Sport : क्या आज टीम इंडिया जीत जाएगी कोलंबो टेस्ट या बारिश की भेंट चढ़ जाएगा मैच? जानिए पांचवें दिन की वेदर रिपोर्ट #INA

IND vs SL 2nd Test : भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है. आज कोलंबो टेस्ट मैच का पांचवा दिन है. इससे पहले चौथे दिन के तीसरे दिन का खेल बारिश के चलते अंत में रोक दिया गया था. अब क्या भारत-श्रीलंका मैच के पांचवें दिन भी बारिश विलेन बनेगी. क्या भारत-श्रीलंका का दूसरा टेस्ट मैच बारिश की भेंट चढ़ जाएगा. आइए ऐसे में आज हम आपको भारत-श्रीलंका दूसरे टेस्ट की डे फाइव की वेदर रिपोर्ट के बारे में बताते हैं, जिससे आपको सारे सवालों के जवाब खुद मिल जाएंगे लेकिन उससे पहले अब तक मैच में क्या हुआ उस पर एक नजर पहले डालते हैं.
भारत-श्रीलंका मैच का अब तक का हाल
इस मुकाबले में इंडियन क्रिकेट टीम ने पहले बैटिंग करते हुए पहली पारी 138 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 503 रनों पर घोषित कर दी. इसके बाद श्रीलंका भारत के सामने पहली पारी में 89.4 ओवर में 10 विकेट पर सिर्फ 290 रन बना पाई. इसके साथ ही श्रीलंका को फॉलोऑन खेलने पर मजबूर होना पड़ गया. भारत ने पहली पारी के आधार पर श्रीलंका पर 213 रनों की बढ़त बना ली. श्रीलंका चौथे दिन का खेल खत्म होने तक दूसरी पारी में 72.4 ओवर में 6 विकेट खोकर कुल 229 रन बना लिए हैं. श्रीलंका ने अब भारत पर 16 रनों की बढ़त हासिल कर ली है.
Rain brings an early end . Day 4!
Sri Lanka 229/6 in the 2nd innings, lead by 16 runs.
Scorecard ▶️ https://t.co/r9FgXSdsMf#TeamIndia | #SLvIND pic.twitter.com/zpYEUDEU2Z
— BCCI (@BCCI) August 26, 2026
कोलंबो टेस्ट मैच के पांचवें दिन की वेदर रिपोर्ट?
भारत और श्रीलंका बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के पांचवें दिन कोलंबो में सबसे ज्यादा बारिश का अनुमान है. आज के पूरे दिन यानी 27 अगस्त को कोलंबो में 96 प्रतिशत बारिश होने की उम्मीद है. लेकिन जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ेगा और शाम होगी. कोलंबो में बारिश का प्रतिशत कम होता जाएगा.
Update: Rain stops play on Day 4 in Colombo 🌧️
Sri Lanka 229/6, lead by 16 runs.
Stay tuned for further updates.
Scorecard ▶️ https://t.co/r9FgXSdsMf#TeamIndia | #SLvIND pic.twitter.com/WU5VASRlbB
— BCCI (@BCCI) August 26, 2026
आज कितने बजे कितना प्रतिशत बारिश का अनुमान?
कोलंबो में पांचवे दिन बारिश का अनुमान सुबह 10 बजे से लेकर 11 बजे तक 84 प्रतिशत है. वहीं 11 से 12 बजे तक ये प्रतिशत घटकर 81 हो जाएगा. 1 बजे के लगभग बारिश का अनुमान 49 प्रतिशत है. वहीं 1 से 2 के बीच 58 प्रतिशत बारिश का मौका है. 3 बजे मैच में 63 प्रतिशत बारिश का अनुमान है. बारिश का ये अनुमान 4 बजे 56 प्रतिशत है. वहीं 5 से 6 के बीच कोलंबो में बारिश का प्रतिशत सबसे कम 49 प्रतिशत रहेगा.
Update
The Second Session . begin at 1.10 PM (Local Time & IST)
Tea Break: 3.25 PM-3.45 PM (Local Time & IST)
Third Session: 3.45 PM-05.42 PM (Local Time & IST) – Play can be extended by half an hour.
Updates ▶️ https://t.co/r9FgXSdsMf#TeamIndia | #SLvIND pic.twitter.com/lXrA3tIUb7
— BCCI (@BCCI) August 25, 2026
भारत और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे इस मुकाबले के हर दिन बारिश ने मैच को बाधित किया है. पहले, दूसरे तीसरे और चौथे दिन भी मैदान पर बारिश ने दस्तक दी थी. अब पांचवें दिन अगर कोलंबो में बारिश आती है तो ये इंडियन क्रिकेट टीम और उनके फैंस के लिए अच्छा नहीं होगा. क्योंकि अगर भारत की टीम श्रीलंका के 2 विकेट पांचवें दिन जल्दी से जल्दी चटका लेती है तो, उन्हें जीत के लिए पांचवें दिन कम से कम लक्ष्य मिलेगा और टीम इंडिया 50 से 100 रनों के लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लेगी.
इस मुकाबले में अब तक सिर्फ 3 बल्लेबाजों ने शतक लगाया है. इसमें भारत के देवदत्त पडिक्कल (117), ध्रुव जुरेल (115) और श्रीलंका के सोनल दिनुषा (103) मौजूद हैं. वहीं गेंदबाजी में प्रसिद्ध कृष्णा दोनों पारियों को मिलाकर अब तक 4 विकेट ले चुके हैं. वहीं मानव सुथार को पहली पारी में 3 और दूसरी पारी में अब तक 2 विकेट मिल चुके हैं.
ये भी पढ़ें : भारत के खिलाफ रनों का अंबार लगाने वाले साउथ अफ्रीकाई खिलाड़ी ने किया संन्यास का ऐलान, जानिए कब खेलेंगे आखिरी मैच
क्या आज टीम इंडिया जीत जाएगी कोलंबो टेस्ट या बारिश की भेंट चढ़ जाएगा मैच? जानिए पांचवें दिन की वेदर रिपोर्ट
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,