Sport : IND W vs SA W: टीम इंडिया के नए दौरे का ऐलान, जानिए कब और कहां खेले जाएंगे तीन वनडे और 3 टी20 मैच #INA

IND W vs SA W : भारतीय महिला क्रिकेट टीम के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है. टीम इंडिया दिसंबर महीने साउथ अफ्रीका का दौरान करने वाली है. उससे पहले एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जिसके तहत साल के अंतिम महीने में होने वाली सीरीज के लिए टीम इंडिया के शेड्यूल में 3 टी20 मैच और जोड़ दिए गए हैं. ऐसे में एक बार फिर से फैंस को हमरप्रीत कौर, स्मृति मंधाना और ऋचा घोष जैसी स्टार खिलाड़ियों को मैदान पर खेलते हुए देखने का मौका मिलेगा.
टीम इंडिया की नई सीरीज का हुआ ऐलान
आपको बता दें कि, दिसंबर 2026 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम साउथ अफ्रीका का दौरा करेगी, जिसमें तीन मुकाबलों की टी20 सीरीज जोड़ी गई है. क्रिकेट साउथ अफ्रीका (सीएसए) ने गुरुवार को इसकी घोषणा की है. इससे पहले इस सीरीज पर पहले सिर्फ 3 वनडे मुकाबले खेले जाने थे. अब ये तीन टी20 मुकाबले भी सीरीज में जोड़े गए हैं. सीएसए के अनुसार, शेड्यूल में टी20 सीरीज को इसलिए जोड़ा गया है, ताकि अगले साल होने वाली पहली आईसीसी विमेंस चैंपियंस ट्रॉफी की तैयारी की जा सके. चैंपियंस ट्रॉफी फरवरी 2027 में श्रीलंका में आोजित होगी.
कब और कहां खेले जाएंगे वनडे और टी20 मैच
भारत ने अप्रैल में विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 की तैयारी के तौर पर साउथ अफ्रीका का दौरा किया था, जहां 5 मुकाबलों की टी20 सीरीज में 1-4 से हार का सामना करना पड़ा. अब एक बार फिर से भारत और साउथ अफ्रीका की महिला टीमें भिड़ेंगी. इस दौरे पर 9-12 दिसंबर के बीच गकेबेरहा में इकलौता टेस्ट मैच खेलेंगी. इसके बाद 16 दिसंबर से तीन मुकाबलों की आईसीसी विमेंस चैंपियनशिप (आईडब्ल्यूसी) वनडे सीरीज शुरू होगी, जिसका पहला मैच पार्ल में आयोजित होगा.
इस वनडे सीरीज का दूसरा मैच 19 दिसंबर को केपटाउन, जबकि तीसरा मुकाबला 22 दिसंबर को ब्लॉमफोन्टेन में खेला जाना है. इन दोनों देश के बीच 26 दिसंबर से टी20 सीरीज खेली जाएगी. पहला मुकाबला बेनोनी में आयोजित होगा. इसके बाद 29 दिसंबर को पोटचेफस्ट्रूम दूसरे मैच की मेजबानी करेगा. सीरीज का अंतिम मैच पोटचेफस्ट्रूम में 30 दिसंबर को खेला जाना.
🚨 UPDATED FIXTURES 🚨
The Proteas Women’s summer against India just got even bigger! 🇿🇦🔥🇮🇳
The inbound tour will now conclude with a thrilling three-match T20I series, including a Boxing Day showdown, giving both teams the perfect opportunity . fine-tune their preparations… pic.twitter.com/F0weHHp98L
— Proteas Women (@ProteasWomenCSA) August 6, 2026
भारत-साउथ अफ्रीका का एकमात्र टेस्ट
- इकलौता टेस्ट: 9-12 दिसंबर, गकेबेरहा (सुबह 10 बजे)
भारत-साउथ अफ्रीका की वनडे सीरीज
- पहला वनडे मैच: 16 दिसंबर, पार्ल (सुबह 10 बजे)
- दूसरा वनडे मैच: 19 दिसंबर, केपटाउन (दोपहर 2 बजे)
- तीसरा वनडे मैच: 22 दिसंबर, ब्लॉमफोन्टेन (दोपहर 2 बजे)
भारत-साउथ अफ्रीका की टी20 सीरीज
- पहला टी20 मैच: 26 दिसंबर, बेनोनी (शाम 6 बजे)
- दूसरा टी20 मैच: 29 दिसंबर, पोटचेफस्ट्रूम (शाम 6 बजे)
- तीसरा टी20 मैच: 30 दिसंबर, पोटचेफस्ट्रूम (शाम 6 बजे)
Dealing in boundaries 🔥
An electric start from Shafali Verma 👊
Updates ▶️ https://t.co/cIrb7Ekn0x#TeamIndia | #T20WorldCup | #WomenInBlue | #SAvIND | @TheShafaliVerma pic.twitter.com/AbS1GEAUzA
— BCCI Women (@BCCIWomen) June 21, 2026
इस सीरीज में साउथ अफ्रीका की अग्निपरीक्षा रहने वाली है. आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम को हराया था, जो उनके टूर्नामेंट से बाहर होने की सबसे बड़ी वजह बनी थी. अब इंडियन क्रिकेट टीम साउथ अफ्रीका को उनके घर में ही धूल चटाकर उनसे बदला लेना चाहेगी. हालांकि भारतीय क्रिकेट टीम ने साल 2025 में साउथ अफ्रीका को आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में अपने ही घर में हराया था और पहली बार विश्व चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया था.
ये खबर आईएनएस के इनपुट के साथ बनाई गई है……………..
ये भी पढ़ें : बारिश में धुला भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच तो कौन बनाएगा सेमीफाइनल में जगह, जानिए कैसा रहेगा मौसम का हाल
IND W vs SA W: टीम इंडिया के नए दौरे का ऐलान, जानिए कब और कहां खेले जाएंगे तीन वनडे और 3 टी20 मैच
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,