Sport : IPL 2026: शेरफेन रदरफोर्ड ने रचा इतिहास, हार्दिक पांड्या के बाद मुंबई इंडियंस के लिए बनाया ये बड़ा रिकॉर्ड #INA

IPL 2026 : मुंबई इंडियंस के तूफानी बल्लेबाज शेरफेन रदरफोर्ड ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में तूफानी पारी खेलकर इतिहास रच दिया है. उन्होंने मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते हुए एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. इस मुकाबले में जब मुबंई की टीम पर बड़ी जीत का खतरा मंडरा रहा था, उस समय उन्होंने क्रीज पर आकर तूफानी अर्धशतकीय पारी खेली. वो अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए लेकिन हार का अंतर सिर्फ 18 रन कर दिया. उन्होंने कौन सा रिकॉर्ड बनाया है. आइए इसके बारे में जानते हैं.
शेरफेन रदरफोर्ड ने खेली तूफानी पारी
इस मैच में आरसीबी ने पहले बैटिंग करते हुए मुंबई इंडियंस को 241 रनों का लक्ष्य जीत के लिए दिया. इस टारगेट का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस जब 12.3 ओवर में 121 पर 3 विकेट गंवा चुकी थी. तब टीम के लिए छठवें नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए शेरफेन रदरफोर्ड आए. उन्होंने पहले हार्दिक पांड्या के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाया और फिर मिचेल सेंटरन के साथ पारी को खत्म किया लेकिन अपनी टीम को जीत दिलाने से मात्र 18 रन दूर रह गए.
इस मैच में शेरफेन रदरफोर्ड ने 31 बॉलों का सामना किया और 229.03 की तूफानी स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 71 रनों की विस्फोटक पारी खेली. इस पारी के दौरान रदरफोर्ड के बल्ले से सिर्फ एक चौका निकला लेकिन उन्होंने अपनी इस आतिशी पारी में 9 गगनचुंबी छक्के लगाए.
Fighting till the very end 🫡
Sherfane Rutherford with a fine 26-ball HALF-CENTURY 👏
Updates ▶️ https://t.co/q1MGJfD2d8#TATAIPL | #KhelBindaas | #MIvRCB | @mipaltan pic.twitter.com/0RuE55TVeb
— IndianPremierLeague (@IPL) April 12, 2026
शेरफेन रदरफोर्ड ने बनाया खास रिकॉर्ड
इस धमाकेदार पारी के साथ ही शेरफेन रदरफोर्ड ने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. शेरफेन रदरफोर्ड मुंबई इंडियंस के लिए 6 नंबर या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे नंबर के बल्लेबाज बन गए हैं. मुंबई के लिए ऐसा करने वाले नंबर -1 बल्लेबाज हार्दिक पांड्या है. शेरफेन रदरफोर्ड द्वारा 71* रन 2019 में ईडन गार्डन्स में केकेआर के खिलाफ हार्दिक पांड्या द्वारा 91 के बाद नंबर 6 या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए एमआई के लिए दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है.
इसके साथ ही शेरफेन रदरफोर्ड मुंबई इंडियंस के लिए 6 नंबर या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले संयुक्त रूप से नंबर- 1 बल्लेबाज बन गए हैं. रदरफोर्ड के द्वारा लगाए गए 9 छक्के आईपीएल में कोलकाता में उसी मैच में हार्दिक पांड्या के साथ नंबर 6 या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए एमआई के लिए संयुक्त रूप से सबसे अधिक हैं.
UP IN THE NIGHT SKY! 😯
🎥 Sherfane Rutherford keeping #MI in the game with some massive sixes 💥💥
Updates ▶️ https://t.co/q1MGJfD2d8#TATAIPL | #KhelBindaas | #MIvRCB | @mipaltan pic.twitter.com/aDWMGCRfWg
— IndianPremierLeague (@IPL) April 12, 2026
इस मैच में शेरफेन रदरफोर्ड के बाद मुंबई इंडियंस के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज हार्दिक पांड्या ही रहे हैं. उन्होंने 22 बॉल में 6 चौके और 1 छक्के के साथ 40 रनों की पारी खेली. उनके अलावा एमआई के लिए रोहित शर्मा ने 33 और सूर्यकुमार यादव ने 33 रनों की पारी खेली.
Some promising performances at home tonight.
Paltan, pick your Malaysia Airlines Player of the Match from the link below.
🔗 https://t.co/Yj5GBuM2uC pic.twitter.com/i8sXtwAgtH
— Mumbai Indians (@mipaltan) April 12, 2026
इसके साथ ही आईपीएल के इस मुकाबले में आरसीबी के लिए फिल साल्ट ने 78, विराट कोहली ने 50 और रजत पाटीदार ने 53 रन बनाए. आरसीबी के लिए अंत में टिम डेविड ने 16 बॉल में 34 रनों की महत्वपूर्ण पारी भी खेली.
ये भी पढ़ें : IPL 2026: रोहित शर्मा और विराट कोहली की चोट पर आया बड़ा अपडेट, जानिए फिलहाल कैसी है दोनों की स्थिति
IPL 2026: शेरफेन रदरफोर्ड ने रचा इतिहास, हार्दिक पांड्या के बाद मुंबई इंडियंस के लिए बनाया ये बड़ा रिकॉर्ड
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









