Sport : कुलदीप यादव रांची में रचेंगे इतिहास, भारत-वेस्टइंडीज के बीच होने वाले दूसरे ODI में अपने नाम करेंगे ये महारिकॉर्ड #INA

IND vs WI 2nd T20 : भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टी20 मुकाबला कल यानी 9 अक्टूबर (शुक्रवार) को शाम 7 बजे से खेला जाने वाला है. रांची के जेएससीए अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच 6:30 बजे टॉस होगा. भारत के कप्तान श्रेयस अय्यर ने पहला टी20 मुकाबला इस सीरीज का अपने नाम किया था. इसके साथ ही टीम इंडिया सीरीज में 1-0 से आगे है. वहीं शाई होप की कप्तानी वाली वेस्टइंडीज की टीम को अगर सीरीज जीतने है, तो उसे दूसरे टी20 मुकाबलो को अपने नाम करना होगा और सीरीज को 1-1 की बराबरी पर लाना होगा. 

भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाली इस दूसरे टी20 मैच में इंडियन क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव के पास एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका होगा. रांची में इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेले जाने वाले मुकाबले में 3 विकेट हासिल करने के साथ ही कुलदीप यादव के नाम खास उपलब्धि जुड़ जाएगी. उनके नाम एक बड़ा रिकॉर्ड दर्ज हो जाएगा. उनके नाम कौन सा रिकॉर्ड दर्ज होने वाला है. आइए इसके बारे में जानते हैं. 

कुलदीप यादव के पास इतिहास रचने का मौका

भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जाने वाले दूसरे टी20 मैच में कुलदीप यादव के पास एक खास उपलब्धि अपने नाम करने का मौका होगा. कुलदीप यादव के पास टी20 में भारत के लिए 100 विकेट पूरे करने वाले दूसरे स्पिन गेंदबाज बनने का मौका होगा. कुलदीप यादव के नाम अब तक 55 मैचों की 53 पारियों में कुल 97 विकेट दर्ज हैं. अगर वो दूसरे टी20 मैच में वेस्टइंडीज के खिलाफ रांची में 3 विकेट चटका लेते हैं तो, उनके नाम कुल 100 विकेट दर्ज हो जाएंगे. 

कुलदीप के पास अक्षर पटेल के क्लब में शामिल होने का चांस

इसके साथ ही वो भारत के लिए टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 विकेट पूरे करने वाले और सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले दूसरे स्पिन गेंदबाज बन जाएंगे. इस लिस्ट में अक्षर पटेल पहले स्थान पर हैं. उन्होंने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत के लिए 108 मैचों की 101 पारियों में कुल 111 विकेट हासिल किए हैं. अक्षर टी20 में अर्शदीप सिंह (141), जसप्रीत बुमराह (126) और हार्दिक पांड्या (114) के बाद टी10 में 100 विकेट पूरे वाले चौथे गेंदबाज भी हैं.  

कुलदीप यादव का पहले टी20 मैच में प्रदर्शन 

कुलदीप यादव ने लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में पर भारत और वेस्टइंडीज के बीच हुए पहले टी20 मैच में शानदार प्रदर्शन किया था. उन्होंने 4 ओवर में 33 रन खर्च कर 2 विकेट अपने नाम किए थे. अब दूसरे टी20 मैच में उनके पास मौका होगा कि 3 विकेट लेकर अपने 100 टी20 विकेट पूरे कर लें. 

भारत के लिए टी20 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-10 गेंदबाज

नंबरखिलाड़ीमैचपारीविकेटसर्वश्रेष्ठ गेंदबाजीऔसतइकॉनमीस्ट्राइक रेट4 विकेट5 विकेट
1अर्शदीप सिंह95921415/5119.878.5114.0021
2जसप्रीत बुमराह100971264/1518.216.5216.7410
3हार्दिक पंड्या1381251144/1627.138.3419.5130
4अक्षर पटेल1081011113/921.887.4517.6100
5कुलदीप यादव5553975/1713.806.9811.8632
6युजवेंद्र चहल8079966/2525.098.1918.3721
7भुवनेश्वर कुमार8786905/423.106.9619.9032
8वरुण चक्रवर्ती4946755/1717.347.5813.7212
9रविचंद्रन अश्विन6565724/823.226.9020.1620
10रवि बिश्नोई5453714/1321.027.5816.6320

ये भी पढ़ें : ‘लाइफस्टाइल बदलेगी, सोच बदलेगी, फिर पता चलेगा…’, कपिल देव ने वैभव सूर्यवंशी पर दिया बड़ा बयान, विनोद कांबली का दिया उदारण

कुलदीप यादव रांची में रचेंगे इतिहास, भारत-वेस्टइंडीज के बीच होने वाले दूसरे ODI में अपने नाम करेंगे ये महारिकॉर्ड





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button