Sport : 'उनपर उंगली उठाई जा सकती…', भारत से हारने के बाद ये क्या बोल गए वेस्टइंडीज के कप्तान शे होप, वायरल हुआ बयान #INA

Shai Hope Statement: टी-20 सीरीज का तीसरा मुकाबला इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला गया, जिसमें भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज को 14 रनों से हरा दिया. इस मैच में भारत ने 224 रनों का लक्ष्य खड़ा किया था, जिसके जवाब में कैरेबियाई टीम ने पूरी कोशिस की, लेकिन वह 209 के स्कोर तक ही पहुंच पाई और 14 रन से हार गई. इस मैच के खत्म होने के बाद आइए जानते हैं कि कप्तान शे होप ने इस करारी हार के बाद क्या-क्या कहा…

शे होप ने बताई हार की वजह

इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेले गए तीसरे टी-20 मैच में वेस्टइंडीज को करारी हार का सामना करना पड़ा. इस मैच में वेस्टइंडीज की टीम के गेंदबाजों की पिटाई हुई. फिर बल्लेबाज भी कुछ खास नहीं कर सके और टीम ने 7 विकेट गंवाकर 209 रन बोर्ड पर लगाए. नतीजा ये रहा कि वेस्टइंडीज को हार का सामना करना पड़ा.

पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में शे होप ने कहा, “सच कहूं तो ऐसी कई बातें हैं जिन पर उंगली उठाई जा सकती है, लेकिन यह क्रिकेट का एक ऐसा मैच था जहां जीत-हार का अंतर बहुत कम था. छोटी-छोटी बातें, जिन पर आप ध्यान देते हैं, वे ही निर्णायक पल हो सकते हैं. चाहे आप जीतने वाली टीम बनें या हारने वाली. तो, शायद गेंदबाजी में हम थोड़ा बेहतर कर सकते थे, शायद पिच का थोड़ा और फायदा उठा सकते थे, और बाउंड्री पर हमने कुछ रन भी दिए. खेल के आखिर में यही छोटे-छोटे अंतर निर्णायक साबित हो सकते हैं.”

अपनी खिलाड़ियों की शे होप ने की तारीफ

भारत की तेज शुरुआत के बाद वेस्टइंडीज की गेंदबाजी से वापसी पर कहा, “यह सही बात है. मेरा मानना ​​है कि जिस तरह से हमने खेल में वापसी की, वह बहुत तारीफ के काबिल है, खासकर शुरुआत से ही. जब आप उस बैटिंग पार्टनरशिप को देखते हैं जो वे बना रहे थे, तो वह बहुत खतरनाक साबित हो सकती थी. हमें कुछ विकेट मिले, रोस्टन ने अपना काम बखूबी किया और बाकी खिलाड़ियों ने भी अच्छी तरह से फिनिश किया, जिससे हमें उस स्कोर का पीछा करने का अच्छा मौका मिला.”

हम जीत सकते थे

शे होप ने आगे कहा कि, “वेस्टइंडीज के कप्तान शे होप होल्कर स्टेडियम में 5 गेंद पर सिर्फ 5 रन बनाकर आउट हो गए. उन्होंने इस बात को माना कि पावर प्ले में विकेट गंवाकर वह पिछड़ गए थे. क्या आज वेस्टइंडीज को टॉप ऑर्डर में एक और नाकामी का नुकसान हुआ? शे होप ने इसके जवाब में कहा, हां, बिल्कुल. जब आप पावरप्ले में विकेट खो देते हैं, तो इससे आप हमेशा थोड़ा पीछे रह जाते हैं. कभी-कभी आपको टॉप ऑर्डर में पार्टनरशिप बनानी ही पड़ती है.”

“अगर आप अच्छी शुरुआत कर लेते हैं, तो मिडिल ओवर में आने वाले बल्लेबाजों के लिए काम आसान हो जाता है. लेकिन आप किसी एक या दो खिलाड़ियों को ही दोष नहीं दे सकते. यह एक सामूहिक बैटिंग यूनिट है और आज हमारे लिए चीजें वैसी नहीं हुईं. लेकिन, जैसा कि मैंने पहले कहा, बहुत कम अंतर था, 14 रन. कुछ भी हो सकता था, थोड़ा इधर-उधर होता तो हम जीत सकते थे.”

ये भी पढ़ें: IND VS WI: कितनी तारीख को खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा टी-20 मैच? आज ही नोट कर लो डेट और टाइम

'उनपर उंगली उठाई जा सकती…', भारत से हारने के बाद ये क्या बोल गए वेस्टइंडीज के कप्तान शे होप, वायरल हुआ बयान





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button