खबर शहर , एसएन मेडिकल काॅलेज हादसा: बच्चे की माैत पर फूटा कांग्रेसियों का गुस्सा, प्राचार्य कार्यालय में हंगामा – INA

आगरा के खंदारी निवासी विद्युत विभाग में एई आमिर रिजवी के बेटे उमेर की मौत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एसएन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य कार्यालय पर जमकर हंगामा किया। इस दाैरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं की प्राचार्य डॉक्टर प्रशांत गुप्ता से तीखी नोकझोंक भी हुई।