Sport : RCB, CSK या MI नहीं बल्कि इस टीम पर्स में है सबसे ज्यादा पैसा, IPL 2027 के मिनी ऑक्शन में 3 टीमों का दिखेगा दबदबा #INA

IPL 2027 Remaining Purse and Slots Available: आईपीएल 2027 का रिटेंशन पूरा हो चुका है. अब रिटेंशन के बाद सभी टीमों के पास खिलाड़ियों की फाइनल लिस्ट आ चुकी है. इस रिटेंशन के बाद सभी 10 टीमों में कुल 66 खिलाड़ियों की जगह खाली है, जिसमें 25 विदेशी खिलाड़ियों के स्लॉट शामिल हैं. अब आईपीएल 2027 का मिनी ऑक्शन 16 दिसंबर को गोवा में होगा. यहां पर सभी 10 टीमों अपनी अपनी टीम के खाली स्लॉट भरना चाहेंगी. उससे पहले आज हम आपको बताएंगे कि किस टीम के पास कितना पैसा बचा हुआ है. किसके पर्स में कितनी धनराशि है और किस टीम के पर्स में सबसे ज्यादा और समबसे कम पैसा है.
आपको बता दें कि, आईपीएल 2027 में प्लेयर्स को रिलीज करने के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स के पर्स में सबसे ज्यादा पैसा है. वो आईपीएल मिनी ऑक्शन में जाने के लिए सबसे ज्यादा 47.45 करोड़ रुपए पर्स लेकर जाएगी. वहीं सबसे कम पर्स में पैसा गुजरात टाइटंस के पास है. वो आईपीएल 2027 मिनी ऑक्शन में कुल 8.75 करोड़ रुपए के साथ जाएगी. आइए बाकी टीमों की पर्स वेल्यू जानते हैं.
New season. Same playable characters 😎🎮 pic.twitter.com/DK2YnHeIIz
— Gujarat Titans (@gujarat_titans) November 17, 2026
किस टीम के पास बचे कितने स्लॉट और पैसा
लखनऊ सुपर जायंट्स – लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 स्लॉट भरने हैं, जिनमें से तीन विदेशी खिलाड़ियों के लिए हैं. एलएसजी के पास सबसे ज्यादा 47.45 करोड़ रुपए का बजट बचा है.
- कोलकाता नाइट राइडर्स – केकेआर के पास 8 स्लॉट खाली हैं. इनमें तीन विदेशी खिलाड़ियों के लिए जगह है. इस समय फ्रेंचाइजी के पर्स में 41.65 करोड़ रुपए बाकी हैं.
- सनराइजर्स हैदराबाद – एसआरएच के पास 7 स्लॉट, जिनमें 3 विदेशी खिलाड़ियों के स्थान शामिल हैं. इस फ्रेंचाइजी के पर्स में 40.15 करोड़ रुपए हैं.
- दिल्ली कैपिटल्स – इस दिल्ली के पास 39.50 करोड़ रुपए बचे हैं और उन्हें 9 स्लॉट भरने हैं, जिनमें चार विदेशी खिलाड़ियों के स्थान शामिल हैं.
- मुंबई इंडियंस – मुंबई के पास 9 स्लॉट भरने के लिए 32.60 करोड़ रुपए बचे हैं, जिनमें दो विदेशी खिलाड़ियों के स्थान शामिल हैं.
- चेन्नई सुपर किंग्स – सीएसके के पास 28.05 करोड़ रुपए बचे हुए हैं. इस टीम को 6 खिलाड़ियों को और चुनना है, जिनमें 2 विदेशी खिलाड़ियों के स्लॉट शामिल हैं.
- राजस्थान रॉयल्स – राजस्थान के पास 6 स्लॉट (जिनमें 3 विदेशी खिलाड़ियों के स्थान शामिल हैं. इन स्लॉट को भरने के लिए उनके पास 27.05 करोड़ रुपए मौजूद हैं.
- पंजाब किंग्स – पंजाब के पास 6 स्लॉट (जिनमें 2 विदेशी खिलाड़ियों के स्थान शामिल हैं) भरने के लिए 18.60 करोड़ रुपए बचे हैं.
- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु – आरसीबी के पास 5 स्लॉट भरने के लिए 14.15 करोड़ रुपए बचे हैं, जिनमें से एक स्लॉट विदेशी खिलाड़ी के लिए बाकी है.
- गुजरात टाइटंस – जीटी के पास 3 स्लॉट खाली हैं, जिनमें से दो विदेशी खिलाड़ियों के लिए हैं, जिसके लिए उनके पास 8.75 करोड़ रुपए बचे हुए हैं.
🚨 THE REMAINING PURSE OF ALL TEAMS FOR IPL 2027 AUCTION 🚨
LSG – 47.45 Cr.
KKR – 41.65 Cr.
SRH – 40.15 Cr.
DC – 39.5 Cr.
MI – 32.6 Cr.
CSK – 28.05 Cr.
RR – 27.05 Cr.
PBKS – 18.6 Cr.
RCB – 14.15 Cr.
GT – 8.75 Cr. pic.twitter.com/UgDCmecNij— Tanuj (@ImTanujSingh) November 17, 2026
किस टीम के पर्स में कितना पैसा?
टीम | बचा हुआ पर्स |
|---|---|
LSG | ₹47.45 करोड़ |
KKR | ₹41.65 करोड़ |
SRH | ₹40.15 करोड़ |
DC | ₹39.50 करोड़ |
MI | ₹32.60 करोड़ |
CSK | ₹28.05 करोड़ |
RR | ₹27.05 करोड़ |
PBKS | ₹18.60 करोड़ |
RCB | ₹14.15 करोड़ |
GT | ₹8.75 करोड़ |
ये भी पढ़ें : IPL 2027 : जानिए रिटेंशन के बाद कैसा दिखता है सभी 10 टीमों का स्क्वाड, MI, RCB या CSK किसके पास सबसे ज्यादा खिलाड़ी
RCB, CSK या MI नहीं बल्कि इस टीम पर्स में है सबसे ज्यादा पैसा, IPL 2027 के मिनी ऑक्शन में 3 टीमों का दिखेगा दबदबा
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,