Sport : IPL 2026: रोहित शर्मा और विराट कोहली की चोट पर आया बड़ा अपडेट, जानिए फिलहाल कैसी है दोनों की स्थिति #INA

IPL 2026 : इंडियन प्रीमियर लीग के सबसे सीनियर क्रिकेटर्स में शुमार रोहित शर्मा और विराट कोहली इस सीजन धमाल मचा रहे हैं. ये दोनों खिलाड़ी बल्ले के साथ अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. आईपीएल 2026 में रोहित शर्मा जहां मुंबई इंडियंस के लिए खेल रहे हैं तो वहीं विराट कोहली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेल रहे हैं. इन दोनों खिलाड़ियों की टीमों के बीच बीते रविवार यानी 12 अप्रैल को मैच खेला गया. इस मकुाबले में आरसीबी ने एमआई को 18 रनों से हरा दिया. 

इस हार के साथ ही भारतीय क्रिकेट फैंस को धक्का लगा, जब रोहित शर्मा और विराट कोहली के चोटिल होने की खबर सामने आई. इन दोनों की चोट कितनी गहरी है. क्या ये दोनों खिलाड़ी आगे आईपीएल 2026 में खेल पाएंगे या नहीं? इस बारे में जानते हैं. इसके साथ ही इनकी चोट पर क्या ताजा अपडेट है. इस बारे में भी हम आपको बताने वाले हैं. 

रोहित शर्मा और विराट कोहली हुए चोटिल

आईपीएल 2026 के 20वें मैच में विराट कोहली आरसीबी के लिए पहले बल्लेबाजी करते हुए बैटिंग करने के लिए आए और उन्होंने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली. इसके बाद मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी के दौरान कोहली फील्डिंग करने के लिए मैदान पर नहीं आए. इसके बाद आरसीबी ने बताया कि विराट कोहली के टखने में चोट लगी है. इसके कारण वो मैदान पर फील्डिंग करने नहीं आए हैं.

रोहित शर्मा आरसीबी की पारी के दौरान मुंबई इंडियंस के लिए मैदान पर फील्डिंग करते हुए नजर आएं. इसके बाद जब मुंबई इंडियंस की पारी की शुरुआत हुई तो वो टीम के लिए ओपनिंग करने के लिए आए. रोहित शानदार लय में बल्लेबाजी कर रहे थे, तभी अचानक उन्हें कुछ समस्या हुई. इसके बाद मैदान पर फिजियों कई बार आए और उन्होंने रोहित को उपचार दिया और वो दोबार मैदान पर खेलने लगे, लेकिन अंत में उन्हें मैदान छोड़कर जाना ही पड़ा.

रोहित की मांसपेशियों में खिंचाव की समस्या आई. इसके बाद में दर्द ज्यादा होने के कारण उन्हें मैदान से ही बाहर जाना पड़ गया. वो रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन लौट गए. उनकी चोट गंभीर बताई जा रही है आज उनका स्कैन कराया जा सकता है, जिसके बाद उनकी स्थिति साफ हो पाएंगी.

रोहित शर्मा और विराट कोहली की चोट पर अभी तक कोई भी आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है. मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से या फिर इंडियन प्रीमियर लीग की तरफ से कोई भी ऑफिशियल जानकारी नहीं दी गई है. ऐसे में इन दोनों खिलाड़ियों की चोट और फिटनेस पर कोई अपडेट अभी तक नहीं आया है. 

आईपीेल 2026 में दोनों का अब तक का प्रदर्शन

हालांकि रोहित और विराट की इंजरी को ज्यादा गंभीर नहीं बताया जा रहा है. ऐसे में ये दोनों खिलाड़ी आने वाले आईपीएल मैचों में फैंस को खेलते हुए मैदान पर नजर आ सकते हैं. विराट कोहली आईपीएल 2026 में 4 मैचों में 2 अर्धशतकों के साथ 179 रन बना चुके हैं. वहीं रोहित शर्मा ने 4 मैचों में 1 अर्धशतक के साथ 137 रन बनाए हैं. 

ये भी पढ़ें : ‘हमें अच्छी बैटिंग-बॉलिंग करने की जरूरत है…’ RCB से हार पर क्या बोले हार्दिक? जानिए किन खिलाड़ियों को करेंगे बाहर

IPL 2026: रोहित शर्मा और विराट कोहली की चोट पर आया बड़ा अपडेट, जानिए फिलहाल कैसी है दोनों की स्थिति





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close