Sport : KKR vs LSG: लगातार तीसरी करारी हार पर क्या बोले अजिंक्य रहाणे, जानिए किसे ठहराया दोषी? #INA

KKR vs LSG : इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन के 15वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को उन्हें के घर में घुसकर हरा दिया है. कोलकाता के ई़डन गार्डन्स स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के 21 वर्षीय दाएं हाथ के बल्लेबाज मुकुल चौधरी ने हारी हुई बाजी पलट दी और कोलकाता नाइट राइडर्स को 3 विकेट से हरा दिया. इस मैच में मुकुल चौधरी ने अकेले दम पर केकेआर का दम निकाल दिया. 

राजस्थान के 21 वर्षीय मुकुल चौधरी ने 27 बॉल में 4 चौके और 7 छक्कों के साथ 54 रनों की नाबाद पारी खेली. ये उनके इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास का पहला अर्धशतक है. इस मैच में केकेआर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर ममें 4 विकेट खोकर 181 रन बनाए. लखनऊ ने 182 रन के लक्ष्य को पारी की अंतिम बॉल पर 6 विकेट गंवाकर हासिल कर लिया. इस हार के बाद केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने बड़ा बयान दिया है. 

हार के बाद क्या बोले अजिंक्य रहाणे

कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने मैच प्रजेंटेशन के दौरान कहा कि, ‘यह मुश्किल था, लेकिन जिस तरह से हमने खेला, उसके लिए लड़कों पर सच में गर्व है. मुकुल चौधरी की पारी बहुत खास थी. आखिरी दो ओवरों में कुछ अच्छा किया जा सकता है, लेकिन उस पार्टनरशिप का क्रेडिट मुकुल को जाता है. उनके लिए खोने के लिए कुछ नहीं था, 2 ओवर में 30 रन, इसलिए हर गेंद पर जोदार स्विंग करना ही सब कुछ था. कुछ गेंदें अच्छी थीं, लेकिन उन्होंने शानदार बैटिंग की’.

अजिंक्य रहाणे ने आगे कहा कि, ‘जब आप कोई गेम हारते हैं, तो यह जानना आसान होता है कि हम और बेहतर क्या कर सकते थे. इस विकेट पर 180 के आस-पास का स्कोर आसान नहीं था. बैटर ने जिस तरह से बैटिंग की, उसके लिए उसे क्रेडिट देना चाहिए. इरादा आवेश को स्ट्राइक पर रखना था. हमें पांच फील्डर ऊपर रखने पड़े और यह बॉलर्स के लिए मुश्किल होता है’.

ये भी पढ़ें : संजीव गोयनका की दरियादिली! कोलकाता के ईडन गार्डन्स में किया दिल छू लेने वाला काम, फैंस पर हुए मेहरबान

ये भी पढ़ें : KKR vs LSG: नॉट आउट थे फिन एलन, फिर क्यों दिया गया आउट? विवादित कैच के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ा बवाल

KKR vs LSG: लगातार तीसरी करारी हार पर क्या बोले अजिंक्य रहाणे, जानिए किसे ठहराया दोषी?





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close