Sport : ईशान किशन ने साल 2026 में बल्ले से मचाया तहलका, इस मामले में कर ली सूर्यकुमार यादव और अभिषेक शर्मा की बराबरी #INA

Ishan Kishan: भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन ने जब से टी20 इंटरनेशनल में वापसी की है, वे बेहद ही आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे हैं. ईशान ने आईसीसी टी20 रैंकिंग में नंबर-1 की कुर्सी पर भी कब्जा जमा लिया है. हाल ही में जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज के एक मैच में उन्होंने एक अर्धशतक लगाया था, जबकि बाकी के 2 मैचों में भी छोटी पारियां खेली थीं. इसके साथ ही ईशान ने वो कारनामा कर दिया है, जो उनसे पहले सिर्फ 2 भारतीय बल्लेबाजों, सूर्यकुमार यादव और अभिषेक शर्मा ने किया था. ईशान एक कैलेंडर ईयर में टी20 इंटरनेशनल में 800 से ज्यादा रन बनाने वाले सिर्फ तीसरे भारतीय बने हैं.
ईशान किशन ने इस साल टी20 इंटरनेशनल में पूरे किए 800 से अधिक रन
ईशान किशन को लंबे समय बाद टी20 इंटरनेशनल में वापसी करने का मौका मिला. उन्होंने इस मौके को बेकार नहीं जाने दिया और खूब रन बनाए. ईशान इस साल 2026 में सबसे ज्यादा टी20 इंटरनेशनल रन बनाने के मामले में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं. ईशान साल 2026 में अब तक 23 मैच खेलकर 812 रन बना चुके हैं. इसके बाद तीसरे नंबर पर वेस्टइंडीज के शिमरन हेटमायर हैं, जिन्होंने इस साल 16 मैचों में कुल 566 रन बनाए हैं. वहीं इस साल टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में ऑस्ट्रिया के करनबीर सिंह पहले नंबर पर हैं. उन्होंने 21 मैचों में खेलते हुए कुल 846 रन बनाए हैं. यानी देखा जाए तो ईशान, करनबीर सिंह के बेहद करीब हैं.
करनबीर सिंह के नाम दर्ज है एक साल में सबसे ज्यादा T20I रन बनाने का रिकॉर्ड
एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा टी20 इंटरनेशनल रन बनाने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रिया के करनबीर सिंह के नाम ही दर्ज है. उन्होंने पिछले साल 2025 में 32 मैचों में खेलते हुए कुल 1488 रन बनाए थे. इससे पहले भारत के 2 ही ऐसे बल्लेबाज थे, जिन्होंने एक साल में टी20 इंटरनेशनल में 800 या उससे ज्यादा रन बनाए थे. अब इस क्लब में ईशान किशन का नाम भी जुड़ गया है. सूर्यकुमार यादव ने साल 2022 में 31 टी20 इंटरनेशनल मैचों में कुल 1164 रन बनाए थे, जबकि पिछले साल 2025 में अभिषेक शर्मा ने 21 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 859 रन बनाए थे. अब ईशान ने टी20 इंटरनेशनल में इस साल 812 रन बना दिए हैं.
Ishan Kishan now has scored the third-most T20I runs by an Indian batter in a calendar year #IshanKishan #AbhishekSharma #SuryakumarYadav #ZIMvIND #ZIMvsIND #IndianCricketer #cricket #SBM pic.twitter.com/N9MtR7F9UN
— SBMCricket (@WicketWatcher_) July 27, 2026
ईशान के पास अभिषेक शर्मा को पछाड़ने का मौका
अब ईशान किशन के पास एक और चीज में अभिषेक शर्मा को पीछे छोड़ने का मौका है. ईशान ने अभिषेक से ICC टी20 रैंकिंग की नंबर-1 की कुर्सी भी ले ली है. अब एक साल में टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में भी ईशान के पास अभिषेक शर्मा से आगे निकलने का मौका होगा. इसके लिए ईशान को ज्यादा रनों की जरूरत नहीं है. ईशान एक बड़ा पारी खेल गए तो वो अभिषेक को पीछे छोड़ देंगे.
यह भी पढ़ें: टीम इंडिया ने दोहराया इतिहास, इस मामले में कर ली अपनी ही रिकॉर्ड की बराबरी, एक कैलेंडर ईयर में मचाया धमाल
ईशान किशन ने साल 2026 में बल्ले से मचाया तहलका, इस मामले में कर ली सूर्यकुमार यादव और अभिषेक शर्मा की बराबरी
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,