Sport : Ireland vs New Zealand: जो विश्व क्रिकेट में कोई नहीं कर पाया, वो न्यूजीलैंड के इन 2 खिलाड़ियों कर इतिहास रच डाला #INA

Ireland vs New Zealand : आयरलैंड और न्यूजीलैंड के बीच एकमात्र टेस्ट मैच सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब, बेलफास्ट में खेला जा रहा है. इस मैच में आयरलैंड ने अपने होम ग्राउंड पर टॉस जाता और पहले बॉलिंग करने का फैसला किया. इस मैच में न्यूजीलैंड की टीम को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता भी दिया. इस मैच में जैसे ही न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों ने मैदान पर कदम रखा, वैसे ही टीम के 2 स्टार खिलाड़ियों ने इतिहास रच दिया. उन्होंने ऐसा कुछ कर दिया, जो अब तक विश्व क्रिकेट में कोई और नहीं कर पाया है.

इस मैच में न्यूजीलैंड के अनुवभी दाएं हाथ के बल्लेबाज केन विलियमसन और कप्तान व बाएं हाथ के बल्लेबाज टॉम लेथम ने इतिहास रच दिया है. इन दोनों ने कुछ ऐसा कर दिया है, जो आज तक विश्व क्रिकेट में कोई और नहीं कर पाया है. ये कीर्तिमान इन दोनों खिलाड़ियों ने आयरलैंड की सरजमीं पर हालिस किया है. 

विलियमसन और लेथम ने रचा इतिहास

आयरलैंड के खिलाफ जैसी ही केन विलियमसन और टॉम लेथम मैदान पर उतरे. ये दोनों 12 देशों में टेस्ट क्रिकेट खेलने वाले पहले दो खिलाड़ी बन गए. आज तक कोई भी खिलाड़ी 12 देशों के खिलाफ टेस्ट नहीं खेल पाया है. आयरलैंड 12वां देश है, जिसके खिलाफ विलियमसन और लेथम टेस्ट क्रिकेट खेलने उतरे हैं. इससे पहले उन्होंने भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज, यूएई और जिम्बाब्वे में टेस्ट क्रिकेट खेला है. 

आयरलैंड ने खेला जा रहा है तीसरा टेस्ट 

आपको बता दें कि 149 साल के टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में अब तक कोई भी प्लेयर 12 अलग-अलग देशों में टेस्ट मैच नहीं खेला है. इसके साथ ही न्यूजीलैंड टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में आयरलैंड में टेस्ट मैच खेलने वाली तीसरी टीम बन गई है. आयरलैंड ने अपना पहला टेस्ट मैच 2018 में पाकिस्तान के खिलाफ खेला और 2024 में जिम्बाब्वे के खिलाफ टेस्ट मैच खेला. ये न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला जा रहा टेस्ट मैच आयरलैंड की धरती पर तीसरा टेस्ट मैच है.

इस मैच की बात करें तो, अब तक न्यूजीलैंड ने 31 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 104 रन बना लिए हैं. रचिन रविंद्र 45 
और टॉम ब्लंडेल 10 रन नाबाद बनाकर खेल रहे हैं. इससे पहले टॉम लेथम (0), डेवॉन कॉन्वे (4), केन विलियमसन (36) और डेरिल मिशेल (1) रन बनाकर आउट हो गए हैं. न्यूजीलैंड के लिए मार्क अडायर ने सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए हैं, जबकि 1 विकेट लियाम मैकार्थी को मिला है.

ये भी पढ़ें : Explainer: IPL और इंटरनेशनल क्रिकेट के प्रेशर में क्या होता है अंतर? जानिए क्यों बड़े मंच पर बिखर जाती है टीमें

Ireland vs New Zealand: जो विश्व क्रिकेट में कोई नहीं कर पाया, वो न्यूजीलैंड के इन 2 खिलाड़ियों कर इतिहास रच डाला





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button