Sport : हैवी ड्राइवर है भाई! वैभव सूर्यवंशी ने मैदान पर चलाई कार, तो यूजर्स ने दिए अतरंगी रिएक्शंस #INA

Vaibhav Suryavanshi: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में राजस्थान रॉयल्स के स्टार ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने तहलका मचा रखा है. वह जब-जब मैदान पर उतर रहे हैं, तब-तब विपक्षी गेंदबाजों पर हावी होते दिख रहे हैं. मुंबई इंडियंस के साथ खेले गए मैच में तो वैभव ने जसप्रीत बुमराह की पहली गेंद पर ही छक्का लगाया, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया. वैभव ने ये मैसेज दे दिया है कि उनके सामने कोई भी गेंदबाज आ जाए, वह अपने खेलने का तरीका नहीं बदलेंगे. बल्लेबाजी करते वक्त वैभव जितना सीरियस रहते हैं, आमतौर पर वह उतना ही हंसी-मजाक भी करते हैं. अब राजस्थान रॉयल्स ने अपने युवा खिलाड़ी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसे यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं.
Vaibhav Suryavanshi का वीडियो RR ने किया शेयर
IPL 2026 में वैभव सूर्यवंशी का नाम लगातार चर्चा में बना हुआ है. कभी वह 15 गेंद पर में फिफ्टी लगाकर सुर्खियां बटोर लेते हैं, तो कभी जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट जैसे खतरनाक गेंदबाजों पर हमला बोलकर सभी को दंग कर देते हैं. हालांकि, अब राजस्थान रॉयल्स ने एक वीडियो शेयर की है, जिसमें वैभव सूर्यवंशी गाड़ी चलाते दिख रहे हैं.
Just Vaibhav being Vaibhav 😂💗 pic.twitter.com/qUDNalj9rN
— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) April 9, 2026
दरअसल, वैभव अभी 15 साल के हैं और वह काफी मैदान पर काफी मजाक-मस्ती भी करते हैं. RR द्वारा शेयर वीडियो में आप देख सकते हैं कि वैभव ने रिमोट कंट्रोल से चलने वाली कार को चला रहे हैं, जिसे अक्सर टॉस के वक्त सिक्का लाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है. इस दौरान देखा जाता है कि सपोर्ट स्टाफ की तरफ से कहा जाता है कि वैभव को कार चलानी है, लेकिन उसके पास तो ड्राइविंग लाइसेंस नहीं. इसके बाद वैभव कार चलाते-चलाते बोलते हैं… चले समस्तीपुर लेकर चलें
यहां देखें यूजर्स के रिएक्शंस
Heavy Driver 😁💓
— Mr. India (@Aparichi7) April 9, 2026
अभी तो 15 का है सिर्फ 🤣
— Pooja (@the_pooja1) April 9, 2026
Driving licence nehi hai bhai ka🤣
— VIRAT FAN (@pabitamallick90) April 9, 2026
Nothing do with age. Men love remote cars even if they cross 60..
— karthick (@karthickjj81) April 9, 2026
वैभव सूर्यवंशी का IPL 2026 का प्रदर्शन
Vaibhav ka jawaab nahi! 😍🔥
Jasprit Bumrah par bhi Vaibhav Sooryavanshi pade bhaari! 💪
Bhojpuri ka asli mazza sirf JioHotstar par dekhiye! 😍#TATAIPL 2026 | #RRvMI | LIVE NOW 👉 https://t.co/Dc4qz69QC4 pic.twitter.com/QcsrgoF9rG
— Star Sports (@StarSportsIndia) April 7, 2026
राजस्थान रॉयल्स के स्टार ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने इस सीजन अब तक 3 मैच खेले हैं, जिसकी 3 पारियों में उन्होंने 40.67 के औसत और 248.98 की स्ट्राइक रेट से 122 रन बनाए हैं. इस दौरान सूर्यवंशी 10 चौके और 11 छक्के लगाए हैं. वैभव राजस्थान रॉयल्स को मजबूत शुरुआत दे रहे हैं.
वैभव ने सीजन के पहले ही मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 15 गेंद पर अर्धशतक लगाया था और फिर 17 गेंद पर 52 रन बनाकर आउट हुए थे. फिर गुजरात टाइटंस के खिलाफ उन्होंने 31 रन बनाए और पिछले मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ वैभव ने 39 रनों की छोटी मगर आतिशी पारी खेली.
10 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स IPL 2026 में खेलेगी अगला मैच
राजस्थान रॉयल्स अपना अगला मुकाबला 10 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के साथ खेलने वाली है. ये मैच गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेला जाएगा. आरआर और आरसीबी दोनों ही टीमें विजयरथ पर सवार हैं. अब देखने वाली बात होगी कि कौन जीतकर अपनी जीत की लय को बरकरार रखता है, तो वहीं किसे हार का सामना करना पड़ता है. इस मैच में एक बार फिर सभी की नजरें वैभव सूर्यवंशी पर टिकी होंगी.
ये भी पढ़ें: RR के स्टार बल्लेबाज के सिर सजी ऑरेन्ज कैप, जानिए IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज
हैवी ड्राइवर है भाई! वैभव सूर्यवंशी ने मैदान पर चलाई कार, तो यूजर्स ने दिए अतरंगी रिएक्शंस
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









