Sport : IPL 2026 के बीच सख्त हुआ BCCI, बनाया नया नियम, अब टीमों के रणनीति पर पड़ेगा असर #INA

BCCI New Rules: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन के बीच बीसीसीआई ने एक बड़ा और सख्त नियम बना दिया है, जिससे टीमों के गेम प्लान पर असर पड़ सकता है. दरअसल अब मैच के दौरान बेंच पर बैठे खिलाड़ी मैदान के आसपास बेवजह वहीं घूम सकेंगे. मैच के दौरान सिर्फ उन्हीं 16 खिलाड़ियों को मैदान पर आने जाने की अनुमति होगी, जिन्हें टीम मैनेजमेंट ने ऑफिसियल टीम शीट में शामिल किया है. इसके अलावा कोई अतिरिक्त खिलाड़ी ना तो मैदान में एंट्री करेंगे और ना ही ही ड्रिंक्स, बैट या कोई मैसेज लेकर खिलाड़ियों तक पहुंच सकेंगे.
IPL नियमों को लेकर सख्त हुई BCCI
BCCI और आईपीएल मैनेजमेंट ने सभी फ्रेंचाइजी टीमों को निर्देश दिए हैं कि जो खिलाड़ी 16 ऑफिसियल प्लेयर्स के लिस्ट में शामिल नहीं हैं, उन्हें मैदान पर जाने पर सख्त रोक है. ये खिलाड़ी ना ही ड्रिंक्स देने और ना ही कोई मैसेज लेकर मैदान पर पहुंचेंगे. IPL के नए नियम के मुताबिक सिर्फ 5 खिलाड़ी ही बाउंड्री लाइन के पास रह सकते हैं. यही प्लेयर्स मैदान पर ड्रिंक्स ले जाते या बाउंड्री के बाहर गई गेंद को वापस करते हैं.
यह भी पढ़ें: IPL 2026: दोगुनी हो गई CSK की ताकत, अगले मैच में वापसी करेगा ये धुरंधर, पहले भी मचा चुका है धमाल
डगआउट में रहेंगे बाकी खिलाड़ी
क्रिकबज के रिपोर्ट के मुताबिक आईपीएल की फ्रेंचाइजी टीम के सूत्रों ने बताया कि बाकी खिलाड़ी डगआउट में ही बैठेंगे. उन्हें LED विज्ञापन बोर्ड के बीच और बाउंड्री लाइन के पास घूमने की अनुमति नहीं होगी. बता दें कि इससे पहले ये नियम इतना सख्त नहीं था. पहले खिलाड़ी ड्रिंक्स लेकर मैदान में जा सकते थे, बशर्ते खेल में बाधा न आए, मगर अब बीसीसीआई ने मैच प्लेइंग कंडीशंस (MPC) के क्लॉज 11.5.2 और 24.1.4 को और और भी सख्त करते हुए इन पर पूरी तरह से रोक लगा दी है.
🚨 BIG RULES OF BCCI FOR IPL 🚨 (Cricbuzz).
– Benched players are not allowed . move around the ground during a game.
– Extra players outside the designated 16 named in the tram sheet cannot enter the field with drinks, bats or . deliver messages.
– No more than 5 players… pic.twitter.com/yQ03pGL79U
— Tanuj (@ImTanujSingh) April 8, 2026
इस वजह से लिया गया ये बड़ा फैसला
आपको बता दें कि इस नए नियम को लेकर काई खास वजह सामने नहीं आई है, लेकिन माना जा रहा है कि आईपीएल मैचों में अनुशासन बनाए रखने और बेवजह मुकाबले के दौरान हो रहे हलचल को रोकने के लिए BCCI ने इस सख्त नियम को बनाया है. आईपीएल 2026 में अब तक कुल 13 मुकाबले खेले जा चुका है. वहीं 14वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच 8 अप्रैल को अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मैच से यह नियम लागू हो गया है, क्योंकि जो खिलाड़ी 16 ऑफिसियल प्लेयर्स के लिस्ट में शामिल नहीं वो ड्रेसिंग रूम में नजर आ रहे हैं.
यह भी पढ़ें: DC vs GT: जोस बटलर ने रचा इतिहास, 600 सिक्स के साथ ये रिकॉर्ड बनाने वाले बने दुनिया के सिर्फ 5वें खिलाड़ी
IPL 2026 के बीच सख्त हुआ BCCI, बनाया नया नियम, अब टीमों के रणनीति पर पड़ेगा असर
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









