Sport : 'आपके हाथ में नहीं होता…', टीम इंडिया की हार पर वायरल हुआ गौतम गंभीर का बयान, जानें किसे ठहराया जिम्मेदार #INA

Gautam Gambhir: वेस्टइंडीज के साथ खेली जा रही 5 मैचों की टी-20 सीरीज के दूसरे मैच में भारतीय क्रिकेट टीम को 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. भारत ने 250 रन का लक्ष्य खड़ा किया था, लेकिन गेंदबाज उसे बचा नहीं सके और टीम इंडिया 6 विकेट से मैच हार गई. इस करारी हार के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में आए भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने सवालों के बेबाकी से जवाब दिए. आइए जानते हैं उन्होंने क्या-क्या कहा…

गौतम गंभीर ने किसे ठहराया जिम्मेदार?

भारतीय हेड कोच गौतम गंभीर ने दूसरे टी-20 मैच के खत्म होने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लिया. जहां, उन्होंने साफ कर दिया कि वह इस हार का दोष किसी भी शख्स को नहीं दे रहे हैं. हालांकि, उन्होंने ये भी स्वीकार किया कि टीम इंडिया को अभी काफी काम करना होगा.

गौतम गंभीर ने कहा, “मैं किसी को या किसी चीज को दोष नहीं देता. असल बात यह है कि हम 250 रन का बचाव नहीं कर पाए. उन्होंने बहुत अच्छी बल्लेबाजी की और जीत के हकदार थे. हमें अभी भी बहुत काम करना है. टॉस आपके हाथ में नहीं होता. कैच छूट जाते हैं. ऐसा पहले भी हुआ है और आगे भी होगा. कोई भी जान-बूझकर कैच नहीं छोड़ता, इसलिए आप इसके लिए किसी को दोष नहीं दे सकते.”

मयंक यादव की जमकर की तारीफ

भारतीय तेज गेंदबाज मयंक यादव ने वेस्टइंडीज के खिलाफ शानदार गेंदबाजी की. उन्होंने 3 ओवर फेंके, जिसमें 36 रन देकर 3 विकेट चटका लिए. मयंक ने ही कैरेबियाई टीम के शुरुआती 3 विकेट लिए और अपनी टीम को अच्छी स्थिति में पहुंचाया था. हालांकि, शे होप और शेरफेन रदरफोर्ड ने तूफानी पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई.

प्रेस कॉन्फ्रेंस में गौतम गंभीर ने मयंक यादव की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा, “वह एक तेज गेंदबाज है और उसे एक तेज गेंदबाज की तरह ही गेंदबाज़ी करनी चाहिए. वह कोई धीमा गेंदबाज नहीं है. अगर आप 150 की स्पीड से गेंद फेंक सकते हैं, तो 150 की स्पीड से ही फेंकें. अगर आप 120 की रफ्तार से फेंक सकते हैं, तो 120 की रफ़्तार से फेंकें. इसलिए, जब आप एक तेज गेंदबाज के तौर पर खेल रहे हों, तो तेज गेंदबाज की तरह तेज गेंदबाजी करना आपकी जिम्मेदारी है. उसने आज यही किया और इसीलिए वह सफल रहा.”

कितनी तारीख को खेला जाएगा तीसरा टी-20?

भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही टी-20 सीरीज का तीसरा मुकाबला इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जाएगा, जो 11 अक्टूबर यानि रविवार को खेला जाएगा. इसका मतलब है कि क्रिकेट फैंस का संडे सुपरसंडे बनने वाला है, क्योंकि टीम इंडिया कैरेबियाई टीम के साथ तीसरा टी-20 मैच खेलने मैदान पर उतरेगी. इस मैच की टाइमिंग भी सेम ही रहेगी. नतीजन, मुकाबला शाम 7 बजे शुरू होगा, जिसके टॉस के लिए दोनों कप्तान 6.30 बजे मैदान पर उतरेंगे.

ये भी पढ़ें: ‘मैं कभी एक्साइटेड नहीं होता…’, पहले हराया, फिर बयान से छिड़का नमक, जीतने के बाद जानें क्या-क्या बोले वेस्टइंडीज के कप्तान?

'आपके हाथ में नहीं होता…', टीम इंडिया की हार पर वायरल हुआ गौतम गंभीर का बयान, जानें किसे ठहराया जिम्मेदार





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button