Sport : IPL 2027 में वैभव सूर्यवंशी हासिल कर लेंगे ये 3 बड़े मुकाम, एक के लिए तो करना है सिर्फ छोटा सा ये काम #INA

Vaibhav Sooryavanshi Record: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में वैभव सूर्यवंशी ने धमाकेदार प्रदर्शन किया और अपने नाम का लोहा मनवाया. 15 साल के इस खिलाड़ी ने हर मुकाबले में अपनी राजस्थान रॉयल्स की टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई और विपक्षी गेंदबाजों की कुटाई की. वैभव ने अपनी आतिशी बल्लेबाजी से सभी का दिल जीता. वह सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे और ऑरेंज कैप पर कब्जा किया. इसके साथ-साथ उन्होंने इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द ईयर, सुपर स्ट्राइकर, सुपर सिक्सेस, प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट जैसे कई अवॉर्ड जीते. इस दौरान उन्होंन दर्जनों बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए और अब वैभव सूर्यवंशी आईपीएल 2027 में एक बार फिर कई बड़े रिकॉर्ड बना सकते हैं. इसके बारे में आइए आपको बताते हैं…

वैभव सूर्यवंशी के IPL रिकॉर्ड्स

15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने अब तक आईपीएल में 23 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 228.95 की स्ट्राइक रेट और 44.70 के औसत से 1028 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 2 शतक और 6 अर्धशतक लगाए हैं. उनके बल्ले से 81 चौके और 96 छक्के निकले हैं. वैभव ने 2 कैच भी लपके हैं. वहीं, IPL 2026 की बात करें, तो वैभव ने 237.31 की स्ट्राइक रेट और 48.50 के औसत से 776 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 1 शतक और 5 अर्धशतक लगाए हैं. उनके बल्ले से 63 चौके और 72 छक्के निकले हैं.

IPL 2027 में 3 माइलस्टोन हासिल कर सकते हैं वैभव सूर्यवंशी

1- वैभव सूर्यवंशी जिस अंदाज में बल्लेबाजी करते हैं, उससे ये तो तय है कि ये खिलाड़ी आईपीएल 2027 में 100 छक्के पूरे कर लेगा. अब तक 15 साल के वैभव ने 96 छक्के लगाए हैं और अब अगले सीजन 6 छक्के लगाते ही वह छक्कों की स्पेशल सेंचुरी पूरी कर लेंगे.

2- वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल में 81 चौके लगाए हैं. ऐसे में अब आईपीएल 2027 में वह 19 चौके लगाकर अपने 100 आईपीएल चौके पूरे कर लेंगे.

3- वैभव सूर्यवंशी ने अब तक आईपीएल में 6 अर्धशतक लगाए हैं. ऐसे में अब IPL 2027 में वह 4 फिफ्टी लगाते ही आईपीएल में 10 फिफ्टी पूरी कर लेंगे. गौर करें, तो सिर्फ आईपीएल 2025 में ही वैभव के बल्ले से 5 अर्धशतक आ गए. ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि वह आसानी से अगले सीजन 4 अर्धशतक लगाकर 10 अर्धशतक पूरे कर लेंगे.

IPL 2026 में वैभव सूर्यवंशी ने बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड

1-एक IPL सीजन में सबसे ज्यादा छक्के

15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2026 में 72 छक्के लगाकर इतिहास रच दिया. उन्होंने एक सीजन में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया. इससे पहले यह रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम था, जिन्होंने IPL 2012 में 59 छक्के लगाए थे.

2- एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले अनकैप्ड खिलाड़ी

वैभव ने IPL 2026 में 776 रन बनाए और एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले अनकैप्ड खिलाड़ी बन गए. उन्होंने यशस्वी जायसवाल का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने IPL 2023 में 625 रन बनाए थे.

3- फास्टेस्ट 1000 IPL रन पूरे करने वाले बल्लेबाज

वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 440 गेंदों में 1,000 IPL रन पूरे कर लिए. इस उपलब्धि के साथ उन्होंने आंद्रे रसेल का पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिन्होंने 545 गेंदों में यह मुकाम हासिल किया था.

4- पारी के पहले ओवर में 4 छक्के लगाने वाले खिलाड़ी

25 अप्रैल 2026 को जयपुर में खेले गए मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने पारी के पहले ही ओवर में लगातार चार छक्के जड़ दिए थे. इसी के साथ वह IPL इतिहास में पहले ओवर में ऐसा करने वाले पहले क्रिकेटर बन गए.

5- पावरप्ले में 500+ रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज

वैभव सूर्यवंशी ने अपने 776 रनों में से 521 रन पावरप्ले में बनाए. वह IPL इतिहास के पहले बल्लेबाज बन गए जिन्होंने किसी एक सीजन में पावरप्ले के दौरान 500 से अधिक रन बनाए. इससे पहले सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन डेविड वॉर्नर के नाम था, जिन्होंने IPL 2016 में 467 पावरप्ले रन बनाए थे.

ये भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी पर इधर IIM करेगा रिसर्च, उधर 15 साल के खिलाड़ी ने बढ़ा दी अपनी ऐड फीस

IPL 2027 में वैभव सूर्यवंशी हासिल कर लेंगे ये 3 बड़े मुकाम, एक के लिए तो करना है सिर्फ छोटा सा ये काम





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button