Sport : वैभव सूर्यवंशी पर मंडराया खतरा! ऑरेंज कैप की लिस्ट में हुआ बड़ा फेरबदल, विराट कोहली की हुई टॉप 5 में एंट्री #INA

IPL 2026 Orange Cap : आईपीएल 2026 में भारत समेत दुनिया भर के तमाम बल्लेबाज लगातार रन बना रहे हैं और ऑरेंज कैप पर अपना कब्जा कर रहे हैं. आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज को ऑरेंज कैप दी जाती है. इस समय आईपीएल 2026 में ऑरेंज कैप वैभव सूर्यवंशी के नाम दर्ज है. वैभव अब तक 4 मैचों में 2 अर्धशतकों के साथ 200 रन बनाकर ऑरेंज कैप होल्डर हैं. लेकिन अब उनके ऑरेंज कैप के ताज पर खतरा मंडराने लगा है.
ऑरेंज कैप की रेस हुई दिलचस्प
दरअसल, बीते रविवार मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच आईपीएल 2026 का 20वां मैच खेला गया. इस मैच में रजत पाटीदार (53) और विराट कोहली (50) ने शानदार अर्धशतकीय पारियां खेलीं. इसके साथ ही ऑरेंज कैप होल्डर्स की लिस्ट में बड़ा फेरवदल हो गया है. क्योंकि इन दोनों स्टार बल्लेबाजों ने ऑरेंज कैप होल्डर्स की टॉप 5 लिस्ट में एंट्री मार ली है.
रजत पाटीदार ने मचाया धमाल
इस सीजन में अपनी दूसरी हाफ सेंचुरी और चार इनिंग्स में चौथी शानदार बैटिंग परफॉर्मेंस के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वालों में आरसीबी के कैप्टन रजत पाटीदार दूसरे नंबर पर पहुंच गए. उन्होंने अब तक चार मैचों में 31, 48 नॉट आउट और 63 रनों और मुंबई इंडियंस के खिलाफ 20 गेंदों में 53 रन की पारी खेली हैं. इसके साथ ही उन्होंने इस सीजन में अपने रन 195 कर लिए.
इससे वह राजस्थान रॉयल्स (RR) के वैभव सूर्यवंशी से सिर्फ पीछे और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के हेनरिक क्लासेन से ऊपर नंबर 2 पर आ गए. क्लासेन ने अब तक 4 मैचों में 2 अर्धशतकों के साथ 184 रन बनाए हैं और अब वो तीसरे नंबर पर काबिज हैं.
Consistent 🤝 Destructive
1⃣5⃣-year old Vaibhav Sooryavanshi tops the Orange Cap leaderboard after Match 20 🧢👏
Will he continue his fabulous form? ✍️#TATAIPL | #KhelBindaas pic.twitter.com/2ZNMGlsC9c
— IndianPremierLeague (@IPL) April 12, 2026
विराट कोहली की हुई टॉप – 5 में एंट्री
सूर्यवंशी के ओपनिंग पार्टनर यशस्वी जायसवाल चौथे नंबर पर बने हुएं हैं. उन्होंने 4 मैचों में 2 अर्धशतकों क साथ 183 रन बनाए हैं. लेकिन अब विराट कोहली नंबर 5 पर आ गए हैं. उन्होंने ऑरेंज कैप होल्डर्स की टॉप 5 लिस्ट में एंट्री कर ली है. विराट जायसवाल से सिर्फ चार रन पीछे हैं. विराट ने अब तक चार मैचों में 69 नॉट आउट, 28, 32 और 50 रनों की पारी खेली है.
ये भी पढ़ें : ऑरेन्ज कैप की रेस में नंबर-2 पर पहुंचा 34 साल का बल्लेबाज, जानिए IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वालों के नाम
वैभव सूर्यवंशी पर मंडराया खतरा! ऑरेंज कैप की लिस्ट में हुआ बड़ा फेरबदल, विराट कोहली की हुई टॉप 5 में एंट्री
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









