Sport : महामुकाबला! आज से 7 दिन बाद आमने-सामने होंगे भारत-पाकिस्तान, वैभव-अभिषेक और तिलक मचाएंगे धमाल #INA

India vs Pakistan : भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट के मैदान पर टक्कर देखने के लिए दुनिया भर के क्रिकेट फैंस काफी ज्यादा इतंजार करते हैं. अब इन दोनों टीमों के बीच बाइलेटरल सीरीज नहीं होती हैं, सिर्फ आईसीसी इवेंट में ही इन दोनों टीमों की टक्कर होती है. भारत और पाकिस्तान के बीच पिछली बार मुकाबला एशियन गेम्स 2027 में हुआ था, वहीं भारत और पाकिस्तान की अंडर-19 टीमों के बीच सांसें रोक देने वाले मैच 14 नवंबर को खेला गया था, जहां भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान अंडर-19 क्रिकेट टीम को अंतिम बॉल पर 1 विकेट से धूल चटा दी थी. ये मुकाबला काफी रोमांचक और शानदार रहा था.
एशिया कप अंडर-19 में भारत की पाकिस्तान पर जीत के बाद अब क्रिकेट लवर्स इन दोनों देशों के बीच और ज्यादा मुकाबले देखना चाहते हैं. ऐसे में उनकी इच्छा अब पूरी होने वाली है. आज से ठीक 7 दिन बाद भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच होने वाला है. हालांकि ये मुकाबला भारत और पाकिस्तान की मैन टीमों के बीच नहीं होगा बल्कि भारत और पाकिस्तान की ए टीमों के बीच होगा लेकिन यहां भी फैंस को पूरा मजा आने वाला है.
𝐌𝐀𝐇𝐀 𝐌𝐔𝐐𝐀𝐁𝐋𝐄 𝐊𝐄 𝐋𝐈𝐘𝐄 𝐁𝐀𝐒 7️⃣ 𝐃𝐈𝐍 𝐁𝐀𝐀𝐊𝐈!
Clear your calendars, because nothing else matters on an #INDvPAK matchday! 😤
Watch all the action on 22nd Nov, 3:30 PM onwards, LIVE on Sony Sports Network TV channels and Sony LIV.#SonySportsNetwork… pic.twitter.com/H0tRZhUERA
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) November 15, 2026
वैभव-अभिषेक और तिलक मचाएंगे धमाल
इंडिया ए और पाकिस्तान ए के बीच होने वाले मैच में भारत के स्टार खिलाड़ी नजर आने वाले हैं. इन खिलाड़ियों में सबसे बड़ा नाम वैभव सूर्यवंशी हैं. वहीं इस मुकाबले में इंडिया के तूफानी सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और कप्तान के तौर पर तिलक वर्मा भी नजर आने वाले हैं. इस मुकाबले में रिंकू सिंह का भी धमाल देखने के लिए मिलेगा. वहीं बॉलिंग में प्रिंस यादव और हार्षित राणा जैसे स्टार खिलाड़ी धमाल मचा सकते हैं.
दरअसल, अंडर-19 एशिया कप के बाद अब एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 टूर्नामेंट खेला जाने वाला है. इसमें एशिया के देशों की ए टीम खेलने वाली हैं. इसमें कुल 8 टीमें दो ग्रुप में हिस्सा लेने वाली हैं. ग्रुप ए में अफगानिस्ता, बांग्लादेश, श्रीलंका और हांगकांग को रखा गया है. ग्रुप बी में इंडिया, पाकिस्तान, नेपाल और यूएई को रखा गया है. टूर्नामेंट 50 ओवर फॉर्मेट में खेला जाने वाला है.
कब होगा भारत-पाकिस्तान का मैच
इंडिया ए और पाकिस्तान ए के बीच मैच 22 नवंबर को खेला जाने वाला है. इन दोनों टीमों के बीच आने वाले रविवार को महामुकाबला होने वाला है. इस मुकाबले में पाकिस्तान के भी कई ऐसे खिलाड़ी खेलने वाले हैं, जो इंडिया के खिलाफ उनकी मैन टीम में खेले चुके हैं. इसमें शान मसूद और हसन नवाज जैसे बड़े नाम शामिल हैं.
कहां होगा भारत-पाकिस्तान का मैच
भारत और पाकिस्तान की ए टीमों के बीच ये मुकाबला कतर में खेला जाने वाला है. इन दोनों टीमों की टक्कर कतर की राजधानी दोहा में होने वाली है. भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला दोहा के वेस्ट एंड पार्क इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैदान पर भारत के अनुभवी स्पिनर शहबाज अहमद अपनी फिरकी के जाल में पाकिस्तानी बल्लेबाजों को फंसा सकते हैं.
कितने बजे होगा भारत-पाकिस्तान का मैच
भारत ए और पाकिस्तान ए के बीच होने वाले ये मुकाबला भारतीय सयम के अनुसार दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा. वहीं इस मुकाबले का टॉस 3 बजे होगा. कतर के समय के अनुसार ये मैच वहां पर दोपहर 1 बजे शुरू होगा. ऐसे में तिलक वर्मा की कप्तानी में भारत को मुकाबला दोपहर में देखने के लिए मिलने वाला है.
𝗙𝗼𝗿𝗺𝗮𝘁 𝗻𝗮𝘆𝗮 𝗵𝗮𝗶, 𝗽𝗮𝗿 𝗶𝗻𝗸𝗲 𝘁𝗲𝘃𝗮𝗿 𝘄𝗮𝗵𝗶 𝗽𝘂𝗿𝗮𝗻𝗲! 💥
India’s explosive young guns bring the same fearless hitting and big-scoring intent . the 50-over format! ⚡
Watch the #DPWorldAsiaCupRisingStars from 19th November . 29th November, LIVE on… pic.twitter.com/0E8Rwe8qSG
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) November 16, 2026
किस चैलन पर होगा भारत-पाकिस्तान मैच का प्रसारण
इंडिया ए और पाकिस्तान ए के बीच होने वाले इस मैच का प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होने वाला है. इस मैच का प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स 3 पर हिंदी में होगा, जबकि सोनी स्पोर्ट्स 1, 2 और 4 पर भी इस मैच का लाइव प्रसारण आप अग्रेजी भाषा में देख पाएंगे. वहीं इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव ऐप और सोनी लिव ऐप की बेवसाइट पर होगी.
इंडिया ए और पाकिस्तान ए का स्क्वाड
इंडिया ए – अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, प्रभसिमरन सिंह (विकेट कीपर), तिलक वर्मा (कप्तान), रजत पाटीदार (उपकप्तान), रिंकू सिंह, कुमार कुशाग्र (विकेट कीपर), सूर्यांश शेडगे, शाहबाज अहमद, विप्रज निगम, हर्ष दुबे, तनुश कोटियन, हर्षित राणा, प्रिंस यादव, अरशद खान.
पाकिस्तान ए – अब्दुल समद (कप्तान), फरहान यूसुफ, हैदर अली, हसन नवाज, शाहजेब खान, शामील हुसैन, माज सदाकत, साद मसूद, दानिश अजीज, मोहम्मद इमरान, रोहिल नजीर, अहेड डेनियल, मोहम्मद हसनैन, सुफयान मोकिम, अली रजा,
ये भी पढ़ें : बड़ा फैसला: जय शाह दूसरी बार बने ICC चेयरमैन, बिना किसी विरोध के सर्वसम्मति के साथ हासिल किया पद
महामुकाबला! आज से 7 दिन बाद आमने-सामने होंगे भारत-पाकिस्तान, वैभव-अभिषेक और तिलक मचाएंगे धमाल
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,