: आज चल गए ये 3 खतरनाक खिलाड़ी, तो पक्की ही हो जाएगी वेस्टइंडीज की जीत, बढ़ेगी भारत की चिंता #INA

IND VS WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही टी-20 सीरीज का तीसरा मैच आज इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जाने वाला है. रांची में खेले गए दूसरे टी-20 मैच में कैरेबियाई टीम ने भारत के दिए 250 रनों के लक्ष्य का बड़ी ही आसानी से पीछा कर लिया था और 6 विकेट से जीत दर्ज करके सीरीज को 1-1 की बराबरी पर पहुंचा दिया था. ऐसे में अब तीसरे टी-20 मैच में भी शे होप की कैप्टेंसी वाली कैरेबियाई टीम पूरी कोशिश करेगी कि वह जीत दर्ज करके सीरीज में बढ़त हासिल कर सके. तो आइए इस आर्टिकल में आपको 3 ऐसे खिलाड़ियों के बारे में बताते हैं, जो अगर आज के मैच में चल गए, तो टीम इंडिया की हार पक्की हो जाएगी.
शे होप
Brrrr.🥶❄️#INDvWI | #MenInMaroon pic.twitter.com/4ncaXRNYi5
— Windies Cricket (@windiescricket) October 10, 2026
वेस्टइंडीज के कप्तान शे होप इस समय शानदार फॉर्म में हैं. उन्होंने रांची में खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले में भारत के खिलाफ सिर्फ 45 गेंदों पर नाबाद 102 रन की तूफानी पारी खेली थी. उनकी पारी में बड़े शॉट्स के साथ बेहतरीन टाइमिंग भी देखने को मिली. होप ने मुश्किल परिस्थिति में पारी को संभालते हुए टीम को ऐतिहासिक जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई.
इंदौर में भी होप का विकेट भारत के लिए सबसे अहम होगा. वह शुरुआत में संभलकर खेलने के बाद तेजी से रन बनाने की काबिलियत रखते हैं. अगर भारतीय गेंदबाज उन्हें शुरुआती ओवरों में आउट नहीं कर पाए, तो वह एक बार फिर बड़ी पारी खेलकर टीम इंडिया की परेशानी बढ़ा सकते हैं और अपनी टीम की जीत तय कर सकते हैं.
Locked at 1-1 after two high-octane clashes! 💥
With the 5-match series level, who pulls ahead in Indore tonight? 🧐
Watch #INDvWI 3rd T20I 👉 SUN, OCT 11, 6 PM pic.twitter.com/dFyBbNLAkn
— Star Sports (@StarSportsIndia) October 11, 2026
शेरफेन रदरफोर्ड
शेरफेन रदरफोर्ड वेस्टइंडीज के उन बल्लेबाजों में शामिल हैं, जो कुछ ही ओवरों में मैच का रुख बदल सकते हैं. दूसरे टी20 में भारत के खिलाफ उन्होंने 37 गेंदों पर 84 रन बनाए थे. उनकी आक्रामक बल्लेबाजी ने वेस्टइंडीज को मुश्किल स्थिति से बाहर निकाला। शाई होप के साथ चौथे विकेट के लिए उनकी 120 रन की साझेदारी मैच का निर्णायक मोड़ बनी.
रदरफोर्ड की सबसे बड़ी ताकत तेज गेंदबाजों के खिलाफ बड़े शॉट लगाने की ताकत है. वह क्रीज पर टिकने के बाद छक्कों की बरसात कर सकते हैं. भारतीय गेंदबाजों को उनके खिलाफ लाइन और लेंथ पर नियंत्रण रखना होगा. अगर रदरफोर्ड को डेथ ओवरों तक बल्लेबाजी करने का मौका मिला, तो वेस्टइंडीज बड़ा स्कोर बना सकती है या लक्ष्य का पीछा करते हुए मुकाबले में आगे निकल सकती है.
शिमरॉन हेटमायर
खतरनाक मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज शिमरॉन हेटमायर का नाम इस लिस्ट में होना लाजमी है. उनकी पहचान आक्रामक बल्लेबाजी और दबाव में बड़े शॉट खेलने की क्षमता के लिए है. वह स्पिन और तेज गेंदबाजी, दोनों के खिलाफ तेजी से रन बना सकते हैं. भारतीय टीम के लिए उनका विकेट इसलिए भी अहम होगा, क्योंकि हेटमायर सेट होने के बाद रन गति को तेजी से बढ़ा सकते हैं।
हेटमायर पिछले मुकाबले में बिना खाता खोले, शून्य पर ही आउट हो गए थे, लेकिन उनकी क्षमता को नजरअंदाज करना भारत के लिए भारी पड़ सकता है. तीसरे टी20 में वह अपनी पिछली नाकामी को पीछे छोड़कर बड़ा योगदान देना चाहेंगे. अगर होप और रदरफोर्ड के साथ हेटमायर भी चल गए, तो वेस्टइंडीज का बल्लेबाजी क्रम भारतीय गेंदबाजों पर हावी हो सकता है.
📍 Indore 👋
Touchdown for Sunday’s showdown 💥🏏#INDvWI | #MenInMaroon pic.twitter.com/XPZoa7oHVU
— Windies Cricket (@windiescricket) October 10, 2026
ये भी पढ़ें: पिच, वेदर, लाइव स्ट्रीमिंग डीटेल्स, यहां मिलेगी भारत-वेस्टइंडीज के तीसरे टी-20 मैच से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट
IND VS WI: आज चल गए ये 3 खतरनाक खिलाड़ी, तो पक्की ही हो जाएगी वेस्टइंडीज की जीत, बढ़ेगी भारत की चिंता
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,