Sport : केएल राहुल शतक ठोककर रचा इतिहास, सुनील गावस्कर और वीरेंद्र सहवाग के बाद ऐसा करने वाले बने चौथे भारतीय बल्लेबाज #INA

KL Rahul Century : भारत के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने शतक ठोककर इतिहास रच दिया है. उन्होंने भारत बनाम अफगानिस्तान टेस्ट मैच में शतकीय पारी खेली और इस पारी के साथ ही उन्होंने सुनील गावस्कर और वीरेंद्र सहवाग जैसे दिग्गज बल्लेबाजों के क्लब में एंट्री मार ली है. इस मैच में केएल राहुल ने 100 रनों की पारी खेली. वो टीम इंडिया के लिए टॉस जीतने के बाद पारी की शुरुआत करने के लिए उतरे थे.

केएल राहुल ने लगाया शतक 

इस मैच में केएल राहुल यशस्वी जायसवाल के लिए पारी की शुरुआत करने के लिए आए थे. उन्होंने पहले 86 बॉल में 7 चौकों की मदद से अपने 50 रन पूर किए. इसके बाद उन्होंने 164 बॉल में 11 चौकों की मदद से 100 रन पूरे कर शतक ठोका. ये उनके टेस्ट करियर का 12वां शतक है.  

केएल राहुल ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड

इस शतकीय पारी के साथ ही केएल राहुल ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. केएल राहुल बतौर ओपरन सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले चौथे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं. इसके साथ ही उन्होंने सुनील गावस्कर, वीरेंद्र सहवाग और मुरली विजय जैसे दिग्गज खिलाड़ियों के क्लब में एंट्री कर ली है. 

केएल राहुल ने बतौर ओपनिंग बल्लेबाज भारत के लिए कुल 11 शतक लगाए हैं. वहीं मुरली विजय बतौर ओपनर भारत के लिए 12 शतक लगा चुके हैं और तीसरे स्थान पर है. वीरेंद्र सहवाग 22 शतक लगागर दूसरे सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले सलामी बल्लेबाज बन हुए हैं. भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले टेस्ट ओपनर सुनील गावस्कर हैं. उन्होंने 33 शतक लगाए हैं.

भारत के टेस्ट ओपनर के तौर पर सबसे ज्यादा शतक

33 – सुनील गावस्कर (203)
22 – वीरेंद्र सहवाग (168)
12 – मुरली विजय (100)
11 – केएल राहुल (101)*

भारत-अफगानिस्तान मैच का हाल

भारत और अफगानिस्तान के बीच आज यानी 6 जून (शनिवार) से न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर में शुरू हुआ. टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीता और पहले बैटिंग करने का फैसला किया. भारत को पहला झटका यशस्वी जायसवाल 24 के रूप में लगा. तब टीम इंडिया का स्कोर 14 रन था. 

इसके बाद केएल राहुल ने साई सुदर्शन के साथ मिलकर खेल आगे बढ़ाया और स्कोर 180 तक पहुंचा. भारत को दूसरा झटका साई सुदर्शन के रूप में लगा. वो 104 बॉल में 81 रन बनाकर आउट हुए. इस समय कप्तान शुभमन गिल 65 और ऋषभ पंत 5 रन बनाकर खेल रहे हैं. अफगानिस्तान के लिए मोहम्मद सलीम ने 2 और जियाउर रहमान ने 1 विकेट अब तक लिया है. इस सयम तक टीम इंडिया तीसरे सेशन में 66 ओवर में 3 विकेट पर 284 रन बना चुकी है.

ये भी पढ़ें : टेस्ट क्रिकेट में क्यों इस्तेमाल होती है रेड बॉल, जानिए क्या हैं इसके मुख्य कारण?

केएल राहुल शतक ठोककर रचा इतिहास, सुनील गावस्कर और वीरेंद्र सहवाग के बाद ऐसा करने वाले बने चौथे भारतीय बल्लेबाज





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button
Close