Sport : क्रिकेटर बनना चाहते थे नाना पाटेकर, फिर क्यों छोड़ना पड़ा खेल? सुनील गावस्कर से था खास रिश्ता #INA

Nana Patekar: दिग्गज कलाकार नाना पाटेकर का निधन हो गया है. 75 साल की उम्र में उनकी कार्डियक अरेस्ट की वजह से 8 अक्टूबर की सुबह मौत हो गई. नाना के निधन से पूरे देश में शोक का सन्नाटा पसर गया है. तमाम फैंस, साथी कलाकार और क्रिकेट बिरादरी के लोग उन्हें याद कर रहे हैं. नाना पाटेकर ने अपनी एक्टिंग से लोगों के दिलों में एक खास पहचना बनाई थी. उनके किरदार और डॉयलॉग्स तो आज भी लोगों की जुबां पर रहते हैं. मगर, क्या आपको मालूम है कि नाना पाटेकर का क्रिकेट से गहरा रिश्ता रहा है. वो उस मैदान पर क्रिकेट खेला करते थे, जिसपर सुनील गावस्कर जैसे दिग्गजों ने भी क्रिकेट खेला. अब सवाल उठता है कि आखिर नाना ने क्रिकेट क्यों छोड़ दिया? इसका खुलासा खुद नाना पाटेकर ने अपने एक इंटरव्यू के दौरान किया था…
नाना पाटेकर का सुनील गावस्कर से कनेक्शन
भारत में ऐसे तमाम बच्चे होते हैं, जो क्रिकेट खेलना शुरू करते हैं, उनका सपना टीम इंडिया में पहुंचना होता है. मगर, फिर कई खिलाड़ी पीछे हट जाते हैं और सपनों की दिशा बदल देते हैं. इसके पीछे कई बार उनकी फाइनेंशियल प्रॉब्लम्स भी होती हैं. नाना पाटेकर भी ऐसे ही रहे, जिन्होंने क्रिकेट खेला, लेकिन फिर कुछ वजहों के कारण से उन्होंने क्रिकेट खेलना छोड़ दिया.
नाना पाटेकर ने बीबीसी को दिए अपने उस इंटरव्यू में बताया था कि जब वो खेलते थे तो संदीप पाटिल उनके सामने खेलते थे, जो कि उम्र में उनसे बहुत छोटे थे. नाना ने बताया था कि सुनील गावस्कर भी उसी ग्राउंड पर क्रिकेट खेलते थे, जहां वो खेलते थे.
नाना पाटेकर ने क्यों छोड़ा क्रिकेट?
सवाल उठता है कि आखिर नाना पाटेकर ने क्रिकेट खेलना क्यों छोड़ दिया? इस बात का खुलासा खुद नाना ने अपने एक इंटरव्यू के दौरान की थी. उन्होंने कहा था कि उनकी उंगली में चोट लग गई थी, जिसके चलते उन्हें क्रिकेट छोड़नी पड़ी.
लेकिन, वजह सिर्फ यही नहीं थी. नाना पाटेकर को दरअसल नौकरी कर अपने माता-पिता की सेवा भी करनी थी, जिस वजह से भी उन्होंने क्रिकेट का त्याग करने का फैसला किया. क्रिकेट छोड़ने के बाद उन्होंने आगे चलकर आर्ट्स स्कूल में दाखिला लिया. उन्होंने 1978 में फिल्मी दुनिया में कदम रखा और कई हिट फिल्में दीं.
क्रिकेटर्स ने भी दी श्रृद्धांजलि
Indian cinema has lost a truly special talent today. Nana Patekar saab, your work will continue . inspire generations. Om Shanti. 🙏 pic.twitter.com/LNcJpnTVUB
— Shikhar Dhawan (@SDhawan25) October 8, 2026
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने भी नाना पाटेकर को श्रृद्धांजलि अर्पित की है. उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा – आज भारतीय सिनेमा ने एक बेहद खास कलाकार को खो दिया है. नाना पाटेकर साहब, आपका काम आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा. ओम शांति.
Nana Patekar ji was a truly remarkable actor whose work has inspired and entertained generations. Very sad . hear about his passing. May his soul rest in peace. 🙏🏼
— Ajinkya Rahane (@ajinkyarahane88) October 8, 2026
अजिंक्य रहाणे ने श्रृद्धांजलि अर्पित करते हुए लिखा- नाना पाटेकर जी सचमुच एक बेहतरीन अभिनेता थे, जिनके काम ने कई पीढ़ियों को प्रेरित और उनका मनोरंजन किया है. उनके निधन की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ. उनकी आत्मा को शांति मिले.
Deeply pained by the demise of veteran actor and an exceptionally compassionate human being, Shri Nana Patekar Ji.
His remarkable acting prowess, versatility and powerful screen presence have left an indelible mark on Indian cinema. Beyond the world of films, his selfless… pic.twitter.com/f15pr9xPKy
— Rajeev Shukla (@ShuklaRajiv) October 8, 2026
ये भी पढ़ें: नाना पाटेकर की आवाज इतनी अलग क्यों थी? गुस्सा नहीं, ये 5 चीजें बनाती थीं उनके डायलॉग को यादगार
क्रिकेटर बनना चाहते थे नाना पाटेकर, फिर क्यों छोड़ना पड़ा खेल? सुनील गावस्कर से था खास रिश्ता
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,