Sport : IPL 2026 के बीच स्टार खिलाड़ी ने लिया संन्यास, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारुपों को कहा अलविदा #INA

Rassie van der Dussen : भारत में इन दिनों आईपीएल 2026 खेला जा रहा है. 28 मार्च से इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन की शुरुआत हुई थी. अब तक इस टूर्नामेंट के कुल 5 मुकाबले खेले जा चुके हैं. ऐसे में आईपीएल 2026 के बीच क्रिकेट फैंस के लिए एक निराशाजनक खबर सामने आई है. दरअसल साउथ अफ्रीका के एक स्टार क्रिकेटर ने संन्यास का ऐलान कर दिया है. उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी फॉर्मेट्स को अलविदा कह दिया है.
आपको बता दें कि, दक्षिण अफ्रीका के दाएं हाथ के बल्लेबाज रासी वैन डेर डुसेन ने इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान किया. उन्होंने टेस्ट, वनडे और टी20 क्रिकेट को अलविदा कह दिया है. दक्षिण अफ्रीका के क्रिकेटर ने एक पर पोस्ट कर अपनी पत्नी, देश के लोगों, प्रशंसकों, साथियों और कोचों का आभार व्यक्त किया.
रासी वैन डेर डुसेन ने लिया संन्यास
रासी वैन डेर डुसेन ने लिखा, ‘प्रोटियाज की जर्सी पहनना एक ऐसी उपलब्धि है, जिसके लिए दृढ़ता और समर्पण की आवश्यकता होती है. यह आपको परखता भी है और सबसे अद्भुत तरीके से आपको पुरस्कृत भी करता है. अपने देश के लिए खेलना मेरे जीवन का सबसे बड़ा सम्मान रहा है. यह सफर वर्षों के त्याग से बना है, लेकिन दक्षिण अफ्रीका का प्रतिनिधित्व करने का अवसर हर एक पल के लायक था’.
उन्होंने आगे लिखा, ‘युवा खिलाड़ियों के लिए मेरी सलाह हमेशा यही रही है, और आगे भी रहेगी, बड़े सपने देखो और उन्हें हासिल करने के लिए अपना सब कुछ झोंक दो. मैंने कभी खुद को दूसरों से ज्यादा खास या प्राकृतिक रूप से अधिक प्रतिभाशाली नहीं माना. सिर्फ यह सच कि मैं अपना सबसे बड़ा सपना जी पाया हूं, इस बात का प्रमाण होना चाहिए कि आप भी ऐसा कर सकते हैं. चाहे आपका सपना कुछ भी हो’.
🚨 RASSIE VAN DER DUSSEN ANNOUNCED HIS RETIREMENT FROM INTERNATIONAL CRICKET 🚨 pic.twitter.com/sB7jIPrmlZ
— Johns. (@CricCrazyJohns) April 2, 2026
उन्होंने लिखा कि, ‘तुम हर कदम पर मेरे साथ रही हो. तुमने जिंदगी के शानदार ऊंचे पलों और मुश्किल भरे निचले दौरों को सहानुभूति, गरिमा और मजबूती के साथ पार किया है और तुम मेरी सबसे बड़ी हौसला बढ़ाने वाली रही हो, जिसके बिना मैं यह सब नहीं कर पाता’.
उन्होंने आगे लिखा कि, ‘सड़कों पर अपने नाम की गूंज सुनने जैसा एहसास और कुछ नहीं होता, या फिर भरे हुए वांडरर्स स्टेडियम में बल्लेबाजी के लिए उतरते समय अपना नाम सुनना किसी सपने से कम नहीं होता है. इस गूंज के साथ जो रोंगटे खड़े कर देने वाला अनुभव होता है. वह जुड़ाव के पल शब्दों में बयां करना मुश्किल है और वे भावनाएं हमेशा मेरे साथ रहेंगी. मुझे इस कहानी का हिस्सा बनाने के लिए धन्यवाद. क्रिकेट ने मुझे सब कुछ दिया है और कई मायनों में मैं अपनी जिंदगी का कर्ज इसी पर मानता हूं’.
💚🇿🇦 pic.twitter.com/htGZnfLqPR
— Rassie van der Dussen (@Rassie72) April 2, 2026
रासी वैन डेर डुसेन का क्रिकेट करियर
रासी वैन डेर डुसेन ने साउथ अफ्रीका के लिए 18 टेस्ट मैच में 905 रन बनाए हैं, इस दौरान 6 बार अर्धशतकीय पारियां खेली है. 71 वनडे मैचों की 65 पारियों में 50 की औसत से 2657 रन बनाए हैं. उनके नाम 5 शतक और 17 फिफ्टी शामिल रही. उन्होंने टी20 में 53 पारियों में 1406 रन बनाए हैं, जिसमें 10 फिफ्टी शामिल हैं.
रासी वैन डेर डुसेन का आईपीएल करियर
रासी वैन डेर डुसेन ने इंडियन प्रीमियर लीग में भी खेला है. उन्होंने आईपीएल 2022 में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेला है. रासी वैन डेर डुसेन ने आईपीएल में 3 मैचों में कुल 22 रन बनाए थे. वो आईपीएल के सिर्फ एक ही सीजन में खेले हैं.
ये भी पढ़ें : KKR vs SRH: क्या बारिश के चलते रद्द हो जाएगा कोलकाता और हैदराबाद का मैच? जानिए मुकाबले की पूरी डिटेल्स
IPL 2026 के बीच स्टार खिलाड़ी ने लिया संन्यास, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारुपों को कहा अलविदा
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









