Sport : बढ़ गई भारत के मेडल की संख्या, एक दिन में देश के नाम हुए 4 मेडल, मीराबाई चानू ने बिखेरा जलवा, मुन भाकर को मिली निराशा #INA

Asian Games 2026 : एशियन गेम्स 2026 में भारतीय एथलीटों का शानदार प्रदर्शन लगातार जारी है. अब तक भारत एशियन गेम्स में भारत ने कुल 11 मेडल अपने नाम कर लिए हैं. आज भारत सुबह-सुबह इंडिया को दो मेडल हासिल हुए. भारत को पहले महिला स्कीट टीम इवेंट में मेडल मिला और फिर भारोत्तोलन में देश को मीराबाई चानू ने मेडल दिलाया. तो आइए जानते हैं कि भारत को किन खिलाड़ियों ने आज मेडल दिलाया और अब तक देश के कितने मेडल हो चुके हैं और किन खिलाड़ियों ने कौन सा मेडल अपने नाम किया है. 

महिला स्कीट में भारत ने जीता मेडल

आज यानी एशियन गेम्स 2026 के पांचवें दिन परिनाज धालीवाल, रजिया ढिल्लों और माहेश्वरी चौहान की तिकड़ी ने एशियन गेम्स 2026 में भारत को कांस्य पदक दिलाया है. इसके साथ ही भारत के मेडल की संख्या में भी इजाफा हो गया. इन तीनों एथलीटों ने बुधवार को महिला स्कीट टीम इवेंट में कांस्य पदक जीता है. इसके साथ ही इन तीनों खिलाड़ियों ने देश का मान बढ़ाया है. 

आज तीन दिनों के क्वालिफिकेशन राउंड के बाद परिनाज, रजिया और माहेश्वरी ने क्वालिफिकेशन में कुल 331 का स्कोर किया और तीसरा स्थान हासिल किया. चीनी टीम चे यूफेई, जियान यिटिंग और जियांग चाओयू ने 347 के स्कोर के साथ स्वर्ण और कजाकिस्तान की असेम ओरिनबे, जोया पिस्कुन और एडेल सदाकबायेवा ने 336 के स्कोर के साथ रजत पदक जीता.

 

पुरुष स्कीट टीम ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

देश को अनंत नरुका, मारियाज अहमद खान और भावतेग सिंह की तिकड़ी ने एशियन गेम्स 2026 में भारत को कांस्य पदक दिलाया है. पुरुष स्कीट टीम ने एशियाई खेलों में तीसरे स्थान पर रहते हुए कांस्य पदक जीता है. भारतीय स्कीट टीम ने फाइनल में कुल 346 का स्कोर करते हुए ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा जमाया. कुवैत ने 348 के स्कोर के साथ सिल्वर मेडल अपने नाम किया, जबकि कतर की टीम 353 स्कोर के साथ गोल्ड मेडल जीतने में सफल रही. वहीं अनंतजीत ने इस स्पर्धा के व्यक्तिगत फाइनल के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है.

मीराबाई चानू ने किया शानदार प्रदर्शन 

भारत के लिए भारोत्तोलन महिला 49 किग्रा केटेगरी में भारत की मीराबाई चानू खेल रही हैं. उन्होंने अब तक सेमीफाइनल में शानदार प्रदर्शन किया है. उनका मुकाबला सुबह 10:00 बजे से चल रहा है. मीराबाई चानू महिलाओं की 49kg स्नैच में तीन प्रयासों में क्रमश: 83,85 और 87 किलो उठाया. वो सभी 3 कोशिशें सफल रहीं और एशियन गेम्स 2026 में स्नैच में तीसरे स्थान पर रहीं हैं. अब क्लीन एंड जर्स में वो धमाकेदार प्रदर्शन कर भारत को गोल्ड मेडल दिलाना चाहेंगी.

मनु भाकर के हाथ लगी निराशा

इससे पहले ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर ने 579-20x के कुल स्कोर के साथ क्वालिफिकेशन में तीसरा स्थान हासिल करके 10 मीटर एयर पिस्टल फाइनल के लिए क्वालीफाई किया था. लेकिन फाइनल में दो बार की ओलंपिक मेडलिस्ट शूटर मनु भाकर को निराशा हाथ लगी है. वो महिलाओं के 10 मीटर एयर पिस्टल व्यक्तिगत इवेंट में पोडियम तक नहीं पहुंच सकीं और पांचवें स्थान से बाहर हो गईं. इस इवेंट में साउथ कोरिया की गाउन चू ने 246.3 के स्कोर के साथ एशियाई रिकॉर्ड और गेम्स रिकॉर्ड बनाते हुए गोल्ड मेडल जीता.

जय मीना ने रचा इतिहास

जय मीना ने भारत के लिए इतिहास रचा दिया है. उन्होंने एशियम गेम्स में वो कर दिखाया है, जो आज तक कोई नहीं कर पाया है. वह एशियन गेम्स में सॉफ्ट टेनिस मेडल जीतने वाले पहले भारतीय बन गए. जय मीना ने मेन्स सिंगल्स सेमीफाइनल में जापान के ताकुया कुरोसाका से 2-4 से हारकर भारत के लिए ऐतिहासिक ब्रॉन्ज मेडल जीत लिया है. एशियन गेम्स में सॉफ्ट टेनिस में भारत के लिए एक ऐतिहासिक मेडल बन गया है.

भारत के मेडल की संख्या हुई 11

एशियन गेम्स की मडेल टैली में भारतीय दल फिलहाल 1 स्वर्ण, 4 रजत और 6 कांस्य पदक के साथ आठवें स्थान पर है. भारत के नाम अब तक कुल 11 मेडल हो चुके हैं. 2023 एडिशन में भारत कुल 107 मेडल के साथ चौथे स्थान पर रहा. ये भारत का एशियन गेम्स में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है. 

एशियन गेम्स 2026 मेडल टैली

रैंकदेश गोल्डसिल्वर ब्रॉन्जकुल
1चीन36141060
2जापान11172048
3दक्षिण कोरिया751830
4कजाकिस्तान63514
5थाईलैंड4116
6हांगकांग, चीन35513
7ताजिकिस्तान2114
8भारत14611
9उज्बेकिस्तान1416
10चीनी ताइपे1359

ये भी पढ़ें : एशियन गेम्स 2026 के पांचवें दिन भारत को कौन से खिलाड़ी दिलाएंगे मेडल, नाम के साथ जानिए कब होगा किसका मैच

बढ़ गई भारत के मेडल की संख्या, एक दिन में देश के नाम हुए 4 मेडल, मीराबाई चानू ने बिखेरा जलवा, मुन भाकर को मिली निराशा





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button