Sport : मोहम्मद सिराज के पास श्रीलंका दौरे पर है WTC में ये कारनामा करने का मौका, लेने होंगे सिर्फ इतने विकेट #INA

IND VS SL: भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त से 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाने वाली है. इससे पहले भारतीय टीम ने श्रीलंका इलेवन के साथ वॉर्म-अप मैच खेला, जिसे 6 विकेट से जीत लिया. इस मुकाबले में 207 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की ओर से मोहम्मद सिराज ने कमाल की आतिशी बल्लेबाजी की और भारत को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई. इसके बाद से ही क्रिकेट के गलियारों में सिराज के चर्चे हैं. मगर, क्या आपको मालूम है कि श्रीलंका दौरे पर सिराज के पास एक बड़ा कारनामा करने का मौका है. जी हां, इस सीरीज में उनके पास वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इस संस्करण में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन सकते हैं.
मोहम्मद सिराज के पास है नंबर-1 बनने का मौका
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 के बीच सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में मोहम्मद सिराज का नाम फिलहाल चौथे स्थान पर है. उन्होंने इस साइकल में अब तक 9 मैच खेले हैं, जिसकी 17 पारियों में 26.92 के औसत से 39 विकेट लिए हैं. अब यदि सिराज श्रीलंका दौरे पर खेले जाने वाले 2 मैचों में 8 विकेट चटकाने में सफल होते हैं, तो वह WTC के इस साइकल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन जाएंगे.
आपको बता दें, भारतीय स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने WTC के अंडर अब तक 45 मुकाबले खेले हैं, जिसकी 84 पारियों में उन्होंने 29.66 के औसत से 139 विकेट लिए हैं. इस दौरान उन्होंने 8 बार फोर विकेट हॉल और 5 बार फाइव विकेट हॉल लिए हैं.
LBW!
Mohammed Siraj with the opening wicket for #TeamIndia in the second innings 🔥
Updates ▶️ https://t.co/g7rdlUUjY2 pic.twitter.com/c7CSeEjSIR
— BCCI (@BCCI) August 9, 2026
मिचेल स्टार्क फिलहाल टॉप पर हैं काबिज
आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 के इस संस्करण में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज मिचेल स्टार्क हैं. ऑस्ट्रेलिया के इस स्टार पेसर ने अब तक 8 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसकी 16 पारियों में उन्होंने 18.26 के औसत से 46 विकेट चटकाए हैं. वहीं, लिस्ट में दूसरे नंबर पर जोश टंग हैं, जिन्होंने 9 मैच की 18 पारियों में 45 विकेट लिए हैं. तीसरे नंबर पर इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर बेन स्टोक्स हैं, जिन्होंने 11 मैच की 20 पारियचों में 39 विकेट लिए हैं.
वॉर्म-अप मैच में मोहम्मद सिराज ने बल्ले से किया कमाल
Mohammed Siraj with the winning runs 🔥🔥
A successful chase in Colombo for #TeamIndia against SLC XI 👏👏
Scorecard ▶️ https://t.co/g7rdlUUjY2 pic.twitter.com/4rAFzHXWXN
— BCCI (@BCCI) August 9, 2026
स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने श्रीलंका इलेवन के साथ खेले गए मैच में बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया और अपनी टीम को मैच जिताने में अहम भूमिका निभाई. कोलंबो में खेले गए वॉर्म-अप मैच में श्रीलंका इलेवन ने भारत को 207 रनों का लक्ष्य दिया था. आखिरी समय में ऐसा लगने लगा था कि मैच ड्रॉ पर खत्म हो जाएगा. 1 ओवर बाकी था, जीतने के लिए 16 रन चाहिए थे. फिर मोहम्मद सिराज ने बल्ले से कमाल कर दिया.
दिन का आखिरी ओवर नुवंता ने डाला. सिराज ने पहली गेंद पर अपना पैर हटाकर काऊ कॉर्नर के ऊपर से शानदार छक्का मारा. दूसरी गेंद ऑफ स्टंप के बाहर फुल लेंथ पर थी, सिराज ने इस पर भी छक्का जड़ दिया. तीसरी गेंद पर सिराज ने मिडविकेट के ऊपर से छक्का लगाया. सिराज के इन सिक्सेस की वजह से टीम इंडिया ने वार्म-अप मैच को 6 विकेट से जीत गया. मैच खत्म होने के बाद जब श्रीलंकाई खिलाड़ी सिराज से हैंडशेक करने आए, तो वह मजाक-मजाक में उनका बल्ला चैक करने लगे कि अचानक सिराज इतने शानदार छक्के आखिर कैसे लगाने लगे.
ये भी पढ़ें: सरफराज खान को क्या गौतम गंभीर देंगे प्लेइंग-11 में मौका या पिलाते रह जाएंगे पानी, यहां समझिए पूरी बात
मोहम्मद सिराज के पास श्रीलंका दौरे पर है WTC में ये कारनामा करने का मौका, लेने होंगे सिर्फ इतने विकेट
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,