Sport : एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल में पहुंची इंडियन क्रिकेट टीम, भारत एक और मेडल हुआ पक्का, जानें अब किसके साथ होगी टक्कर #INA

Team India : इंडियन क्रिकेट टीम एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है. इसके साथ ही अफगानिस्तान क्रिकेट टीम एशइयन गेम्स से बाहर हो गई है. भारत की टीम ने बगैर मैदान पर उतरे ही सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है. वहीं टॉस हुए बिना ही अफगानिस्तान की क्रिकेट टीम बाहर हो गई. दरअसल, जापान के आइची-नागोया में आयोजित हो रहे एशियन गेम्स 2026 में आज यानी 28 सितंबर को पुरुष क्रिकेट इवेंट का क्वार्टर-फाइनल मैच भारत और अफगानिस्तान के बीच खेला जाने वाला था. ये मैच सुबह 10:00 बजे से होना था, लेकिन मुकाबला आज हो ही नहीं पाया और बारिश के चलते रद्द हो गया. इसके साथ ही टीम इंडिया में एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया.
🚨 Match Abandoned 🚨
The #INDvAFG Asian Games 2026 Quarter-Final has been called off due . rain. #TeamIndia advance . the semi-final by virtue of higher seeding. #AsianGames
— BCCI (@BCCI) September 28, 2026
भारत ने इस आधार पर बनाई सेमीफाइनल में जगह
भारतीय क्रिकेट टीम आईसीसी टी20 रैंकिंग में इस समय नंबर-1 टीम बनी हुई है. वहीं अफगानिस्तान क्रिकेट टीम आईसीसी रैंकिंग में 10वें स्थान पर है. ऐसे में जब क्वार्टर फाइनल मुकाबला भारी बारिश के चलते रद्द हुआ तो, रैंकिंग के आधार पर ऊपर मौजूद रहने वाली टीम को सीधे सेमीफाइनल में एंट्री दे दी गई. इस स्थिति में भारत अफगानिस्तान के कहीं ज्यादा ऊपर थी और उसे सेमीफाइनल का टिकट मिल गया.
भारत समेत पाकिस्तान भी सेमीफाइनल में पहुंची
आज इंडिया और अफगानिस्तान के बीच शुरू होने वाला मैच 10 बजे शुरू होने वाला था. उससे पहले निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में पाकिस्तान और हांगकांग, चीन का मैच होने वाला था. ये क्वार्टर फाइनल मैच सुबह 7 बजे से शुरू होना था, जो भारी बारिश के चलते नहीं हो पाया. इसके बाद इसी मदैान पर भारत और अफगानिस्तान का क्वार्टर फाइनल मुकाबला सुबह 10 बजे से था.
भारत और अफगानिस्तान का मुकाबला भी बारिश की भेंट चढ़ गया. इस मैदान पर होने वाले दोनों क्वार्टर फाइनल मुकाबला आज बारिश की भेंट चढ़ गए और पाकिस्तान व भारत की टीमों में सेमीफाइनल में एंट्री मार ली वहीं हांगकांग और अफगानिस्तान की टीमें एशियन गेम्स 2026 से बाहर हो गईं.
🚨 INDIA THROUGH TO THE SEMI FINALS OF ASIAN GAMES 2026. 🚨
– India Vs Afghanistan called off due . heavy rain. 🌧️ pic.twitter.com/nWy9gVSPLu
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) September 28, 2026
सेमीफाइनल में किस टीम से होगी भारत की टक्कर
अब टीम इंडिया एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल में किस टीम से सामना करेगी. ये सवाल फैंस के मन में उठ रहा है. तो हम आपको बता दें कि, भारतीय क्रिकेट टीम किससे सेमीफाइनल मैच खेलेगी. इसका फैसला 29 सितंबर को होगा. क्योंकि कल यानी मंगलवार को एशियन गेम्स 2026 के दो और क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले जाने वाले हैं. क्वार्टर फाइनल 3 में श्रीलंका और नेपाल की टीमों के बीच टक्कर होने वाली है. टीम इंडिया इस मैच की विनिर से खेलेगी. ऐसे में साफ है कि, भारत को श्रीलंका से सेमीफाइनल मुकाबला खेलना पड़ सकता है.
🚨 TEAM INDIA HAVE QUALIFIED FOR SEMIFINAL OF THE ASIAN GAMES 🚨
– India Vs Afghanistan Quarterfinal has been called off due . rain. pic.twitter.com/PmJvmfhxHr
— Tanuj (@ImTanujSingh) September 28, 2026
श्रीलंका और नेपाल की तुलना में श्रीलंका क्रिकेट टीम काफी आगे और वो उसे हारकर सेमीफाइनल में जगह बना लेगी और फिर सेमीफाइनल मुकाबले में भारत और श्रीलंका की टक्कर होगी. वहीं चौथे क्वार्टर फाइनल में बांग्लादेश और मलेशिया के बीच मुकाबला होगा, जिसकी विजेता पाकिस्तान से भिड़ेगी. ऐसे में पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच अन्य सेमीफाइनल मुकाबला होने की पूरी उम्मीद है.
ये भी पढ़ें : पाकिस्तान की खुली किस्मत! बगैर खेले सेमीफाइनल में पहुंची टीम, बारिश ने किया हांगकांग का खेल तमाम
एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल में पहुंची इंडियन क्रिकेट टीम, भारत एक और मेडल हुआ पक्का, जानें अब किसके साथ होगी टक्कर
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,