Sport : यहां देखिए टेस्ट डेब्यू में 5 विकेट हॉल लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट, मानव सुथार बने हैं 10वें भारतीय #INA

Manav Suthar Record: अफगानिस्तान के साथ खेले जा रहे मुल्लांपुर टेस्ट में डेब्यू करने वाले भारतीय स्पिनर मानव सुथार का नाम हर तरफ चर्चा में बना हुआ है. हो भी क्यों न इस युवा स्पिनर ने डेब्यू टेस्ट मैच में ही तहलका मचा दिया है. उन्होंने अफगानिस्तान के बल्लेबाजों को परेशान किया और पहली ही पारी में 6 विकेट झटक लिए. इसी के साथ मानव सुथार भारत की ओर से टेस्ट डेब्यू में 5 विकेट हॉल लेने वाले 10वें स्पिनर बन गए हैं. इतना ही नहीं वह ऐसा करने वाले महज 7वें भारतीय स्पिनर हैं.

मानव सुथार ने पहली पारी में ही झटके 6 विकेट

भारतीय क्रिकेट टीम की ओर से अफगानिस्तान के खिलाफ मानव सुथार ने 23 साल की उम्र में टेस्ट डेब्यू किया. इस मैच की पहली पारी में मानव ने शानदार गेंदबाजी की और 6 विकेट हासिल किए. सुथार ने अब्दुल मलिक 16, रहमानुल्लाह गुरबाज (12), अफसर ज़ज़ई (3), शराफुद्दीन अशरफ को 11, रहमत शाह को 60 और मोहम्मद सलीम को 0 पर पवेलियन भेजा. उन्होंने इस पारी में 10 ओवर में 33 रन देकर 6 विकेट लिए, इस दौरान 10 मेडन ओवर भी फेंके.

मानव सुथार ने किया बड़ा कारनामा

डेब्यू टेस्ट मैच में 5 विकेट हॉल लेकर मानव सुथार ने कमाल कर दिखाया है. इस फाइव विकेट हॉल के साथ ही मानव सुथार अमित मिश्रा के बाद इस सदी में अपनी पहली टेस्ट पारी में पांच विकेट लेने वाले दूसरे भारतीय बन गए हैं. अमित मिश्रा ने 2008 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैच में अपने डेब्यू टेस्ट मैच की पहली पारी में 71 रन पर 5 विकेट झटके थे. अब मानव उनके बाद ऐसा करने वाले दूसरे गेंदबाज बन गए हैं.

बेस्ट बॉलिंग फिगर्स हासिल करने वाले बने दूसरे गेंदबाज

23 साल की उम्र में भारत के लिए टेस्ट डेब्यू करने वाले मानव सुथार ने पहली पारी में ही बेस्ट बॉलिंग फिगर्स हासिल कर लिए हैं. वह डेब्यू टेस्ट की पहली पारी में बेस्ट फिगर से गेंदबाजी करने वाले दूसरे गेंदबाज बन गए हैं. आपको बता दें, भारत के लिए डेब्यू टेस्ट इनिंग में बेस्ट आंकड़े का रिकॉर्ड नरेंद्र हिरवानी के नाम है, जिन्होंने 1988 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 61 रन देकर 8 विकेट लिए थे. अब मानव सुथार ने टेस्ट डेब्यू की पहली पारी में 33 रन देकर 6 विकेट लिए और वह भारत के लिए दूसरे बेस्ट बॉलिंग फिगर हासिल करने वाले गेंदबाज बन गए हैं.

यहां देखें भारत के लिए डेब्यू टेस्ट में फाइव विकेट हॉल लेने वाले गेंदबाज

रैंकगेंदबाजमैच की डिटेल्ससाल
1मोहम्मद निसारबनाम इंग्लैंड, लॉर्ड्स (5/93)1932
2वामन कुमारबनाम पाकिस्तान, दिल्ली (5/64)1961
3सैय्यद आबिद अलीबनाम ऑस्ट्रेलिया, एडिलेड (6/55)1967
4दिलीप दोशीबनाम ऑस्ट्रेलिया, चेन्नई (6/103)1979
5नरेंद्र हिरवानीबनाम वेस्टइंडीज, चेन्नई (8/61) – भारतीय डेब्यू पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन1988
6अमित मिश्राबनाम ऑस्ट्रेलिया, मोहाली (5/71)2008
7रविचंद्रन अश्विनबनाम वेस्टइंडीज, दिल्ली (6/47)2011
8मोहम्मद शमीबनाम वेस्टइंडीज, कोलकाता (5/47)2013
9अक्षर पटेलबनाम इंग्लैंड, चेन्नई (5/60)2021
10मानव सुथारबनाम अफगानिस्तान, मोहाली (6/33)2026

ये भी पढ़ें: मानव सुथार ने 18 साल बाद रचा इतिहास, इस दिग्गज को पछाड़ डेब्यू टेस्ट में 5 विकेट हॉल लने वाले बने दूसरे भारतीय गेंदबाज

यहां देखिए टेस्ट डेब्यू में 5 विकेट हॉल लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट, मानव सुथार बने हैं 10वें भारतीय





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button