Sport : खुल गई किस्मत! दूसरा टी20 खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी, टीम इंडिया का ये धाकड़ बल्लेबाज हुआ चोटिल #INA

IND vs NZ : भारतीय क्रिकेट टीम के 15 वर्षीय बाएं हाथ के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की लगता है अब किस्मत खुलने वाली है. वो टीम इंडिया की ओर से न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले दूसरे टी20 मुकाबले में खेल सकते हैं. उनको अब लंबे समय के बाद टीम इंडिया के लिए खेलने का मौका मिल सकता है. क्योंकि टीम इंडिया का एक धाकड़ बल्लेबाज चोटिल हो गया है. तमाम मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वैभव सूर्यवंशी को दूसरे टी20 मैच में मौका मिल सकता है. गौतम गंभीर की कोचिंग में अक्सर उनको बाहर बैठना पड़ जाता है. 

वैभव सूर्यवंसी को दूसरे टी20 मैच में मिलेगा मौका

दरअसल, इंडियन क्रिकेट टीम के 28 वर्षीय बाएं हाथ के बल्लेबाज ईशान किशन चोटिल हो गए हैं. ऐसे में भारत और न्यूजीलैंड के बीच 24 अक्टूबर (शनिवार) को दूसरा टी20 मैच खेला जाने वाला है. इस मुकाबले में ईशान किशन का खेलना अभी तक निश्चित नहीं है. इस मुकाबले से अगर ईशान बाहर होते हैं, तो वैभव सूर्यवंशी को मौका मिल सकता है. इंडियन क्रिकेट टीम के स्क्वाड में वो ही एक टॉप ऑर्डर बल्लेबाज हैं. 

ईशान किशन होंगे दूसरे टी20 मैच से बाहर

ईशान किशन टीम इंडिया के लिए नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते हैं. पहले टी20 में न्यूजीलैंड के खिलाफ वो मैदान पर नीचे बल्लेबाजी करने के लिए उतरे. अब सामने आ रही खबरों के मुताबिक वो चोटिल हैं और दूसरे मुकाबले से बाहर हो सकते हैं. वहीं वैभव सूर्यवंशी भारतीय क्रिकेट टीम के स्क्वाड में एकमात्र प्रोपर बल्लेबाज बचे हैं, जो टॉप ऑर्डर में बल्लेबाजी कर सकते हैं. तो आइडियली उनको ईशान किशन की जगह पर नंबर-3 के लिए खिलाना चाहिए. वो ओपनिंग भी कर सकते हैं और संजू नंबर 3 खेल सकते हैं. ऐसा एशियन गेम्स 2026 में वीवीएस लक्ष्मण की कोचिंग में भी हुआ है. 

टाइम्स नेटवर्क की रिपोर्ट के मुताबिक ग्रोइन इंजरी के कारण ईशान किशन का न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे T20I में खेलना संदिग्ध है. वहीं रेव स्पोर्ट्स की रिपोर्ट के अनुसार, वैभव सूर्यवंशी के क्राइस्टचर्च में दूसरे T20i में ईशान किशन की जगह खेलने की सबसे ज्यादा संभावना है. अगर वैभव सूर्यवंशी इस मुकाबले में खेलते हैं. तो उनके फैंस को काफी मजा आने वाला है. न्यूजीलैंड की परिस्थितियां उनको बहुत ज्यादा मदद करने वाली है,जहां वो खुलकर बल्लेबाजी कर सकते हैं.

कब होगा भारत और न्यूजीलैंड का दूसरा टी20 मैच 

भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाला दूसरा टी20 मुकाबला क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टी20 मैच में टक्कर 24 अक्टूबर यानी शनिवार को होगी. इस मैच की शुरुआत 12:30 बजे बिलकुल पहले मुकाबले की तरह होगी. वहीं इस मैच का टॉस 12 बजे होने वाला है, जहां श्रेयस अय्यर और मिचेल सेंटनर मौजूद होंगे.

दूसरे टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग-11

संजू सैमसन (विकेट कीपर), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, मयंक यादव.

टीम इंडिया का टी20 स्क्वाड

संजू सैमसन (विकेट कीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नमन धीर, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, प्रिंस यादव, मयंक यादव, कुलदीप यादव, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, वैभव सूर्यवंशी.

ये भी पढ़ें : 114 गेंदों में डबल सेंचुरी! हैरी ब्रूक ने वनडे में तोड़ा शुभमन गिल का वर्ल्ड रिकॉर्ड, स्टोक्स को भी पछाड़ा

खुल गई किस्मत! दूसरा टी20 खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी, टीम इंडिया का ये धाकड़ बल्लेबाज हुआ चोटिल





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button