Sport : IPL 2026: कोलकाता के सामने पंजाब का है बुरा हाल, ऐसा है दोनों का हेड टू हेड रिकॉर्ड #INA

KKR vs PBKS Head . Head Records: आईपीएल 2026 का 12वां मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच 5 अप्रैल को खेला जाएगा. दोनों टीमें ईडन गार्डन्स में आमने-सामने होंगी. श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स ने IPL 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने दोनों मैचों में जीत हासिल किया है. वहीं केकेआर को दोनों मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. ऐसे में अब पंजाब किंग्स जीत के हैट्रिक के इरादे से उतरेगी, तो वहीं केकेआर पहली जीत की तलाश करेगी, तो चलिए जानते हैं कि कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स का हेड टू हेड रिकॉर्ड कैसा रहा है.
कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स का हेड टू हेड
कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स की हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो दोनों के बीच अब तक कुल 35 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें 21 मैच कोलकाता नाइट राइडर्स ने जीत हासिल किया है. जबकि सिर्फ 13 मैचों में पंजाब किंग्स को जीत मिली है. वहीं एक मैच बेनतीजा रहा है. यानी केकेआर के सामने पंजाब किंग्स का प्रदर्शन खराब रहा है, लेकिन अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स अच्छा प्रदर्शन रही है. PBKS अपने इस खराब रिकॉर्ड को सुधारने चाहेगी. दोनों टीमों के बीच खेले गए मुकाबलों के दौरान हाईएस्ट स्कोर 262 रनों का है, तो वहीं लोएस्ट स्कोर 95 रनों का है.
पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2026 में किया है शानदार शुरुआत
आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स शानदार प्रदर्शन कर रही है. टीम ने इस सीजन के अपने पहले मैच में गुजरात टाइटंस को 3 विकेट से हराया था. जबकि दूसरे मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से हराया. पंजाब किंग्स के लिए कूपर कोनोली अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. प्रभसिमरन सिंह भी अच्छे फॉर्म में नजर आ रहे हैं. वहीं गेंदबाजी में युजवेंद्र चहल और विशाक विजयकुमार कमाल कर रहे हैं. ऐसे में केकेआर के खिलाफ इस मैच में पंजाब किंग्स का पलड़ा भारी लग रहा है.
Kolkata, the Shers are here 🦁
Styled by @SIX5SIXSport 😎 pic.twitter.com/0IcDo8XRwk
— Punjab Kings (@PunjabKingsIPL) April 5, 2026
Built on effort and backed by results 👊
Keep going, Vyshak ⚡ pic.twitter.com/smmUmQQdGB
— Punjab Kings (@PunjabKingsIPL) April 5, 2026
शुरुआती दोनों मैच हार गई है केकेआर
केकेआर की बात करें तो इस सीजन अपना शुरुआती दोनों मैच हार गई है. टीम की बल्लेबाजी उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पा रही है. फिन एलन अब तक कमाल नहीं दिखा पाए हैं. अंगकृष रघुवंशी ने अब तक अच्छा किया है, लेकिन वो काफी नहीं है. केकेआर को वापसी करनी है तो उन्हें बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों डिपार्टमेंट में कमाल करना होगा.
Time . guess what got Narine smiling ✨💬
P.S. – Most innovative & fun replies will be pinned 📌 pic.twitter.com/Gj6rX1QL64
— KolkataKnightRiders (@KKRiders) April 5, 2026
Watched safely into the mits 🧤👌 pic.twitter.com/7AlTl7D3o1
— KolkataKnightRiders (@KKRiders) April 4, 2026
आईपीएल 2026 के लिए कोलकाता और पंजाब का स्क्वाड
कोलकाता नाइट राइडर्स का स्क्वाड: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेट कीपर), रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, ब्लेसिंग मुजरबानी, मनीष पांडे, रोवमैन पॉवेल, कार्तिक त्यागी, सौरभ दुबे, तेजस्वी दहिया, नवदीप सैनी, रचिन रवींद्र, टिम सीफर्ट, सार्थक रंजन, प्रशांत सोलंकी, राहुल त्रिपाठी, उमरान मलिक, दक्ष कामरा.
पंजाब किंग्स का स्क्वाड: श्रेयस अय्यर (कप्तान), प्रभसिमरन सिंह, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, नेहाल वढेरा, मार्को जानसन, हरप्रीत बराड़, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, अजमतुल्लाह उमरजई, प्रियांश आर्य, पायला अविनाश, जेवियर बार्टलेट, प्रवीण दुबे, लॉकी फर्ग्यूसन, मुशीर खान, सूर्यांश शेडगे, हरनूर सिंह, यश ठाकुर. विशाक विजयकुमार, विष्णु विनोद, बेन द्वारशुइस, कूपर कोनोली, मिशेल ओवेन, विशाल निषाद.
यह भी पढ़ें: RCB के लिए मैच से कुछ घंटों पहले बजी खतरे की घंटी, CSK ने बनाया महाप्लान, ये धांसू खिलाड़ी मचाएगा धमाल
IPL 2026: कोलकाता के सामने पंजाब का है बुरा हाल, ऐसा है दोनों का हेड टू हेड रिकॉर्ड
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









