Sport : 'MI में कुछ ठीक नहीं..' पूर्व क्रिकेटर ने दी बड़ी सलाह, कहा- 'हार्दिक पांड्या को हटाओ, इन 3 में से किसी एक को कैप्टन बनाओ' #INA

MI : मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2026 में काफी निराशानजक प्रदर्शन किया है. उन्होंने लीग स्टेज के सफर के बाद प्वाइंट्स टेबल में इस साल अपना अभियान नंबर 9 पर खत्म किया है. उन्होंने हार्दिक पांड्या की कप्तानी में इस साल 14 मुकाबले खेले और इस दौरान उन्होंने कुल 4 मुकाबलों में जीत हासिल की थी. इसके साथ ही उन्होंने 10 मैचों में हार का सामना करना पड़ गया. मुंबई इंडियंस आईपीएल 2026 में सिर्फ 8 अंक ही हासिल कर पाई. 

हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस को क्रिकेट जगत के जानकार इंडियन प्रीमियर लीग 2026 की शुरुआत से पहले टॉप 4 में मान रहे थे. इसके साथ ही वो मुंबई की टीम को ट्रॉफी जीतने की प्रबल दावेदार भी मान रहे थे. लेकिन उसने सभी क्रिकेट फैंस की उम्मीदों को तोड़ दिया और अपना अभियान भी हार के साथ खत्म किया.

पूर्व क्रिकेटर ने हार्दिक पांड्या को लेकर दिया बड़ा बयान

अब मुंबई इंडियंस की इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन में हुई दुर्दशा पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर एस बद्रीनाथ ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने बताया है कि मुंबई इंडियंस का पतन क्यों हुआ. इसके साथ ही उन्होंने हार्दिक पांड्या की कप्तानी को लेकर अहम बात बोली है. उन्होंने तो यहां तक कह दिया है कि, मुंबई इंडिया को हार्दिक पांड्या को हटाकर नया कप्तान बनाया चाहिए.  

MI की स्थिति पर क्या बोले एस बद्रीनाथ

एस बद्रीनाथ ने कहा कि, ‘जिस तरह से हार्दिक पांड्या गुजरात टाइटसं से मुंबई इंडियंस में आए और कैप्टन बने. वो एक मुख्य कारण है कि मुंबई इंडियंस को हार्दिक पांड्या को ट्रेड करना चाहिए था. रोहित शर्मा 15 साल से खेल रहे हैं और उन्होंने आपको पांच टाइटल जिताए हैं और वह मुंबई के चहेते हैं. जब से हार्दिक को मुंबई इंडियंस ने कैप्टन बनाया है. MI में कुछ ठीक नहीं चल रहा है. इसलिए एक बार हार्दिक के हटने के बाद भी मुंबई इंडियंस एक असाधारण टीम दिखी. मुंबई इंडियंस बस हार्दिक पांड्या को हटा दें और तिलक वर्मा, जसप्रीत बुमराह या सूर्यकुमार यादव को कैप्टन बना दें तो टीम पटरी पर लौट आए. यह हार्दिक की गलती नहीं है लेकिन उनकी कैप्टनशिप चाहने की चाहत ने टीम के डायनामिक्स पर असर डाला है’.

हार्दिक ने बनाया था गुजरात टाइटंस को चैंपियन

आपको बता दें कि साल 2022 में गुजरात टाइटंस की टीम ने आईपीएल में एंट्री की थी. तब हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियंस से गुजरात टाइटंस में चले गए थे. उन्होंने आईपीएल 2022 में जीटी को अपनी कप्तानी में चैंपियन बनाया. वो टीम का पहला साल था इस टूर्नामेंट में और पहले ही सीजन उन्होंने टीम को चैंपियन बना डाला. 

इसके बाद हार्दिक पांड्या की कप्तानी में ही गुजरात टाइटंस ने दूसरी बार लगातार यानी आईपीएल 2023 में फाइनल में जगह बनाई, जहां उसे चेन्नई सुपर किंग्स से हार मिली. इसके बाद हार्दिक पांड्या 2023 में ही गुजरात टाइटंस को छोड़कर मुंबई इंडियंस में ट्रेड हो गए.

2024 में फिर की मुंबई इंडियंस में हार्दिक ने वापसी

उन्होंने आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस के लिए वापसी की और वो बौतर कप्तान एमआई के लिए खेले. उन्होंने रोहित शर्मा को रिप्लेस किया. अब रोहित टीम में बतौर खिलाड़ी खेलते हैं. उन्होंने एमआई को 5 बार अपनी कप्तानी में मुंबई इंडियंस को चैंपियन बनाया है.

ये भी पढ़ें : ‘उम्र पर मत जाओ, अप्रोच देखो…’ वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में शामिल करने पर सुनील गावस्कर का बड़ा बयान, जानें क्या कहा?

'MI में कुछ ठीक नहीं..' पूर्व क्रिकेटर ने दी बड़ी सलाह, कहा- 'हार्दिक पांड्या को हटाओ, इन 3 में से किसी एक को कैप्टन बनाओ'





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button