Sport : ODI वर्ल्ड कप 2027 में ऐसा है टीम इंडिया का शेड्यूल, ग्रुप-A में भारत-पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया, देखें सभी मैचों की तारीख, टाइम और वेन्यू #INA

Team India ODI World Cup 2027 Schedule: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 के शेड्यूल का ऐलान कर दिया गया है. वनडे वर्ल्ड कप का आगाज अगले साल 2 अक्टूबर से होगा और फाइनल मुकाबला 21 नवंबर को खेला जाएगा. इस बार साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की मेजबानी में इस टूर्नामेंट का आयोजन हो रहा है. वनडे वर्ल्ड कप में भारत को ग्रुप-ए में रखा गया है, जिसमें पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया भी शामिल हैं. टीम इंडिया वनडे वर्ल्ड कप में अपने अभियान की शुरुआत 7 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ केपटाउन में होने वाले मैच से करेगी. वहीं, वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत और पाकिस्तान का मुकाबला 10 अक्टूबर को जोहान्सबर्ग में खेला जाएगा. इस आर्टिकल में वनडे वर्ल्ड कप 2027 में टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल देख सकते हैं.
भारत-पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान और जिम्बाब्वे ग्रुप-ए में शामिल
वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए टीमों को दो ग्रुपों में बांटा गया है. जहां ग्रुप-A में भारत और पाकिस्तान को एक साथ रखा गया है. क्रिकेट फैंस के लिए यह बेहद रोमांचक खबर है क्योंकि दोनों चिर-प्रतिद्वंद्वी टीमें टूर्नामेंट के शुरुआती दौर में ही आपस में भिड़ती नजर आएंगी. हालांकि टीम इंडिया के लिए सबसे बड़ी टेंशन यह है कि ऑस्ट्रेलिया को भी इसी ग्रुप में रखा गया है.
ग्रुप ए : भारत, पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान, मेजबान जिम्बाब्वे और क्वालीफायर राउंड जीतकर आने वाली एक अन्य टीम शामिल है.
ग्रुप बी: इस ग्रुप में मौजूदा चैंपियन इंग्लैंड, मेजबान साउथ अफ्रीका, न्यूजीलैंड, श्रीलंका, बांग्लादेश और क्वालीफायर राउंड की दूसरी टीम को जगह मिली है.
The #CWC27 groups are locked ⚡🔐
A cricketing extravaganza awaits! How . watch the schedule launch ➡️ https://t.co/Eod5GoN7zW pic.twitter.com/oVg7zVHLNF
— ICC (@ICC) October 1, 2026
अपडेट जारी है…
ODI वर्ल्ड कप 2027 में ऐसा है टीम इंडिया का शेड्यूल, ग्रुप-A में भारत-पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया, देखें सभी मैचों की तारीख, टाइम और वेन्यू
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,