Sport : IPL 2026: संजू सैमसन ने 2 बड़े रिकॉर्ड किए अपने नाम, केएल राहुल के बाद ऐसा करने वाले बने दूसरे बल्लेबाज #INA

IPL 2026 : चेन्नई सुपर किंग्स के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन (Sanju Samson) ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ चेन्नई के एमए चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम में शतकीय पारी खेलकर 2 बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं. आईपीएल 2026 का पहला शतक लगाने के साथ ही संजू ने केएल राहुल के एक खास क्लब में भी एंट्री कर ली है. उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन के 18वें मुकाबले में 115 रनों की मैराथन पारी खेली और अपनी टीम के लिए जीत की नींव रखी. 

संजू सैमसन ने खेली शतकीय पारी

इस मकुाबले में पहले संजू ने 26 बॉल पर 9 चौकों के साथ 50 रन पूरे किए और फिर 52 बॉल में 14 चौके और 3 छक्कों के साथ 100 रन पूरे कर शतक लगा दिया. इस मैच में उन्होंने 205.35 की बेहतरीन स्ट्राइक रेट के साथ 56 बॉल में 15 चौके और 4 छक्कों के साथ 115 रन बनाए. उनकी पारी की बदौलत सीएसके ने 2 विकेट पर 212 रन बनाए.

संजू सैमसन के नाम दर्ज हुए 2 बड़े रिकॉर्ड

इस शानदार पारी की बदौलत संजू सैमसन ने इस मुकाबले में 2 बड़े रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिए हैं. संजू चेन्नई सुपर किंग्स के लिए सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाले चौथे खिलाड़ी बन चुके हैं. उनसे पहले सीएसके के लिए 3 और खिलाड़ी ऐसा कर चुके हैं, जिनमें मुरली विजय का नाम भी शामिल हैं. 

IPL में CSK के लिए सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर

  • 127 – मुरली विजय बनाम RR, चेन्नई, 2010
  • 117* – शेन वॉटसन बनाम SRH, वानखेड़े, 2018
  • 116* – माइक हसी बनाम KXIP, मोहाली, 2008
  • 115* – संजू सैमसन बनाम DC, चेन्नई, 2026

राहुल के खास क्लब में शामिल हुए संजू सैमनस

इसके साथ ही संजू सैमसन तीन टीमों के लिए इंडियन प्रीमियर लीग में शतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं. उनसे पहले ऐसा केएल राहुल कर चुके हैं. केएल राहुल (PBKS, LSG, DC) के लिए शतक लगा चुके हैं. अब संजू सैमसन (DD, RR और CSK) के लिए शतक बना चुके हैं. 

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए इस मैच में कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने 18 बॉल में 15 रन बनाए. आयुष म्हात्रे 36 बॉल में 3 चौके और 4 छ्क्कों के साथ 59 रन बनाकर रिटायर्ड आउट हुए. शिवम दुबे ने 10 बॉल में  2 चौके और 1 छक्के के साथ अंतिम ओवर्स में 20 रन बनाए. तो वहीं दिल्ली कैपिटल्स के लिए एकमात्र विकेट कप्तान अक्षर पेटल ने हासिल किया

ये भी पढ़ें : 18 वर्षीय खिलाड़ी के नाम जुड़ा अनचाहा रिकॉर्ड, अश्विन और तिलक वर्मा की लिस्ट में हुआ शामिल

ये भी पढ़ें : ‘IPL फिल्म जैसा है, PSL में ज्यादा कॉम्पिटिशन है…’ पाकिस्तान के सपोर्ट में उतरा स्टार क्रिकेटर, भारत के खिलाफ उगली आग

IPL 2026: संजू सैमसन ने 2 बड़े रिकॉर्ड किए अपने नाम, केएल राहुल के बाद ऐसा करने वाले बने दूसरे बल्लेबाज





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close