Sport : मिचेल स्टार्क ने उड़ाए होश, 64 के स्कोर पर ही ऑलआउट हो गई बांग्लादेश की टीम, 4 बल्लेबाज नहीं खोल पाए खाता #INA

AUS VS BAN: ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच खेली जा रही 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला मैके के ग्रेट बैरियर रीफ़ एरीना में खेला जा रहा है. इस मुकाबले में टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, जिसमें पहले बैटिंग करने आई बांग्लादेश की टीम महज 64 रन के स्कोर पर ही ऑलआउट हो गई. एक बार फिर ऑस्ट्रेलिया की धाकड़ गेंदबाजी देखने को मिली, जिसने मेहमान टीम का बुरा हाल कर दिया है.
बांग्लादेश की टीम हुई 64 रन पर ऑलआउट
22 balls, five wickets, one Mitchell Starc #AUSvBAN
Catch up on a stunning start: https://t.co/drrfqp5tb0 pic.twitter.com/JLTQq5EZO9
— cricket.com.au (@cricketcomau) August 22, 2026
ऑस्ट्रेलिया के साथ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में बांग्लादेश की टीम टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने मैदान पर उतरी. बांग्लादेश के 4 बल्लेबाज शून्य के खाते पर ही ऑलआउट हो गई. सैडमैन इस्लाम, तंजीद हसन तमीम, कप्तान नजमुल हुसैन संतो और लिटन दास बिना खाता खोले ही शून्य पर आउट हो गए. वहीं, मोमिनुल हक 9 रन पर आुट हो गए. वहीं, मेहंदी हसन मिर्ज 11, हसन महमूद 10, तस्किन अहमद 1 और शोरिफुल इस्लाम 14 रन पर आउट हो गए. इस तरह बांग्लादेश की टीम महज 34 ओवर में ही सिमट गई और उनका स्कोर सिर्फ 64 रन ही रहा.
मिचेल स्टार्क ने झटके 6 विकेट
ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने बांग्लादेश के साथ खेले जा रहे मुकाबले में कमाल की गेंदबाजी की और मेहमान टीम को 64 के स्कोर पर समेटने में अहम भूमिका निभाई. स्टार्क ने महज 10 ओवर फेंके, जिसमें सिर्फ 12 रन खर्च करके 6 विकेट चटका लिए. उन्होंने शुरुआती 3 ओवर में ही बांग्लादेश के 3 बल्लेबाजों को शून्य पर आउट किया. सैडमैन इस्लाम, तंजीद हसन तमीम और नजमुल हुसैन संतो को शून्य पर आउट किया. फिर लिटन दास और शोरफुल इस्लाम और मोमिनुल हक को चलता कर दिया.
ये भी पढ़ें: इंग्लैंड की जीत से WTC प्वॉइंट्स टेबल में फेरबदल, पाकिस्तान का हुआ सबसे बुरा हाल, जानें किस नंबर पर है भारत
मिचेल स्टार्क ने उड़ाए होश, 64 के स्कोर पर ही ऑलआउट हो गई बांग्लादेश की टीम, 4 बल्लेबाज नहीं खोल पाए खाता
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,