Sport : WTC प्वॉइंट्स टेबल की टॉप-2 टीमों के बीच होगी भिड़ंत, एक का तो फाइनल में पहुंचना तय, जानिए किस नंबर पर है टीम इंडिया #INA

AUS VS SA: ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम इस वक्त साउथ अफ्रीका दौरे पर है. 9 अक्टूबर से दोनों टीमों के बीच 3 मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू होने वाली है. इस सीरीज पर सभी की नजरें टिकी होंगी, क्योंकि ये दो वहीं टीमें हैं, जिनके बीच पिछला वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेला गया था और मौजूदा WTC में भी दोनों टीमें टॉप-2 में शामिल हैं. अब दोनों टीमों के बीच होने वाली कांटे की टक्कर वाली सीरीज के मुकाबले कितने बजे शुरू होंगे और आप इसे लाइव कहां देख सकेंगे.

WCT प्वॉइंट्स टेबल में टॉप-2 पर हैं काबिज

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 में अब तक कमाल का प्रदर्शन किया है. कैरिबियन में वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में क्लीन स्वीप करने के बाद, उन्होंने घरेलू मैदान पर एशेज सीरीज जीतकर अपना दबदबा बनाए रखा. बांग्लादेश से मिली चौंकाने वाली हार के कारण ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की स्टैंडिंग में ऑस्ट्रेलिया की बढ़त कम हो गई, लेकिन मैके में जीत हासिल करके उन्होंने वापसी की और अपनी स्थिति को और मजबूत किया.

बेहतरीन खेल के साथ ऑस्ट्रेलिया की टीम WTC अंक तालिका में टॉप पर काबिज है. टीम ने अब तक 10 मैच खेले हैं, जिसमें 8 मैच जीते हैं और सिर्फ 2 मैच हारे हैं. इस तरह ऑस्ट्रेलिया का 96 प्वॉइंट्स है. 80 PCT है. इस तरह ये कहना गलत नहीं होगा कि कंगारू टीम का फाइनल में पहुंचना लगभग तय ही है.

साउथ अफ्रीका ने अब तक इस साइकिल में 4 मैच खेले हैं, जिसमें 3 मैच जीते हैं, एक मैच में हार का सामना किया है. 36 प्वॉइंट्स और 75 PCT के साथ अफ्रीकी टीम दूसरे स्थान पर काबिज है. इस साइकल में आगे भारत और दक्षिण अफ्रीका के मुश्किल विदेशी दौरे होने हैं, जबकि न्यूज़ीलैंड की टीम 2026 के आखिर में चार टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए वहां का दौरा करेगी. मौजूदा चैंपियन ने भारत के खिलाफ विदेशी जमीन पर 2-0 से शानदार सीरीज जीतकर अपनी काबिलियत साबित कर दी है. यह 25 सालों में भारतीय जमीन पर उनकी पहली जीत थी.

कौन से नंबर पर है टीम इंडिया?

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में भारतीय क्रिकेट टीम 5वें स्थान पर काबिज है. टीम इंडिया ने अब तक 11 मैच खेले हैं, जिसमें 5 मैच जीते हैं, जबकि 4 मैचें में हार का सामना किया है. 2 मैच ड्रॉ हुए हैं. इस तरह टीम इंडिया 68 प्वॉइंट्स, 51.52 PCT के साथ पांचवें स्थान पर काबिज है. भारतीय टीम को अब न्यूजीलैंड के साथ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है, जिसकी शुरुआत 19 नवंबर से होगी.

साउथ अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच कांटे की टक्कर

साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाने वाली है. सीरीज का पहला मैच 9 अक्टूबर को डरहम में खेला जाएगा. इस मैच को आप भारतीय समयानुसार, दोपहर एक बजे से शुरू होगा. इसे आपक फैनकोड पर लाइव देख सकते हैं. वहीं, . Nation वेबसाइट पर इस मैच से जुड़ी अपडेट्स मिलती रहेंगी.

दक्षिण अफ़्रीका प्लेइंग XI:

एडेन मार्कराम, रयान रिकेल्टन, डेविड बेडिंगहैम, टेम्बा बावुमा, ट्रिस्टन स्टब्स, वियान मुल्डर, काइल वेरिन, मार्को जानसन, साइमन हार्मर, केशव महाराज, एनरिक नॉर्टजे.

ये भी पढ़ें: ‘लाइफस्टाइल बदलेगी, सोच बदलेगी, फिर पता चलेगा…’, कपिल देव ने वैभव सूर्यवंशी पर दिया बड़ा बयान, विनोद कांबली का दिया उदारण

WTC प्वॉइंट्स टेबल की टॉप-2 टीमों के बीच होगी भिड़ंत, एक का तो फाइनल में पहुंचना तय, जानिए किस नंबर पर है टीम इंडिया





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button