UP News: UP SIR Final Voter List: 2024 की तुलना में 2.5 करोड़ मतदाताओं के कटे नाम, ऐसे चेक करें वोटर लिस्ट और ऐसे जुड़वाएं नाम – INA

UP SIR Final Voter List: 2024 की तुलना में 2.5 करोड़ मतदाताओं के कटे नाम, ऐसे चेक करें वोटर लिस्ट और ऐसे जुड़वाएं नाम

यूपी में SIR के बाद चुनाव आयोग ने फाइनल वोटर लिस्ट जारी कर दी है. साल 2024 में जो वोटर लिस्ट थी, उसमें से 2.05 करोड़ नाम कट गए हैं. इससे पहले 6 जनवरी को जो ड्राफ्ट लिस्ट आई थी, उसमें 2.89 करोड़ मतदाताओं के नाम कटे थे. इसके बाद दावे और आपत्तियों की प्रक्रिया पूरी की गई. नतीजतन फाइनल वोटर लिस्ट में 84 लाख नाम बढ़े हैं.

साल 2024 की वोटर लिस्ट में 15.44 करोड़ वोटर्स थे. इसके बाद एसआईआर प्रक्रिया के तहत मतदाताओं की गणना के बाद 6 जनवरी को ड्राफ्ट वोटर लिस्ट आई. इसमें 12 करोड़ 55 लाख 56 हजार 25 मतदाताओं के नाम थे. इस तरह 2.89 करोड़ मतदाताओं के नाम कटे. फिर चुनाव आयोग ने मतदाताओं की आपत्तियों और दावों पर विचार किया. अब फाइनल वोटर लिस्ट में 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता शामिल हैं. इसमें पुरुष 7 करोड़ 30 लाख 71 हजार 61 और महिला मतदाताओं की संख्या 6 करोड़ 9 लाख 9 हजार 525 है.

फाइनल वोटर लिस्ट में नहीं है आपका नाम तो करें ये काम

अगर फाइनल वोटर लिस्ट में आपका नाम नहीं है तो आपको निराश होने की जरूरत नहीं है. आपके पास अभी एक मौका है. आप लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम-1950 की धारा-24 के तहत निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के फैसले के खिलाफ धारा-24 (क) के तहत जिला मजिस्ट्रेट के सामने फाइनल वोटर लिस्ट जारी होने की तारीख से 15 दिनों के अंदर अपील कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें- UP SIR: यूपी की फाइनल वोटर लिस्ट जारी, जनवरी की तुलना में 84 लाख मतदाता बढ़े; किस शहर में सबसे ज्यादा इजाफा?

इतना ही नहीं, इससे भी भी आपका नाम लिस्ट में जोड़ा जाता है तो आप जिला मजिस्ट्रेट के फैसले के खिलाफ धारा 24 (ख) के तहत फैसले की तारीख से 30 दिनों के अंदर मुख्य निर्वाचन अधिकारी के सामने दूसरी अपील कर सकते हैं. इसके अलावा फॉर्म-6 भरकर इसे बीएलओ को देकर या खुद ही https://voters.eci.gov.in पर जाकर मोबाइल नंबर के जरिए आवेदन कर सकते हैं.

कहां और कैसे चेक करें अपना नाम?

  • voters.eci.gov.in और ceouttarpradesh.nic.in पर जाएं
  • यहां आपको वोटर लिस्ट या Electoral Roll सेक्शन में जाकर Uttar Pradesh को सेलेक्ट करें
  • Roll Type में Final Roll 2026 या SIR Final Roll 2026 को सेलेक्ट करें
  • फिर अपना जिला चुनें
  • जिला चुनने के बाद विधानसभा क्षेत्र और बूथ नंबर चुनें
  • इसके बाद आपके सामने PDF फॉर्मेट में लिस्ट आएगी
  • इस पीडीएफ को आप डाउनलोड कर अपना नाम फाइनल वोटर लिस्ट में देख सकते हैं

UP SIR Final Voter List: 2024 की तुलना में 2.5 करोड़ मतदाताओं के कटे नाम, ऐसे चेक करें वोटर लिस्ट और ऐसे जुड़वाएं नाम


#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button