Sport : KKR vs SRH: कोलकाता नाइट राइडर्स या सनराइजर्स हैदराबाद कौन जीतेगा आज का मैच? आंकड़े देख जानें पूरी कहानी #INA

KKR vs SRH : आईपीएल 2026 का छठा मुकाबला आज यानी 2 अप्रैल (गुरुवार) को कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाने वाला है. इस मैच में की शुरुआत कोलकाता के ईडन गार्डन्स क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7:30 बजे सो होने वाली है. इस मकुाबले में सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी ईशान किशन के हाथों में होगी तो वहीं. कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी अजिक्य रहाणे करते हुए नजर आएंगे.
आईपीएल 2026 (IPL 2026) का इस मुकाबले की हाई स्कोरिंग होने की उम्मीद है क्योंकि कोलकाता का ईडन गार्डन्स स्टेडियम पूरी तरह से रनों से भरपूर है. तो वहीं दोनों ही टीमों में तूफानी बल्लेबाज भी मौजूद हैं, जो किसी भी गेंदबाजी क्रम के सामने विस्फोट अंदाज में रन बना सकते हैं. हैदराबाद के लिए पिछले मैच में ईशान किशन ने धमाल मचाया था. वही केकेआर के लिए अजिंक्य रहाणे ने बल्ले से आग उगली थी.
Ebaar Eden’er Bela 💪 pic.twitter.com/6e2NZn8yBm
— KolkataKnightRiders (@KKRiders) April 2, 2026
एसआरएच के पास ईशान किशन, अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड और हेनरिक क्लासेन के रूप में तूफानी बल्लेबाज मौजूद हैं तो वही, केकेआर के पास फिन एलन अजिंक्य रहाणे और रिंकू सिंह जैसे धांसू बैटर मौजूद हैं. इसके बावजूद फैंस जानना चाह रहे हैं कि कौन इस मैच को जीतेगा, कोलकाता या हैदराबाद.. तो आइए आज हम आपको इस बारे में बताने वाले हैं.
KKR vs SRH कौन जीतेगा आज का मैच?
कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच अब तक इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में कुल 30 मैच खेले गए हैं. इस दौरान कोलकाता नाइट राइडर्स को 20 मुकाबलों में जीत मिली है, जबकि उसे सिर्फ 10 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. वहीं सनराइजर्स हैदराबाद ने इस दौरान कुल 10 मुकाबलों में जीत दर्ज की है. उसे 20 मैचों में हार नसीब हुई है.
Ready . bring the fire . the East 🔥💪 pic.twitter.com/kynrBoSFTp
— SunRisers Hyderabad (@SunRisers) April 2, 2026
कोलकाता नाइट राइडर्स का सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ हाईएस्ट स्कोर 210 रन है, जबकि लोएस्ट स्कोर 101 रन है. वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद का कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ उच्चतम स्कोर 278 और न्यूनतम स्कोर 113 रन है.
इन दोनों टीमों के बीच पिछले 5 मुकाबलों की बात करें तो कोलकाता नाइट राइडर्स का एकतरफा राज है. केकेआर ने हैदराबाद को 5 में से 4 मुकाबलों में हराया है, जबकि हैदराबाद केकेआर के खिलाफ सिर्फ 1 मैच जीत पाई है. इन आंकड़ों के हिसाब से आज का मैच कोलकाता नाइट राइडर्स जीत सकती है, लेकिन हैदराबाद की टीम को कम समझना उसके लिए मुश्किल साबित कर सकता है.
KKR vs SRH का स्क्वाड
कोलकाता नाइट राइडर्स : अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेट कीपर), रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, ब्लेसिंग मुजरबानी, मनीष पांडे, रोवमैन पॉवेल, कार्तिक त्यागी, सौरभ दुबे, तेजस्वी दहिया, नवदीप सैनी, रचिन रवींद्र, टिम सीफर्ट, सार्थक रंजन, प्रशांत सोलंकी, राहुल त्रिपाठी, उमरान मलिक, दक्ष कामरा.
Game 2️⃣, let’s do it Risers 🔥 pic.twitter.com/MgDfz3AKOF
— SunRisers Hyderabad (@SunRisers) April 1, 2026
सनराइजर्स हैदराबाद : ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेट कीपर), हेनरिक क्लासेन, नीतीश कुमार रेड्डी, सलिल अरोड़ा, अनिकेत वर्मा, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल, डेविड पेन, जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा, शिवांग कुमार, लियाम लिविंगस्टोन, स्मरण रविचंद्रन, साकिब हुसैन, शिवम मावी, जीशान अंसारी, कामिंदू मेंडिस, ब्रायडन कार्से, प्रफुल्ल हिंगे, क्रैन्स फुलेत्रा, ओंकार तारमाले, अमित कुमार.
ये भी पढ़ें : IPL 2026: संजीव गोयनका ने केएल राहुल के बाद अब उतारी ऋषभ पंत की इज्जत, बीच मैदान पर हुआ जमकर तमाशा
KKR vs SRH: कोलकाता नाइट राइडर्स या सनराइजर्स हैदराबाद कौन जीतेगा आज का मैच? आंकड़े देख जानें पूरी कहानी
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









