Sport : MI vs RCB: कोहली-साल्ट के बाद कप्तान रजत पटीदार का वानखेड़े में तहलका, बेंगलुरु ने मुंबई को दिया 241 रनों का लक्ष्य #INA

MI vs RCB: आईपीएल 2026 का 20वां मैच मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है. मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, जिसके बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने 4 विकेट पर 241 रनों का स्कोर खड़ा कर दिया है. आरसीबी के लिए विराट कोहली, फिल साल्ट और कप्तान रजत पटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाया.
RCB ने शुरुआती 10 ओवरों में की थी शानदार बल्लेबाजी
मुंबई इंडियंस के खिलाफ इस मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की पारी की शुरुआत फिल साल्ट और विराट कोहली ने की. आरसीबी के दोनों ओपनर्स ने कमाल की बल्लेबाजी की और पावरप्ले में ही बिना विकेट गंवाए 71 रन बना दिए थे, फिर 10 ओवर तक विराट कोहली और फिल साल्ट ने मुंबई इंडियंस की गेंदबाजों की जमकर धुनाई की और 115 रनों की साझेदारी कर दी थी.
फिल साल्ट ने खेली 78 रनों की तूफानी पारी
इसके बाद शार्दुल ठाकुर ने मुंबई इंडियंस को पहली सफलता दिलाई. शार्दुल ने फिल साल्ट को पवेलियन का रास्ता दिखाया. फिल साल्ट ने 36 गेंदों पर 78 रनों की पारी खेलकर आउट हुए. इस दौरान उनके बल्ले से 6 चौका और 6 छक्का निकला.
विराट कोहली ने लगाया अर्धशतक
इसके बाद मैदान पर उतरे ही आरसीबी के कप्तान रजत पटीदार छक्के-चौकों की बारिश करने लगे. वहीं दूसरे छोर पर आज विराट कोहली धीमे खेले. हालांकि अर्धशतक लगाकर आउट हो गए. हार्दिक पांड्या ने कोहली को पवेलियन भेजा. विराट कोहली ने 38 गेंदों पर 50 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 5 चौका और एक छक्का निकला.
A Virat Kohli fifty at Wankhede. Classic. 🫡👑
Held the fort like a true King. Well played, 🐐!#PlayBold #ನಮ್ಮRCB #IPL2026 #MIvRCB pic.twitter.com/GJoMM1BX9Y
— Royal Challengers Bengaluru (@RCBTweets) April 12, 2026
रजत पटीदार ने जड़ी तूफानी फिफ्टी
इसके बाद आरसीबी के कप्तान रजत पटीदार एक तूफानी पारी खेलकर आउट हुए. उन्हें मिचेल सैंटनर ने पवेलियन भेजा है. पटीदार ने सिर्फ 20 गेंदों पर 53 रनों की विस्फोटक पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से 4 चौका और 5 छक्का निकला. इसके बाद टिम डेविड ने सिर्फ 16 गेंदों पर नाबाद 34 रनों की पारी खेलकर आरसीबी के स्कोर को 240 तक पहुंचाया. जितेश शर्मा ने 10 रनों का योगदान दिया.
Rajat Patidar, BENKIIIIII BATTING! ❤️🔥
His fastest half-century in the IPL, came up in just 1️⃣7️⃣ deliveries! Well played, Skip! 😮💨🔥 pic.twitter.com/4m1stxb7vd
— Royal Challengers Bengaluru (@RCBTweets) April 12, 2026
Brute force & pure ball striking 🔥
🎥 Tim David with the perfect finish as #RCB put 2️⃣4️⃣0️⃣ on the board 👊
Scorecard ▶️ https://t.co/q1MGJfD2d8#TATAIPL | #KhelBindaas | #MIvRCB | @rcbtweets pic.twitter.com/e2ek6dykNd
— IndianPremierLeague (@IPL) April 12, 2026
मुंबई और बेंगलुरु की प्लेइंग 11
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की प्लेइंग 11: फिल साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी, सुयश शर्मा.
RCB की इम्पैक्ट प्लेयर्स – रसिख सलाम डार, वेंकटेश अय्यर, जैकब बेथेल, स्वप्निल सिंह, मंगेश यादव.
मुंबई इंडियंस की प्लेइंग 11: रोहित शर्मा, रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, मिशेल सेंटनर, शार्दुल ठाकुर, ट्रेंट बोल्ट, मयंक मारकंडे, जसप्रीत बुमराह.
MI की इम्पैक्ट प्लेयर्स – शेरफेन रदरफोर्ड, कॉर्बिन बॉश, अश्वनी कुमार, रघु शर्मा, राज बावा.
यह भी पढ़ें: 232 टी-20 विकेट लेने वाले खिलाड़ी को अब मिला IPL में डेब्यू का मौका, पहले ही मैच में बना दिया बड़ा रिकॉर्ड
MI vs RCB: कोहली-साल्ट के बाद कप्तान रजत पटीदार का वानखेड़े में तहलका, बेंगलुरु ने मुंबई को दिया 241 रनों का लक्ष्य
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









