Sport : इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स ऐतिहासिक टेस्ट से बाहर हुई भारतीय स्टार बल्लेबाज, रिप्लेसमेंट का हुआ ऐलान #INA

IND W vs ENG W Test: भारत और इंग्लैंड की महिला टीमों के बीच 10 जुलाई से लॉर्ड्स में ऐतिहासिक टेस्ट मैच खेला जाएगा. लॉर्ड्स के इतिहास में पहली बार महिला टेस्ट मैच खेला जाने वाला है, लेकिन इससे ठीक पहले भारतीय महिला टीम को बड़ा झटका लगा है. भारतीय टीम की स्टार बल्लेबाज प्रतिका रावल चोट की वजह से इस टेस्ट से बाहर हो गई हैं. BCCI ने उनकी जगह अनुभवी बल्लेबाज प्रिया पुनिया को स्क्वाड में शामिल किया है.

इंजरी की वजह से टेस्ट मैच से बाहर हुई प्रतिका रावल

प्रतिका रावल इंजरी की वजह से इस ऐतिहासिक टेस्ट मैच से बाहर हुई हैं. उन्हें पिछले हफ्ते टॉनटन में इंग्लैंड-ए के खिलाफ खेले गए दूसरे वनडे मैच के दौरान फील्डिंग करते समय चोट लगी थी, जिसके बाद वो बल्लेबाजी के लिए भी नहीं आई थीं. भारतीय महिला टीम के हेड कोच अमोल मुजुमदार ने बताया कि रावल के घुटने पर चोट लगी थी जिसमें टांके लगाने पड़े.

कोच ने किया रिप्लेसमेंट का ऐलान

अमोल मजूमदार ने 8 जुलाई को इस बात की पुष्टि की कि प्रतिका रावल इस एकमात्र टेस्ट के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगी. उनकी जगह प्रिया पुनिया को टीम में शामिल किया गया है. भारत और इंग्लैंड के बीच 4 दिवसीय टेस्ट मैच 10 से 13 जुलाई तक लॉर्ड्स में खेला जाएगा. प्रिया पुनिया का अब तक टेस्ट में डेब्यू नहीं हुआ है. 

प्रिया पुनिया ने हाल ही में इंग्लैंड ए के खिलाफ इंडिया-ए के लिए वनडे सीरीज खेला था. उन्होंने 3 मैचों की सीरीज में 2 अर्धशतक लगाए और इंडिया-ए की 2-1 से सीरीज जीत में अहम भूमिका निभाई. प्रिया ने आखिरी बार दिसंबर 2024 में भारत के लिए ODI मैच खेला था. अब लॉर्ड्स में उन्हें टेस्ट में डेब्यू करने का मौका मिल सकता है. 

लॉर्ड्स का मैदान एक और नया अध्याय लिखने के लिए तैयार है, जिसका महिला क्रिकेट को लंबे समय से इंतजार था. दरअसल, पहली बार लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर महिला टेस्ट मैच खेला जाएगा. लॉर्ड्स के मैदान पर होने वाले इस टेस्ट मैच में भारत और इंग्लैंड की टीमें आमने-सामने होंगी. 

भारतीय समयानुसार इतने बजे से शुरू होगा मुकाबला

भारत और इंग्लैंड की महिला टीमों के बीच यह एकमात्र टेस्ट मैच 10 जुलाई से 13 जुलाई तक खेला जाएगा. यह चार दिवसीय टेस्ट मैच है. यह मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 3:00 बजे से लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेला जाएगा. भारतीय महिला टीम की कप्तानी हरमनप्रीत कौर संभालेंगी, जबकि इंग्लैंड की कमान नेट साइवर-ब्रंट के हाथों में होगी. दोनों टीमें अनुभवी और युवा खिलाड़ियों के बेहतरीन कॉम्बिनेशन के साथ मैदान में उतरेंगी. 

यह भी पढ़ें:  Explainer: क्या मेसी को बचाने के लिए FIFA ने किया पक्षपात? जानें Argentina vs Egypt मैच क्यों रहा इतना विवादित!

 

इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स ऐतिहासिक टेस्ट से बाहर हुई भारतीय स्टार बल्लेबाज, रिप्लेसमेंट का हुआ ऐलान





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button