Sport : KKR vs LSG: ईडन गार्डन्स में क्या फिर बारिश की वजह से रद्द हो जाएगा मुकाबला? जानें कोलकाता की वेदर रिकॉर्ड #INA

KKR vs LSG: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 15वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमें ईडन गार्डन्स में भिड़ेंगी. कोलकाता और पंजाब किंग्स के बीच ईडन गार्डन्स में खेला गया पिछला मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था. ऐसे में फैंस के मन में होगा कि कहीं ये मैच भी बारिश की वजह से रद्द तो नहीं जाएगा, तो चलिए जानते हैं कि कोलकाता और लखनऊ के मैच के दौरान कोलकाता का वेदर कैसा होगा.
कोलकाता की वेदर रिपोर्ट
केकेआर और एलएसजी के बीच खेला जाने वाले मैच के दिन भी कोलकाता बारिश का अनुमान है. 9 अप्रैल को कोलकाता में तेज हवाएं चलने के साथ बारिश होने की की संभावना है. दोपहर के समय 35% बारिश का अनुमान है. वेदर रिपोर्ट के मुताबिक तेज हवाओं 30-40 किमी प्रति घंटा से चल सकती है. हालांकि शाम में मैच के दौरान बारिश होने की संभावना कम है. ऐसे में उम्मीद है कि फैंस को पूरा 40 ओवर का मुकाबला देखने को मिल सकता है.
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान को लगी मिर्ची! वैभव सूर्यवंशी का चला बल्ला तो उठाया उम्र पर सवाल, कहा-‘वो 15 का नहीं 20-21 का है’
कोलकाता को मिली है दो मैचों में हार
आईपीएल 2026 में कोलकाता राइट राइडर्स का अब तक खराब प्रदर्शन रहा है. केकेआर का अब तक 3 मुकाबला हो चुका है. शुरुआती 2 मैचों में कोलकाता नाइट राइडर्स को हार का सामना करना पड़ा था. पहले मैच में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 6 विकेट से हराया था. इसके बाद दूसरे मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने केकेआर को 65 रनों से हराया था. वहीं बारिश की वजह से तीसरा मैच रद्द रहा. अगर यह मैच रद्द नहीं होता तो केकेआर का हारना तय था, क्योंकि टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 16 रन 2 विकेट गंवा दिए थे. इस तरह केकेआर तीसरी हार से बची. अब लखनऊ के खिलाफ कोलकाता अपनी जीत के तलाश में उतरेगी.
If this popped up on your feed, it’s a sign 😉
Book your tickets now 🎫 pic.twitter.com/Y5p2NhQwtD
— KolkataKnightRiders (@KKRiders) April 8, 2026
लखनऊ सुपर जायंट्स को एक में जीत एक में मिली है हार
वहीं ऋषभ पंत की कप्तानी वाली लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम इस सीजन अब तक 2 मुकाबले खेली है. पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ लखनऊ सुपर जायंट्स को हार मिली थी. जबकि लखनऊ ने दूसरे मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को हराया था. अब देखने वाली बात होगी कि तीसरे मैच में केकेआर के खिलाफ लखनऊ क्या कमाल करती है.
Imagine Anrich Nortje doing this right in front of your eyes 🤩
Book your tickets now! 👇https://t.co/VpiA9kdza9 pic.twitter.com/eSrGmwPaxE
— Lucknow Super Giants (@LucknowIPL) April 8, 2026
लखनऊ और कोलकाता का आईपीएल 2025 का स्क्वाड
लखनऊ सुपर जायंट्स का स्क्वाड: एडेन मार्करम, मिशेल मार्श, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), अब्दुल समद, आयुष बडोनी, शाहबाज अहमद, दिग्वेश सिंह राठी, अवेश खान, एनरिक नॉर्टजे, प्रिंस यादव, मोहसिन खान, अक्षत रघुवंशी, मोहम्मद शमी, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, जोश इंग्लिस, हिम्मत सिंह, मुकुल चौधरी, अर्शिन कुलकर्णी, नमन तिवारी, अर्जुन तेंदुलकर, मणिमारन सिद्धार्थ, मयंक प्रभु यादव, आकाश महाराज सिंह.
कोलकाता नाइट राइडर्स का स्क्वाड : अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेट कीपर), रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, ब्लेसिंग मुजरबानी, मनीष पांडे, रोवमैन पॉवेल, कार्तिक त्यागी, सौरभ दुबे, तेजस्वी दहिया, नवदीप सैनी, रचिन रवींद्र, टिम सीफर्ट, सार्थक रंजन, प्रशांत सोलंकी, राहुल त्रिपाठी, उमरान मलिक, दक्ष कामरा.
When your photographer goes retro 🖤🤍 pic.twitter.com/bMb70rFLYn
— Lucknow Super Giants (@LucknowIPL) April 8, 2026
यह भी पढ़ें: IPL 2026: दोगुनी हो गई CSK की ताकत, अगले मैच में वापसी करेगा ये धुरंधर, पहले भी मचा चुका है धमाल
KKR vs LSG: ईडन गार्डन्स में क्या फिर बारिश की वजह से रद्द हो जाएगा मुकाबला? जानें कोलकाता की वेदर रिकॉर्ड
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









