Sport : IPL 2026: बीच टूर्नामेंट में हुई खतरनाक खिलाड़ी की एंट्री, जानें कौन सी टीम में किस प्लेयर को किया रिप्लेस #INA

IPL 2026 : इन दिनों इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां सीजन भारत में खेला जा रहा है. अब तक 10 टीमों के बीच टूर्नामेंट के कुल 15 मुकाबले खेले जा चुके हैं. अब आईपीएल 2026 के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है. इन खबर से लखनऊ सुपर जायंट्स के फैंस के चेहरे पर खुशी आ गई है, जबकि श्रीलंका और वनिंदु हसरंगा के फैंस काफी दुखी हो गए हैं.

अफ्रीकाई ऑलराउंडर की आईपीएल 2026 में एंट्री

दरअसल, आईपीएल 2026 के बाकी मैचोें के लिए साउथ अफ्रीका के स्पिन ऑलराउंडर जॉर्ज लिंडे को लखनऊ सुपर जायंट्स ने अपने साथ जोड़ लिया है. वो आईपीएल 2026 में एलएसजी के साथ श्रीलंका के स्टार स्पिनर वानिंदु हसरंगा के रिप्लेसमेंट के तौर पर शामिल हुए हैं. 

इन खिलाड़ियों के नाम पर भी हुआ विचार

हसरंगा की जगह पर पहले लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम मुजीब उर रहमान और लियाम डॉसन के नाम पर भी विचार कर रही थी लेकिन बाद में उन्होंने जॉर्ज लिंडे को चुना है. इस खबर की पुष्टी क्रिकबज के द्वारा की गई है. इसके कुछ देर बाद ही आईपीएल के द्वारा भी इस रिप्लेसमेंट की जानकारी दे दी.

आपको बता दें कि साउथ अफ्रीका के लिए जॉर्ज लिंडे ने टेस्ट, वनडे और टी20 तीनों फॉर्मेट खेले हैं. उन्होंने इस दौरान अपनी टीम के लिए बॉल और बल्ले दोनों से कमाल का प्रदर्शन किया है. उन्होंने 567 रन बनाए हैं, जबकि 48 विकेट चटकाए हैं. 

जॉर्ज लिंडे का साउथ अफ्रीका के लिए बैटिंग में प्रदर्शन

प्रारूप  अवधि  मैच  पारियां रन  उच्च स्कोर  औसत  स्ट्राइक रेट  शतक  अर्धशतक  चौके  छक्के 
टेस्ट (Test) 2019–21 3 6 135 37 22.5 52.9 0 0 19 2
वनडे (ODI) 2021– 4 3 29 18 14.5 76.3 0 0 3 0
टी20I (T20I) 2020– 37 26 403 48 19.2 147.6 0 0 27 22

जॉर्ज लिंडे का साउथ अफ्रीका के लिए बॉलिंग में प्रदर्शन

प्रारूप  अवधि  मैच  पारियां विकेट  सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज़ी  इकॉनमी  4 विकेट  5 विकेट
टेस्ट (Test) 2019–21 3 5 9 5/64 3.20 1 1
वनडे (ODI) 2021– 4 4 4 2/32 5.60 0 0
टी20I (T20I) 2020– 37 36 35 4/21 7.58 1 0

लखनऊ सुपर जायंट्स का स्क्वाड

एडेन मार्करम, मिशेल मार्श, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), अब्दुल समद, आयुष बडोनी, शाहबाज अहमद, दिग्वेश सिंह राठी, अवेश खान, एनरिक नॉर्टजे, प्रिंस यादव, मोहसिन खान, अक्षत रघुवंशी, मोहम्मद शमी, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, जोश इंग्लिस, हिम्मत सिंह, मुकुल चौधरी, अर्शिन कुलकर्णी, नमन तिवारी, अर्जुन तेंदुलकर, मणिमारन सिद्धार्थ, मयंक प्रभु यादव, आकाश महाराज सिंह, जॉर्ज लिंडे.

ये भी पढ़ें : RR vs RCB: विराट कोहली को राजस्थान के इस गेंदबाज से होगा खतरा, जानिए कितनी बार दिखा चुके हैं पवेलियन का रास्ता

IPL 2026: बीच टूर्नामेंट में हुई खतरनाक खिलाड़ी की एंट्री, जानें कौन सी टीम में किस प्लेयर को किया रिप्लेस





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close