Sport : मानव सुथार ने 18 साल बाद रचा इतिहास, इस दिग्गज को पछाड़ डेब्यू टेस्ट में 5 विकेट हॉल लने वाले बने दूसरे भारतीय गेंदबाज #INA

Manav Suthar : भारत के 23 वर्षीय स्पिन गेंदबाज मानव सुथार ने इतिहास रच दया है. उन्होंने भारत और अफगानिस्तान के बीच मुल्लांपुर में खेले जा रहे टेस्ट मैच में फाइव विकेट हॉल हासिल कर एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया है. उन्होंने 18 साल बाद एक रिकॉर्ड बनाकर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज स्पिनर को पीछे छोड़ दिया है. उन्होंने कौन सा रिकॉर्ड अपने नाम किया है और उनका अपने डेब्यू टेस्ट मैच की पहली पारी में प्रदर्शन कैसा रहा है. आइए इस बारे में जातने हैं.
मानव सुथार ने हासिल किए 6 विकेट
टीम इंडिया की ओर से अफगानिस्तान के खिलाफ ये मैच मानव सुथार का डेब्यू मैच है. इस मैच की पहली पारी में मानव ने शानदार गेंदबाजी की और 6 विकेट हासिल किए. सुथार ने अब्दुल मलिक 16, रहमानुल्लाह गुरबाज़ (12), अफसर ज़ज़ई (3), शराफुद्दीन अशरफ को 11, रहमत शाह को 60 और मोहम्मद सलीम को 0 पर पवेलियन भेजा. उन्होंने इस पारी में 10 ओवर में 33 रन देकर 6 विकेट लिए, इस दौरान 10 मेडन ओवर भी डाले.
The fifth one always hits different 🌟
A moment Manav Suthar will replay for the rest of his life 🎞️
Updates ▶️ https://t.co/Au50EfVM30#TeamIndia | #INDvAFG | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/yUo8AsXHZu
— BCCI (@BCCI) June 8, 2026
मानव सुथार ने अमित मिश्रा को छोड़ा पीछे
इस फाइव विकेट हॉल के साथ मानव सुथार इस सदी में अमित मिश्रा के बाद अपनी पहली टेस्ट पारी में पांच विकेट लेने वाले दूसरे भारतीय बन गए हैं. उनसे पहले साल 2008 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैच में अपने डेब्यू टेस्ट मैच की पहली पारी में 71 रन पर 5 विकेट हासिल किए. अब मानव उनके बाद ऐसा करने वाले दूसरे गेंदबाज बन गए हैं.
𝗙𝗜𝗙𝗘𝗥 𝗢𝗡 𝗧𝗘𝗦𝗧 𝗗𝗘𝗕𝗨𝗧! 👏
A performance . cherish, a moment . savour forever for Manav Suthar 🫡✨
Updates ▶️ https://t.co/Au50EfVM30#TeamIndia | #INDvAFG | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/UO0CNg3DjB
— BCCI (@BCCI) June 8, 2026
मानव सुथार ने ये बड़ा रिकॉर्ड भी किया अपने नाम
इसके साथ ही मानव सुथार अपने टेस्ट डेब्यू पारी पर सर्वश्रेष्ठ बॉलिंग फीगर्स हासिल करने वाले दूसरे भारतीय गेंदबाज बन गए हैं. भारत के लिए डेब्यू टेस्ट इनिंग में बेस्ट आंकड़े का रिकॉर्ड नरेंद्र हिरवानी के नाम है, जिन्होंने सन 1988 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 61 रन देकर 8 विकेट लिए थे. अब मानव सुथार 33 रन देकर 6 विकेट लेकर भारत के दूसरे टेस्ट डेब्यू पर बेस्ट आंकड़े हासिल करने वाले गेंदबाज बन गए हैं.
भारत के लिए डेब्यू टेस्ट इनिंग्स में बेस्ट फिगर्स
8/61 – नरेंद्र हिरवानी vs WI, चेन्नई, 1988
6/33 – मानव सुथार vs AFG, मुल्लांपुर, 2026*
6/55 – आबिद अली vs AUS, एडिलेड, 1967
6/103 – दिलीप दोशी vs AUS, चेन्नई, 1979
Sharp turn 🤝 Excellent review☝️
Wicket number 4️⃣ in the innings for Manav Suthar 👏
Updates ▶️ https://t.co/Au50EfVM30#TeamIndia | #INDvAFG | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/tXKFPuJ6yP
— BCCI (@BCCI) June 8, 2026
भारत-अफगानिस्तान मैच का हाल
इस मैच की बात करें तो,भारत ने इस मैच में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 127 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 564 रनों पर अपनी पारी घोषित की थी. इसके जवाब में अफगानिस्तान की टीम 58.4 ओवर में 10 विकेट खोकर 152 रनों पर ढेर हो गई. इसके साथ ही भारतीय क्रिकेट टीम ने अफगानिस्तान पर पहली पारी के आधार पर 412 रनों की बढ़त बना ली है. अफगानिस्तान को भारत ने फॉलोऑन दिया और दूसरी पारी में टीम लंच तक 4 ओवर में बैगर विकेट खोए 18 रन बना चुकी है.
ये भी पढ़ें : IND vs AFG: भारत के सामने 152 पर ढेर अफगानिस्तान, फॉलोऑन खेलने पर हुई मजबूर, मानव सुथार ने चटकाए 6 विकेट
मानव सुथार ने 18 साल बाद रचा इतिहास, इस दिग्गज को पछाड़ डेब्यू टेस्ट में 5 विकेट हॉल लने वाले बने दूसरे भारतीय गेंदबाज
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,