Sport : 'क्या ये मजाक है?', लाइव मैच में भड़के दिनेश कार्तिक, शिवम दुबे से पहले हर्षित राणा को ऊपर भेजने पर जताई नाराजगी #INA

भारत और इंग्लैंड के बीच ट्रेंट ब्रिज, नॉटिंघम में खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया को 125 रन से करारी हार का सामना करना पड़ा. इस मैच में भारतीय टीम सिर्फ 76 रन पर ऑलआउट हो गई. हार के साथ भारत टी20 सीरीज में 2-0 से पीछे हो गया. मैच के दौरान टीम मैनेजमेंट और कोच गौतम गंभीर के एक फैसले ने सभी को हैरान कर दिया. तेज गेंदबाज हर्षित राणा को बल्लेबाज शिवम दुबे से पहले बल्लेबाजी के लिए भेजा गया, जिस पर पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने सवाल उठाए.
दिनेश कार्तिक ने फैसले पर जताई हैरानी
दिनेश कार्तिक ने लाइव कमेंट्री के दौरान कहा कि शिवम दुबे से पहले हर्षित राणा को भेजना सही फैसला नहीं था. उन्होंने कहा कि शायद हर्षित ने अपने घरेलू करियर में भी पावरप्ले में बल्लेबाजी नहीं की होगी. कार्तिक ने माना कि टी20 क्रिकेट में लेफ्ट-राइट संयोजन फायदेमंद हो सकता है, लेकिन इसकी भी एक सीमा होती है. उनके मुताबिक यह फैसला टीम के हित में नहीं था.
Dinesh Karthik reacted . Harshit Rana being promoted ahead of Shivam Dube, saying,
“Harshit Rana coming . bat before Shivam Dube, are you kidding me?
I don’t even think Harshit Rana has ever batted in the powerplay, even in domestic cricket.” [Sky Sports] pic.twitter.com/u67MljHAia
— Vipin Tiwari (@Vipintiwari952) July 7, 2026
टीम मैनेजमेंट पर उठाए सवाल
कार्तिक ने यह भी पूछा कि क्या टीम मैनेजमेंट को शिवम दुबे पर भरोसा नहीं था. उनका कहना था कि ऐसे अहम मुकाबले में एक विशेषज्ञ बल्लेबाज की जगह गेंदबाज को भेजना समझ से परे था. उन्होंने कहा कि इस तरह के फैसलों से टीम को नुकसान हो सकता है.
🚨 DISASTER IN THE COMMENTARY BOX & ON FIELD! 🚨
Absolute chaos as Dinesh Karthik openly criticized Gautam Gambhir’s tactical blunder of sending Harshit Rana ahead of Shivam Dube. 🤯📉
To make it worse, the foreign commentator next . him was caught having a laugh, mocking the… pic.twitter.com/hMw71NXmCt
— Mufaddal Shailu (@Shailu_15Jul) July 8, 2026
हर्षित राणा का प्रमोशन नहीं आया काम
202 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने पावरप्ले में ही पांच विकेट गंवा दिए. इसके बाद हर्षित राणा को बल्लेबाजी के लिए भेजा गया, लेकिन वह 13 गेंदों में सिर्फ 9 रन बनाकर आउट हो गए. बाद में शिवम दुबे भी केवल 2 रन ही बना सके. अक्षर पटेल को भी तिलक वर्मा से पहले भेजा गया, लेकिन यह रणनीति भी सफल नहीं रही. अक्षर ने 10 और तिलक ने सिर्फ 3 रन बनाए.
भारत की सबसे बड़ी टी20 हार
भारतीय बल्लेबाजी पूरी तरह बिखर गई और पूरी टीम 11.4 ओवर में सिर्फ 76 रन पर सिमट गई. कोई भी बल्लेबाज 13 रन से ज्यादा नहीं बना सका. इंग्लैंड ने यह मुकाबला 125 रन से जीत लिया, जो रनों के हिसाब से भारत की टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे बड़ी हार है. अब इंग्लैंड सीरीज में 2-0 से आगे है.
England win the 3rd T20I by 125 runs . lead the series 2-0.
Scorecard ▶️ https://t.co/jan4S8zsaV#TeamIndia | #ENGvIND pic.twitter.com/JKung77cru
— BCCI (@BCCI) July 7, 2026
दोनों टीमों के बीच चौथा टी20 मुकाबला 9 जुलाई को ब्रिस्टल में खेला जाएगा, जहां भारत सीरीज बचाने की कोशिश करेगा.
यह भी पढ़ें- Sourav Ganguly Birthday: 54 साल के हुए दादा, जन्मदिन के मौके पर जानें सौरव गांगुली के जीवन से जुड़ी ये दिलचस्प बातें और रिकॉर्ड
'क्या ये मजाक है?', लाइव मैच में भड़के दिनेश कार्तिक, शिवम दुबे से पहले हर्षित राणा को ऊपर भेजने पर जताई नाराजगी
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,