Sport : IPL 2026: गुजरात की जीत से बदला अंक तालिका का हाल, सिर्फ एक टीम नहीं खोल पाई है खाता, जानें शिखर पर कौन कर रहा है राज #INA

IPL 2026 Updated Points Table: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 रोमांचक अंदाज में आगे बढ़ रहा है. बुधवार की रात दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच हाईवोल्टेज मैच खेला गया, जिसकी आखिरी गेंद पर जाकर विजेता टीम का फैसला हुआ. दिल्ली ने कोशिश की, लेकिन वह गुजरात के दिए 211 रनों के लक्ष्य को चेज नहीं कर पाई और आखिर में 1 रन से हार गई. ऐसे में शुभमन गिल की टीम ने आईपीएल 2026 की पहली जीत दर्ज कर ली. तो आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कि GT की जीत के बाद अंक तालिका का क्या हाल है? कौन सी टीम किस स्थान पर पहुंच गई है…

गुजरात टाइटंस ने खाता खोलते ही लगाई छलांग

गुजरात टाइटंस ने बुधवार की रात दिल्ली कैपिटल्स को उनके घर पर 1 रन से हराकर IPL 2026 की पहली जीत दर्ज कर ली है. गुजरात ने अब तक 3 मैच खेले, जिसमें उसे शुरुआती 2 मैचों में हार का सामना करना पड़ा. मगर, फिर तीसरा मैच जीटी ने जीत लिया. इस जीत के साथ ही गुजरात टाइटंस की टीम ने छलांग लगाई और वह अंक तालिका में छठवें नंबर पर आ पहुंची है. गुजरात के पास 2 अंक हैं और उनका नेट रन रेट -0.270 है.

वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद के पास भी 2 अंक हैं, मगर बेहतर रन रेट के कारण वह GT से ऊपर पांचवें नंबर पर है. लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस क्रमश: 2-2 अंक के साथ सातवें और आठवें नंबर पर है.

राजस्थान रॉयल्स शिखर पर है मौजूद

IPL 2026 की अंक तालिका में राजस्थान रॉयल्स की टीम शिखर पर मौजूद है. राजस्थान ने अब तक 3 मैच खेले हैं और तीनों ही मैचों में शानदार जीत दर्ज की है. इस तरह 6 अंक और +2.403 नेट रन रेट के साथ RR टॉप पर है. पंजाब किंग्स की टीम ने भी 3 मैच में हिस्सा लिया है, जिसके शुरुआती दोनों ही मैच पंजाब ने जीते, जबकि केकेआर के साथ खेला गया तीसरा मुकाबला बारिश में धुल गया. इसलिए पंजाब किंग्स 5 अंकों के साथ दूसरे पायदान पर है.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अब तक 2 मैच खेले हैं और दोनों ही मैच जीते हैं. नतीजन 4 अंक और +2.501 नेट रन रेट के साथ तीसरे पायदान पर है. वहीं, गुजरात टाइटंस से हारने के बावजूद दिल्ली कैपिटल्स की टीम अंक तालिका में चौथे पायदान पर है. दिल्ली ने अब तक 3 मैच खेले हैं, जिसमें 2 मैच जीते हैं और एक मैच हारा है. इस तरह 4 अंक और +0.811 नेट रन रेट के साथ चौथे पायदान पर है.

CSK नहीं खोल पाई है जीत का खाता

IPL 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स अब तक जीत का खाता नहीं खोल सकी है. वैसे जीत तो अब तक इस सीजन कोलकाता नाइट राइडर्स को भी नसीब नहीं हुई है. मगर, पंजाब किंग्स के साथ खेले गए मैच के बारिश में धुलने के कारण केकेआर को एक अंक मिल गया था. वहीं, सीएसके ने अब तक 3 मैच खेले हैं और तीनों में ही हार का सामना करना पड़ा. इसलिए वह अंक तालिका में 10वें पायदान पर है और कोलकाता 1 अंक लेकर 9वें स्थान पर है. वहीं, लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस की टीम 2-2 अंकों के साथ क्रमश: 7वें और 8वें स्थान पर है.

ये भी पढ़ें: ये क्या कर रहे हो नेहरा जी! शुभमन गिल के ओवर थ्रो पर आशीष नेहरा ने दिया ऐसा रिएक्शन, हो गया वायरल

IPL 2026: गुजरात की जीत से बदला अंक तालिका का हाल, सिर्फ एक टीम नहीं खोल पाई है खाता, जानें शिखर पर कौन कर रहा है राज





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close