UP News: गोरखपुर में आया 308 पहियों वाला ‘महाबली’, टोल प्लाजा पर बनानी पड़ी नई सड़क… देखने उमड़ी भीड़ – INA

Gorakhpur 308 Wheel Truck: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में 308 पहिए वाला ट्रक आया. ये ट्रक बेल्जियम से समुद्री रास्ते से आया है. ये ट्रक 100 फीट लंबे और 200 टन से अधिक वजन के बॉयलर लेकर चल रहा है. बॉयलर को उड़ीसा से बलरामपुर चीनी मिल के एथेनॉल प्लांट में ट्रक से पहुंचाया जा रहा है. 308 पहिए वाले विशाल मल्टी एक्सल हाइड्रोलिक ट्रक के लिए गोरखपुर में टोल प्लाजा के किनारे एक लेन की सड़क बनानी पड़ी.

इसके बाद धीरे-धीरे इस ट्रक को पर कराया गया. इस ट्रक को देखकर लोगों ने उसके फोटो क्लिक करने के साथ सैल्फी भी ली. ट्रक पर 200 टन से ज्यादा वजन होने के कारण 1 दिन में ट्रक 10 से 15 किलोमीटर की दूरी ही तय कर पा रहा है. जब लोगों में इस ट्रक को देखा तो वहां लोगों को भीड़ इक्कठा हो गई. इसको देखकर लोगों ने कहा कि उन्होंने पहली बाद हमने इतना बड़ा ट्रक देखा है.

सड़क को काफी मजबूत बनाया गया

गोरखपुर-वाराणसी हाईवे पर भीटहा टोल प्लाजा के पास ट्रक को पार कराने में मुश्किल आई, जिसके बाद टोल प्लाजा के पास एक लेन की सड़क बनानी पड़ी. ट्रक पर 200 टन से ज्यादा वजन की बॉयलर लदे होने की वजह से सड़क को काफी मजबूत बनाया गया. यह ट्रक गोरखपुर-वाराणसी हाईवे से गोरखपुर-लखनऊ हाईवे की ओर मुड़ जाएगा, जिसके बाद इस रास्ते से यह बलरामपुर के चीनी मिल पहुंचेगा.

ट्रक के साथ चर रही है विशेषज्ञों की टीम

इस ट्रक के आगे दो पायलट वाहन और विशेषज्ञों की टीम भी चल रही है, जहां पर सड़क सकरी या पतली है, वहां पर सड़कों को चौड़ा कर ट्रक को गुजारा जा रहा है. बेल्जियम से समुद्र के रास्ते इस बॉयलर को भारत पहुंचने के बाद इसे 308 पहिए के ट्रक के सहारे बलरामपुर चीनी मिल के एथेनॉल प्लांट तक पहुंचाया जा रहा है.

इस बॉयलर को उड़ीसा से ट्रक पर लाद कर लाया जा रहा है. ट्रक के लिए रास्ता बनाना एक बड़ी चुनौती है. रास्ते में सड़कों के साथ साथ बिजली के तार फुट ओवर ब्रिज के सहित कई बधाएं आ रही हैं, जिसे सही करके रास्ता बनाकर इस ट्रक को निकाला जा रहा है.

ये भी पढ़ें: 80 साल की बूढ़ी अम्मा से शांतिभंग का खतरा? पेड़ कटने की शिकायत करने पर बरेली पुलिस ने थमाया नोटिस, DM ने बैठाई जांच

गोरखपुर में आया 308 पहियों वाला ‘महाबली’, टोल प्लाजा पर बनानी पड़ी नई सड़क… देखने उमड़ी भीड़


#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button