Sport : कौन है मुकुल चौधरी? LSG ने ऑक्शन से सिर्फ इतने रुपये में खरीदकर जोड़ा साथ, अब मचा रहा है तबाही #INA

Who is Mukul Choudhary: IPL 2026 में युवा खिलाड़ियों ने धूम मचा रखी है. लगभग हर मैच में ही कोई युवा खिलाड़ी अपने नाम का डंका बजा रहा है. गुरुवार को लखनऊ सुपर जायंट्स के 21 साल के मुकुल चौधरी ने ऐसा प्रदर्शन किया, जिसके बाद हर तरफ उन्हीं की चर्चा हो रही है. मुकुल ने केकेआर के खिलाफ ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी की और अपनी टीम को मैच जिताकर नाबाद वापस लौटे. तो आइए इस आर्टिकल में आपको इस 21 साल के बल्लेबाज के बारे में डीटेल में बताते हैं… मुकुल कौन हैं? वह कहां से आते हैं? उन्हें LSG ने कितने रुपये में खरीदा?

कौन हैं मुकुल चौधरी? (Who Is Mukul Choudhary)

आईपीएल 2026 में कई युवा खिलाड़ी अपनी चमक बिखेर रहे हैं. गुरुवार को कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेले गए मैच के दौरान जिस खिलाड़ी ने सुर्खियां बटोरीं, वो हैं मुकुल चौधरी.

21 साल के मुकुल का जीवन संघर्षों से भरा रहा, लेकिन उन्होंने LSG के लिए मैच जिताऊ पारी खेली, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. राजस्थान के झुंझुनू से आने वाले इस खिलाड़ी को LSG ने आईपीएल 2026 की नीलामी से खरीदकर अपने साथ जोड़ा.

LSG ने मुकुल चौधरी को कितने में खरीदा?

लखनऊ सुपर जायंट्स ने मुकुल चौधरी को IPL 2026 के लिए हुए मिनी ऑक्शन से खरीदकर अपने साथ जोड़ा था. मुकुल ने नीलामी में 30 लाख रुपये में अपना नाम दिया था. मगर, जब ऑक्शन हॉल में उनका नाम आया, तो एक के बाद एक कुल 3 टीमों ने उनमें दिलचस्पी दिखाई और आखिर में लखनऊ सुपर जायंट्स ने 2 करोड़ 60 लाख रुपये में खरीदकर उन्हें अपने साथ जोड़ लिया था. आपको बता दें, मुकुल चौधरी ने आईपीएल 2026 में अब तक LSG के लिए 3 मैच खेले हैं, जिसमें 162.79 की स्ट्राइक रेट से 70 रन बनाए हैं.

मुकुल चौधरी ने किया मैच जिताऊ प्रदर्शन

IPL 2026 में मुकुल चौधरी ने अपने प्रदर्शन के दम पर लखनऊ सुपर जायंट्स को एक बेहद रोमांचक मैच में जीत दिलाई. 182 रनों को चेज करने उतरी लखनऊ की टीम की ओर से खेलते हुए मुकुल चौधरी ने 27 गेंदों पर 54 रन की नाबाद पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 2 चौके और 7 छक्के लगाए. मुकुल का स्ट्राइक रेट 200 का रहा.

आखिरी गेंद पर 3 विकेट से जीती LSG

IPL 2026 का 15वां मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला गया. ईडन-गार्डन्स पर खेले गए इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी KKR की टीम ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 181 रन बोर्ड पर लगाए. जहां, अजिंक्य रहाणे ने 41, अंगक्रिश रघुवंशी ने 45 और कैमरून ग्रीन ने नाबाद 32 रन बनाए. 182 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने आखिरी गेंद पर 7 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य को हासिल किया और 3 विकेट से जीत दर्ज की.

ये भी पढ़ें: ‘मेरे पैदा होने से पहले ही…’, मुकुल चौधरी ने खुद सुनाई संघर्ष की कहानी, कैसे आर्थिक तंगी से उबरकर हासिल किया ये मुकाम

कौन है मुकुल चौधरी? LSG ने ऑक्शन से सिर्फ इतने रुपये में खरीदकर जोड़ा साथ, अब मचा रहा है तबाही





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button