Sport : न आउट हुए, न चोट लगी, फिर 250 रन बनाने के बाद पवेलियन क्यों लौटे ईशान किशन? जानिए क्या है असली वजह #INA

Ishan Kishan : दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल मैच में ईस्ट जोन के कप्तान ईशान किशन ने कमाल का प्रदर्शन किया. पहले दिन 111 रन पर वापस लौटे ईशान किशन ने दूसरे दिन भी अपनी शानदार बल्लेबाजी को जारी रखा और दोहरा शतक जड़ दिया. डबल सेंचुरी पूरी करने के बाद भी ईशान रुके नहीं और तेजी से रन बनाने लगे. मगर, फिर 250 के स्कोर पर आने के बाद वह आउट हुए बिना ही पवेलियन वापस लौट गए.

ईशान किशन ने जड़ा दोहरा शतक

साउथ जोन के साथ खेले जा रहे दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल मैच में ईशान किशन ने कमाल की बल्लेबाजी की. पहले दिन उन्होंने अपना शतक पूरा किया और 111 रन पर नाबाद वापस लौटे. दूसरे दिन उन्होंने अपनी पारी को वहीं से शुरू किया और फिर देखते ही देखते तहलका मचा दिया. ईशान ने दूसरे दिन 270 गेंदों में अपना दोहरा शतक पूरा किया, जिसमें उन्होंने 26 चौके और 2 छक्के जड़े. दलीप ट्रॉफी के फाइनल में शतक लगाकर उन्होंने अपनी टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है.

250 के स्कोर पर वापस लौटे ईशान किशन

एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जा रहे हाईवोल्टेज मैच में ईशान किशन ने कमाल की बल्लेबाजी की. दोहरा शतक पूरा करने के बाद उन्होंने गियर बदला और तेजी से रन बनाने लगे. जी हां, 200 के बाद अगले 50 रन उन्होंने महज 30 गेंदों पर ही बना लिए. हालांकि, इसके बाद उन्होंने अपनी पारी पर फुल स्टॉप लगाया और बिना आउट हुए ही वह रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन लौट गए. मैच के दौरान कमेंटेटर्स ने माना कि चेन्नई में काफी गर्मी है और ऐसे मौसम में लगातार बल्लेबाजी करना और क्रीज पर डटे रहना यकीनन मुश्किल होगा. यही वजह है कि ईशान ने रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन लौटने का फैसला किया.

बिना आउट हुए वापस क्यों लौटे ईशान किशन?

साउथ जोन के गेंदबाजों की बुरी तरह पिटाई करते हुए ईशान किशन ने 300 गेंदों का सामना करते हुए 250 रनों की पारी खेली. उन्होंने अपनी पारी में 27 चौके और 7 छक्के जड़ दिए. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 83.06 का रहा. ईशान फॉर्म में तो दिख रहे थे, लेकिन चेन्नई की गर्मी के कारण वह ठीक महसूस नहीं कर रहे थे. तभी फिजियो अंदर आए और दोनों के बीच बातचीत हुई, जिसके बाद ईशान किशन ने रिटायर्ड होकर वापस लौटने का फैसला किया. जी हां, ईशान आउट तो नहीं हुए, लेकिन 250 के स्कोर पर वह रिटायर्ड हर्ट होकर वापस लौट गए.

ईस्ट जोन का स्कोर 626/6

साउथ जोन के साथ खेले जा रहे फाइनल मुकाबले में कप्तान ईशान किशन ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसल किया, जिसके उन्होंने और उनकी टीम ने सही साबित करके दिखाया. ईशान के 250 रनों के अलावा, कुमार कुशाग्र ने भी शतक लगाया. वहीं, शिखर मोहन 85 और अभिमन्यू ईश्वरन 72 रन पर वापस लौटे. इस तरह ईस्ट जोन की टीम ने 6 विकेट के नुकसान पर 626 रन बना लिए हैं. अब देखने वाली बात होगी कि साउथ जोन के गेंदबाज ईस्ट जोन के इस तूफान को किस स्कोर पर रोक पाते हैं.

ये भी पढ़ें: EXPLAINER: इंटरनेशनल ही नहीं घरेलू क्रिकेटर्स पर भी पैसों की बारिश करता है बीसीसीआई, जानिए कितनी मिलती है सैलरी?

न आउट हुए, न चोट लगी, फिर 250 रन बनाने के बाद पवेलियन क्यों लौटे ईशान किशन? जानिए क्या है असली वजह





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button