Sport : 'IPL फिल्म जैसा है, PSL में ज्यादा कॉम्पिटिशन है…' पाकिस्तान के सपोर्ट में उतरा स्टार क्रिकेटर, भारत के खिलाफ उगली आग #INA

IPL vs PSL : इंडियन प्रीमियर लीग और पाकिस्तान सुपर लीग की तुलना अक्सर की जाती है. दुनिया भर के तमाम क्रिकेटर अक्सर इसके बारे में अपने विचार साझा करते रहते हैं. आईपीएल अच्छा है या फिर पीएसएल अच्छा है, इस पर अक्सर डिबेट होती रहती है. अब इस विषय पर एक बार फिर से एक स्टार क्रिकेटर ने बड़ा बयान दिया है. ये क्रिकेटर कोई और नहीं बल्कि साउथ अफ्रीका के बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज राइली रूसो हैं. 

साउथ अफ्रीका के इस क्रिकेटर ने अब आईपीएल और पीएसल की तुलना करते हुए बड़ा बयान दिया है. उन्होंने पाकिस्तान सुपर लीग का समर्थन किया है, जबकि इंडियन प्रीमियर लीग के खिलाफ जहर उगला है. पीएसएल को अच्छा बताने के बाद उन्होंने आईपीएल को सिर्फ एक मूवी की तरह बताया है. उन्होंने क्या कहा है, आइए इस बारे में जानते हैं. 

आईपीएल और पीएसएल पर क्या बोले रूसो

राइली रूसो ने इस बारे में बात करते हुए कहा कि, ‘आईपीएल एक बहुत लंबा टूर्नामेंट है और पाकिस्तान सुपर लीग ज्यादा कॉम्पैक्ट है, जहां कॉम्पिटिशन बहुत ज्यादा कड़ा होता है. जाहिर है कि, आईपीएल के पीछे पूरा बॉलीवुड है, इसलिए यह असली क्रिकेट से कहीं ज्यादा एक फिल्म जैसा है’.

पीएसएल में दो टीमों के लिए खेले राइली रूसो

राइली रूसो पाकिस्तान सुपर लीग में इस समय क्वेटा ग्लैडिएटर्स की टीम के साथ जुड़े हुए हैं. इससे पहले वो कई सीजन मुल्तान सुलान के लिए भी खेल चुके हैं. उन्होंने पीएसएल के इतिहास की सबसे तेज सेंचुरी भी लगाई थी. उन्होंने 41 गेंद में शतक जड़ा था. 

पीएसएल में राइली रूसो का प्रदर्शन

उन्होंने पाकिस्तान सुपर लीग में 99 मैचों की 93 पारियों में 3 शतक और 11 अर्धशतकों के साथ 2366 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका औसत 31.45 का रहा है, जबकि उनकी स्ट्राइक रेट 144.70 रही है. उनके बल्ले से टूर्नामेंट में 238 चौके और 93 छक्के रहे हैं. उनका उच्तम स्कोर 121 रहा है. वो पीएसएल के अलावा दुनिया भर के तमाम क्रिकेट लीग में खेलते हैं. 

राइली रूसो ने आईपीएल में दिखाया दम

राइली रूसो इसके साथ ही आईपीएल में भी खेल चुके हैं. उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स, पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए इंडियन प्रीमियर लीग खेला है. वो 2014 से लेकर 2024 तक आईपीएल खेले चुके हैं. 

इस दौरान उनके बल्ले से 22 मैचों की 22 पारियों में 2 अर्धशतक के साथ कुल 473 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 45 चौके और 25 छक्के निकले हैं. उनका टूर्नामेंट में औसत 23.65 और स्ट्राइर रेट 153.57 का रहा है. 

ये भी पढ़ें : ‘वो बल्लेबाजी की परिभाषा बदल रहे हैं…’, वैभव सूर्यवंशी के मुरीद हुए शशि थरूर, तारीफ में कहीं बड़ी-बड़ी बातें

'IPL फिल्म जैसा है, PSL में ज्यादा कॉम्पिटिशन है…' पाकिस्तान के सपोर्ट में उतरा स्टार क्रिकेटर, भारत के खिलाफ उगली आग





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close