Sport : IND VS WI: कितनी तारीख को खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा टी-20 मैच? आज ही नोट कर लो डेट और टाइम #INA

IND VS WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही है. सीरीज के शुरुआती 3 मैचों के बाद टीम इंडिया सीरीज में 2-1 से आगे पहुंच गई है. ऐसे में अब चौथा मुकाबला काफी अहम होने वाला है, क्योंकि अगर टीम इंडिया इसे जीतने में कामयाब होती है, तो वह सीरीज में अजेय बढ़त हासिल कर लेगी. मगर, कैरेबियाई टीम को हल्के में नहीं लिया जा सकता है, क्योंकि उनके पास एक से बढ़कर एक मैच विनर मौजूद हैं. तो आइए इस आर्टिकल में हम आपको इस सीरीज के चौथे मुकाबले में बारे में बताते हैं कि वह कब, कहां और कितनी तारीख को खेला जाएगा.
कितनी तारीख को खेला जाएगा चौथा टी-20?
भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही टी-20 सीरीज का चौथा मुकाबला 14 अक्टूबर को खेला जाएगा. ये मैच हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में खेला जाएगा. शुरुआती मैचों की ही तरह मुकाबले की शुरुआत शाम 7 बजे होगी और टॉस के लिए दोनों कप्तान 6.30 बजे मैदान पर आएंगे.
Back in the lead in the #INDvWI T20I series 💪#TeamIndia clinch the 𝗪 in Indore . go 2️⃣-1️⃣ up ✅
Scorecard ▶️ https://t.co/0ve4uDWSIn@mflone_ pic.twitter.com/35WSM1eUtk
— BCCI (@BCCI) October 11, 2026
2-1 से टीम इंडिया है आगे
वेस्टइंडीज के साथ खेली जा रही टी-20 सीरीज में भारतीय क्रिकेट टीम ने 2-1 से बढ़त हासिल कर ली है. दरअसल, सीरीज का पहला मैच भारत ने जीता था, लेकिन दूसरे मैच में वेस्टइंडीज ने जीत दर्ज कर ली थी. अब सीरीज का तीसरा मैच इंदौर में खेला गया, जिसमें श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने जीत दर्ज कर ली और सीरीज में 2-1 से बढ़त हासिल कर ली.
ऐसे में सीरीज का चौथा मैच काफी अहम होने वाला है, क्योंकि अगर टीम इंडिया उसे जीतने में सफल हो जाती है, तो वह सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त हासिल कर लेगी. इसलिए वेस्टइंडीज की टीम पूरी कोशिश करेगी कि वह हैदराबाद में किसी भी तरह से भारत को जीतने न दे.
Hit Naman Dhir for a six at your own risk 😅
5️⃣ T20I wickets and 5️⃣ 𝙞𝙣𝙨𝙩𝙖𝙣𝙩 𝙘𝙤𝙢𝙚𝙗𝙖𝙘𝙠𝙨 👌
RELIVE it all ▶️ https://t.co/5060wLu8lK #TeamIndia | #INDvWI | @mflone_ pic.twitter.com/7avpxtY1bD
— BCCI (@BCCI) October 11, 2026
IND VS WI: कहां देख सकेंगे आज का मैच?
भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले तीसरे टी20 मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा. स्टार स्पोर्ट्स 2, स्टार स्पोर्ट्स 3 पर इस मुकाबले का लाइव देखने के लिए मिलेगा. वहीं तमिल और तेलगु के साथ कन्नड के स्टार स्पोर्ट चैनल पर भी इस मैच का लाइव टेलीकास्ट होगा.
इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार ऐप पर होगी. ऐसे में फैंस इस ऐप पर इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग का भी मजा ले सकते हैं, मगर यहां मैच देखने के लिए आपको सब्सक्रिप्शन लेगा होगा. इस मैच का प्रसारण भारत में डीडी स्पोर्ट्स पर फ्री में आप देख सकते हैं.
ऐसी हैं दोनों टीमें
भारत टीम: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, शिवम दुबे, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नमन धीर, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, मयंक यादव, वैभव सूर्यवंशी, प्रिंस यादव, नितीश कुमार रेड्डी, रवि बिश्नोई
वेस्टइंडीज टीम: शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), कामिल पूरन, शिम्रोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, रोस्टन चेज, शमर स्प्रिंगर, गुडाकेश मोती, अकील होसेन, शमर जोसेफ, क्वेंटिन सैम्पसन, मैथ्यू फोर्डे, अमीर जांगू, कीमो पॉल
ये भी पढ़ें: ‘वेस्टइंडीज को हल्के में नहीं ले सकते…’, जीतकर भी श्रेयस अय्यर को सता रहा है डर, बोले- ‘उनकी टीम में कई मैच-विनर हैं…’
IND VS WI: कितनी तारीख को खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा टी-20 मैच? आज ही नोट कर लो डेट और टाइम
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,